नमस्कार,
आज बुधवार है, तारीख 26 जनवरी; माघ मास, कृष्ण पक्ष और नवमी तिथि
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. भ्रष्टाचार के मामले में भारत 85वें नंबर पर, डेनमार्क में हालात सबसे बेहतर
भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडेक्स (CPI 2021) ने 2021 के लिए अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। भारत इसमें 85वें नंबर पर है। पिछले साल उसकी रैंकिंग 86 थी। पाकिस्तान 16 पायदान गिरकर 140वें नंबर पर है। पड़ोसी देशों में भूटान सबसे बेहतर 25वें नंबर पर है। टॉप के तीन देशों में डेनमार्क, फिनलैंड और न्यूजीलैंड हैं। अमेरिका इस लिस्ट में 27वें नंबर पर है।
पढ़ें पूरी खबर..
2. यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, सीनियर लीडर RPN सिंह BJP में शामिल
कांग्रेस को यूपी में बड़ा झटका लगा है। सीनियर लीडर और पार्टी के झारखंड प्रभारी कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह BJP में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया था। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही RPN सिंह को स्टार प्रचारक बनाया था। उनके पिता कुंवर चंद्र प्रताप नारायण सिंह कांग्रेस के वफादार नेताओं में से एक थे।
पढ़ें पूरी खबर..
3. CDS बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण, नीरज चोपड़ा को पद्मश्री
केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। CDS जनरल बिपिन रावत, BJP नेता कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को यह सम्मान मिला है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में टेक इंडस्ट्री के दिग्गज सत्या नडेला, सुंदर पिचाई और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा भी हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
4. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, IMF ने ग्रोथ का अनुमान घटाया
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 9% कर दिया है। इसकी वजह कोरोना का नया वैरिएंट है। इसकी वजह से कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के नए अपडेट में IMF ने पिछले साल भारत के लिए 9.5% GDP ग्रोथ का अनुमान लगाया था।
पढ़ें पूरी खबर..
5. कोरोना वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट से PM की फोटो हटाने की याचिका खारिज
केरल हाईकोर्ट ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री के फोटो के खिलाफ लगाई गई याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का जनता को दिया संदेश है, कोई विज्ञापन नहीं। याचिकाकर्ता की दलील थी कि प्रधानमंत्री की फोटो सर्टिफिकेट पर लगाने से जनता का कोई फायदा नहीं हो रहा है। किसी का सर्टिफिकेट उसकी प्राइवेट प्रॉपर्टी है। यह प्रचार की जगह नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर..
6. दिल्ली में 9 साल बाद सीजन का सबसे ठंडा दिन, कोहरे ने ट्रेनों का रूट बिगाड़ा
देश का उत्तरी हिस्सा कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर जारी है। यहां 9 साल बाद सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कोहरे की वजह से रेलवे ने 28 जनवरी तक यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाली 481 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
7. 5जी केस में जुर्माना घटाने के लिए कोर्ट ने जूही चावला के सामने रखी समाजसेवा की शर्त
दिल्ली हाईकोर्ट ने 5G रोल आउट मामले में एक्ट्रेस जूही चावला के खिलाफ लगे जुर्माने की रकम को 20 लाख रुपए से घटाकर 2 लाख रुपए करने का प्रस्ताव दिया है। कोर्ट ने जूही के वकील से कहा कि हम पूरा जुर्माना माफ नहीं करेंगे। इसे 20 लाख से घटाकर 2 लाख किया जा सकता है। इसके लिए हमारी एक शर्त है। आपकी मुवक्किल एक सेलिब्रिटी है, हम चाहते हैं कि वे समाज के लिए कुछ अच्छा करें।
पढ़ें पूरी खबर..
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1950 में आज के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान ने अंग्रेजों के बनाए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 की जगह ली। वैसे तो संविधान 26 नवंबर 1949 को ही बनकर तैयार था और इसे संविधान सभा की मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। दरअसल, 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य का नारा दिया था। इसके बाद 15 अगस्त 1947 तक यानी अगले 17 साल तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा। इसी की याद में संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 तक इंतजार किया गया। (पढ़ें आज घटीं अन्य घटनाएं)
और अब आज का विचार
जिंदगी साइकिल की सवारी करने जैसी है, अगर आपको बैलेंस बनाए रखना है तो हमेशा चलते रहना पड़ेगा। - अल्बर्ट आइंस्टीन, महान वैज्ञानिक
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.