नमस्कार,
आज रविवार है, तारीख 30 जनवरी; माघ मास, कृष्ण पक्ष और त्रयोदशी तिथि।
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर भारत U-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में
भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम 10वीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 37.1 ओवर में 111 रनों का मामूली स्कोर बनाया। मैन ऑफ द मैच चुने गए रवि कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 30.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।
पढ़ें पूरी खबर..
2. NYT का खुलासा, मोदी सरकार ने 2017 में इजराइल से खरीदा था स्पाईवेयर
भारत सरकार ने 2017 में इजराइली कंपनी NSO ग्रुप से जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस खरीदा था। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस सॉफ्टवेयर को 5 साल पहले करीब 15 हजार करोड़ रुपए की डिफेंस डील में खरीदा गया था। खुलासे के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सरकार पर हमलावर हैं। भारत और इजराइल के बीच रिश्तों के 30 साल पूरे होने पर दिए भाषण में PM मोदी ने इस विवाद का जिक्र नहीं किया।
पढ़ें पूरी खबर..
3.बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में 1000 ड्रोन ने उकेरा आजादी का अमृत महोत्सव
बीटिंग रिट्रीट के साथ 73वें गणतंत्र दिवस का समापन हो गया। आजादी के 75 साल पूरे होने पर ये सेरेमनी 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मनाई गई। दिल्ली के विजय चौक पर चल रहे बीटिंग रिट्रीट में सबसे खास ड्रोन शो रहा। 1000 ड्रोन के जरिए आसमान पर तस्वीरें उकेरी गईं। पहली बार 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत की धुन बजाई गई। हालांकि, महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'अबाइड विद मी' की धुन इस बार सुनाई नहीं दी।
पढ़ें पूरी खबर..
4.SBI ने गर्भवती महिलाओं को नौकरी के लिए अनफिट बताने वाला नियम वापस लिया
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने तीन महीने से ज्यादा की प्रेग्नेंट महिलाओं को 'टेंपरेरी अनफिट' कहकर भर्ती नियम बदला था। इस पर बढ़ते विरोध और दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के बाद बैंक ने यह नियम वापस ले लिया है। SBI ने साफ किया कि वह आगे होने वाली भर्तियां पुराने नियमों के आधार पर ही करेगा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर SBI को नोटिस जारी किया था।
पढ़ें पूरी खबर..
5. भय्यू महाराज के 12 लड़कियों से थे रिलेशन, इनमें दो IAS भी
भय्यू महाराज सुसाइड केस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महाराज के 12 लड़कियों से रिलेशन थे। इनमें 2 तो IAS अफसर हैं। महाराज के करीबी एडवोकेट निवेश बड़जात्या से 5 करोड़ रुपए वसूलने की फिराक में कॉल करने वाले कैलाश पाटिल ने इसका खुलासा किया है। कैलाश महाराज का ड्राइवर रह चुका है। उसी से महाराज के सेवादार विनायक, शरद और शिष्या पलक के गठजोड़ का पता चला।
पढ़ें पूरी खबर..
6. यूक्रेन में भारत के 18 हजार स्टूडेंट फंसे, दूतावास ने मांगी डिटेल
रूस से युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन में भारत के 18 हजार स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं। ये यहां की अलग-अलग यूनिवर्सिटी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। इन स्टूडेंट्स ने भारतीय दूतावास में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूतावास ने स्टूडेंट्स से यूक्रेन और भारत के पते समेत कुछ और जानकारियां मांगी हैं। यूक्रेन बॉर्डर पर बड़ी तादाद में रूसी सैनिक तैनात हैं। हालांकि, दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बन गई है।
पढ़ें पूरी खबर..
7. 'व्हाई आई किल्ड गांधी' फिल्म की रिलीज पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
ओटीटी प्लेटफॉर्म 'लाइमलाइट' पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'व्हाई आई किल्ड गांधी' पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। यह फिल्म महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को रिलीज होनी है। इसके खिलाफ सिकंदर बहल ने याचिका लगाई है। भारतीय युवा कांग्रेस ने भी निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के पूरा होने तक फिल्म के रिलीज पर रोक लगाई जाए।
पढ़ें पूरी खबर..
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1948 में आज के ही दिन दिल्ली में गांधीजी की हत्या कर दी गई थी। वे बिड़ला हाउस में होने वाली प्रार्थना सभा में पहुंचे थे। तभी नाथूराम गोडसे उनके करीब आया। गांधीजी के साथ मौजूद मनु को लगा कि वह गांधी जी के पैर छूने की कोशिश कर रहा है। तभी गोडसे ने मनु को धक्का दिया। इससे उनके हाथ से माला और पुस्तक नीचे गिर गई। वे उन्हें उठाने के लिए नीचे झुकीं। तभी गोडसे ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक तीन गोलियां गांधीजी के सीने और पेट में दाग दीं। (पढ़ें आज घटीं अन्य घटनाएं)
और अब संडे विचार
एक कामयाब खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण यह नहीं है कि वह नीचे गिरता है, जरूरत इस बात की है कि वह गिरने के बाद उठता है।- विंस लोम्बार्डी, महान फुटबॉल कोच
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.