नमस्कार,
आज की शुरुआत रसोई से जुड़ी दो बड़ी खबरों से करते हैं। अच्छी खबर यह है कि खाने के तेल के दाम 10 रुपए लीटर कम हो सकते हैं, लेकिन गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। 14 किलो 200 ग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। उधर, मां काली पर विवादित बयान देने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. 10 रुपए लीटर कम हो सकते हैं खाने के तेल के दाम
खाने के तेल के दाम 10 रुपए लीटर कम हो सकते हैं। खाद्य तेल कंपनियों और तेल आयातकों के साथ बैठक के बाद सरकार ने ये निर्देश दिए हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम 48 दिनों बाद फिर बढ़ाए गए हैं। नॉन-सब्सिडी वाले एक सिलेंडर पर अब आपको 50 रुपए ज्यादा देने होंगे। इससे पहले, पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी।
पढ़ें पूरी खबर
2. मां काली के पोस्टर पर बवाल, महुआ पर FIR दर्ज
मां काली पर विवादित बयान देने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भोपाल में FIR दर्ज हो गई है। बयान देने के बाद से लगातार दिल्ली से कोलकाता तक हंगामा मचा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस ने भी उनके बयान से पल्ला झाड़ते हुए विवादित पोस्टर की निंदा की है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि महुआ के बयान को गंभीरता से न लें। धर्म को बहस का मुद्दा बनाना ठीक नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर
3. तीन एयरलाइंस में पैसेंजर सेफ्टी पर उठे सवाल
देश में ऑपरेट हो रहीं एयरलाइंस में पैसेंजर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। देश की तीन प्रमुख एयरलाइन विस्तारा, स्पाइसजेट और इंडिगो के प्लेन्स में पिछले दो दिन में लगातार गड़बड़ियां मिली हैं। विस्तारा एयरलाइन की बैंकॉक से दिल्ली आ रही फ्लाइट का एक इंजन फेल हो गया। इससे पहले स्पाइस जेट में फ्यूल लीक और इंडिगो फ्लाइट के केबिन में धुआं भरने से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
पढ़ें पूरी खबर
4. मंत्री नकवी का इस्तीफा, बन सकते हैं उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। नकवी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी रिजाइन किया है। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इधर, नकवी को उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बनाए जाने की भी चर्चा है।
पढ़ें पूरी खबर
5. वेस्टइंडीज वनडे में रोहित-कोहली को जगह नहीं
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। दौरे की शुरुआत 22 जुलाई को होगी। वेस्टइंडीज में टीम इंडिया को 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टी-20 के लिए अभी टीम का चयन नहीं किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
मां की अपील पर आतंकियों का सरेंडर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों ने मां-बाप के कहने पर सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। मामला हदीमपुर गांव का है, यहां सुरक्षाबलों को दो स्थानीय आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, हालांकि वे नहीं माने। इसके बाद आतंकियों के मां-बाप को बुलाया गया। इनके कहने पर आतंकियों ने सरेंडर कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
असम में बारिश लगातार जारी है। 27 जिलों में बाढ़ का संकट है। गुवाहाटी की इस तस्वीर को देखिए...पानी में सड़क इस तरह से डूब गई है कि पता ही नहीं चल रहा कि सड़क है भी या नहीं। इसके किनारे बने घर भी 2 से 3 फीट तक डूब गए हैं। लोग चारो तरफ से पानी से घिरे हुए हैं। मेघालय और त्रिपुरा बॉर्डर के आसपास के जिलों का भी यही हाल है।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
आज ही के दिन साल 2003 में नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी। यह 25 जनवरी 2004 को मंगल ग्रह पर पहुंचा था। 10 जून 2018 को इसने आखिरी बार नासा से संपर्क साधा था।
कन्या राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलेगी, जानिए आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.