नमस्कार,
आज के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से। ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज का आगाज भी भारत ने जीत के साथ किया है। केएल राहुल की 75 रन और रवींद्र जडेजा की 45 रन की नाबाद पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। रवींद्र जड़ेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने 11 साल बाद वनडे मुकाबला जीता है। यहां पिछली जीत अक्टूबर 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। इसके बाद टीम ने यहां 3 मुकाबले खेले और तीनों हारे। 2015 में साउथ अफ्रीका ने 214 रन, 2017 में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट और 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हमें यहां हराया था।
दूसरी खबर राजनीति से। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। तीसरे मोर्चे की चर्चाओं के बीच ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने नया मोर्चा बना लिया है। खास बात ये है कि इसमें कांग्रेस और भाजपा को एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं, नवीन पटनायक को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। अखिलेश यादव की सपा का UP में असर है, यहां देश की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में 42 सीटें हैं।
आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगीं...
1. राम मंदिर का गर्भगृह 70% तैयार, 200 बीम की नक्काशी का काम पूरा
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये ग्राउंड फ्लोर यानी भूतल और उस पर बन रहे गर्भगृह की हैं। पहली बार इनमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं। रामलला के दर्शन यानी गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, इनमें से 24 बन चुकी हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक भूतल का 70% काम पूरा हो चुका है।
पढ़ें पूरी खबर...
2. लोकसभा चुनाव के लिए साथ आए सपा और TMC
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने BJP और कांग्रेस दोनों से दूरी बनाने का फैसला किया है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि भगवा खेमे को हराने के लिए सपा मजबूती से TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ खड़ी रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
3. 2023 में लगातार 7वां वनडे जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम ने 11 साल बाद वनडे जीता। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया ने केएल राहुल की 13वीं फिफ्टी और जडेजा के साथ उनकी 108 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर 61 बॉल बाकी रहते मैच जीता। 2023 में भारत की वनडे में ये लगातार 7वीं जीत है।
पढ़ें पूरी खबर...
4. कोहिनूर की प्रदर्शनी लगाएगा ब्रिटेन का शाही परिवार
ब्रिटेन में कोहिनूर हीरे को ‘विजय के प्रतीक’ के तौर पर टावर ऑफ लंदन में प्रदर्शित किया जाएगा। इसे 26 मई से आम लोगों के देखने के लिए खोला जाएगा। ब्रिटेन में राजघराने के बाकी क्राउन ज्वेल्स के साथ कोहिनूर को भी शामिल किया जाएगा। ब्रिटेन में पैलेस को मैनेज करने वाली चैरेटी हिस्टॉरिक रॉयल पैलेसेज ने कहा- कोहिनूर को प्रदर्शित करने के साथ ही कई वीडियो और प्रेजेंटेशन्स के जरिए इसका इतिहास भी बताया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काफिला रोककर बच्चों को चॉकलेट बांटी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को केरल के कोल्लम जिले में अपना काफिला रोककर सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों को चॉकलेट बांटी। उसके बाद उन्होंने कुछ देर बच्चों से बात की और गुड बाय बोलकर चली गईं। बच्चों ने खुश होकर तालियां बजाईं और राष्ट्रपति मुर्मू को एक साथ जोर से थैंक्यू बोला।
पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
अब देखिए आज का कार्टून
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में...
खबर लेकिन हटके...
जंग से लौट रहे नागरिकों से दहशत में यूक्रेनी महिलाएं: पत्नी को दुश्मन समझ रहे, परिवार को जान से मारने की कोशिश भी
युद्ध के मोर्चे से महीनों बाद लौटे यूक्रेन के उन ‘नागरिकों’ से महिलाएं दहशत में हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए थे। वे सदमे में हैं। घर लौटकर भी उनके दिमाग में युद्ध और हमले ही छाए हुए हैं। पत्नी और परिवार को कभी-कभी दुश्मन की तरह देखने लगते हैं।
किसी अन्य पेशे में रहे ये लोग युद्ध के चलते मोर्चे पर गए थे। अब लौटे हैं तो मानसिक असंतुलन के चलते परिवार के सदस्यों पर ही हमले कर बैठते हैं। इन सैनिकों के साथ काम कर रहीं मनोवैज्ञानिक विलेना किट कहती हैं- सैनिकों को PTSD यानी पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो रहा है। वे खुद को और परिवार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं...
वृश्चिक राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स फिर शुरू हो सकता है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.