नमस्कार,
रूस और यूक्रेन की जंग का आज 20वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के सेंटर पॉइंट से सिर्फ 25 किमी दूर है। दुनिया को डर है रूस जल्द यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा, वहीं हमारे पड़ोसी पाकिस्तान में डर है कि भारत रूस के नक्शेकदम पर न चल पड़े। यह अंदेशा भारत में पाकिस्तान के ऐंबैस्डर रह चुके डॉ. अब्दुल बासित ने जताया है। सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज की प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में हमले किए, दोनों देशों में बातचीत भी जारी
रूस के हमले के 19वें दिन यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में लड़ाई तेज हो गई। ब्रिटेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, रूसी सेना राजधानी कीव के सेंटर पॉइंट से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर रह गई है। उसके सैनिकों ने चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट की पावर लाइन को फिर नुकसान पहुंचाया। इससे प्लांट का कूलिंग सिस्टम काम करना बंद कर सकता है। जंग के साथ-साथ दोनों देश पोलैंड में बातचीत भी कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
2. मिसाइल मामले में पाकिस्तान एयरफोर्स के डिप्टी चीफ और दो मार्शल बर्खास्त
9 मार्च को भारत की ओर से लॉन्च मिसाइल ट्रैक न कर पाने पर पाकिस्तानी एयरफोर्स के 3 अफसरों को नौकरी से हटा दिया गया है। इनमें डिप्टी चीफ और दो एयर मार्शल शामिल हैं। वहीं, भारत में पाकिस्तान के ऐंबैस्डर रह चुके डॉ. अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत कुछ बहुत खतरनाक प्लान कर रहा है। हो सकता है वह वही करना चाहता हो, जो रूस ने यूक्रेन में किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
3. कर्नाटक हाईकोर्ट हिजाब विवाद पर फैसला सुनाएगा, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी
उडुपी के एक कॉलेज से निकलकर दुनियाभर में चर्चा में आए हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगा। इसे देखते हुए दक्षिण कन्नड़ जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। सभी इंटरनल एग्जाम भी टाल दिए गए हैं। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में धारा 144 लागू की गई है। क्लास में हिजाब पहनने की छूट के लिए 4 छात्राओं ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
4. टीम इंडिया ने तीन दिन में जीता बेंगलुरु टेस्ट, लगातार 15वीं सीरीज जीत
बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे ही दिन भारत ने श्रीलंका को 238 रन से हरा दिया। भारत ने पहला टेस्ट भी तीन दिन में जीता था। 447 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 208 रन पर आउट हो गई। भारत की यह घर में लगातार 15वीं सीरीज जीत है। घरेलू मैदान पर भारत पिछली बार 2012 में इंग्लैंड से हारा था। लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जो दो बार लगातार 10 सीरीज जीत चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर...
5. कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बंपर कमाई, 7 राज्यों में टैक्स फ्री
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' थिएटर से निकलकर विवाद, सियासत और संसद की चर्चा का हिस्सा बन गई है। 12 करोड़ में बनी इस फिल्म ने तीन दिन में ही 27 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, गोवा और त्रिपुरा में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म के कलेक्शन में 3 दिन में 325% का उछाल आया है।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
24 साल पहले सबसे युवा सांसद बने थे योगी आदित्यनाथ, अब दूसरी बार UP के CM बनेंगे
21 साल की उम्र में अजय सिंह बिष्ट घर से नौकरी के लिए निकले थे। सीधे UP के गोरखपुर धाम पहुंचे और बन गए योगी आदित्यनाथ। 1998 में गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़े और महज 26 साल की उम्र में सबसे युवा सांसद बनकर दिल्ली पहुंच गए। 2014 तक 5 बार सांसद बने। अब दूसरी बार UP के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके अलावा भी उनके कई दिलचस्प किस्से हैं, पढ़िए इस खबर में..
कार्टूनिस्ट की नजर से…
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
ये यूक्रेनियन लोगों के हौसले की फोटो है। रूस उनके देश पर कब्जे के लिए बढ़ रहा है। यूक्रेन के लोग उसकी ताकत जानते हैं, लेकिन हार मानने को तैयार नहीं। फोटो में दिख रहे 34 साल के अलेक्जेंडर ओडेसा के रहने वाले हैं। वही शहर जहां रूसी मिसाइलें तबाही मचा रही हैं। रूसी सैनिक शहर में न घुस पाएं इसलिए अलेक्जेंडर जैसे सैकड़ों लोग समुद्र किनारे से बोरी में रेत भरकर रास्ते बंद कर रहे हैं।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
आज से 145 साल पहले, यानी 15 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ था। आज भी इसके कई रिकॉर्ड कायम हैं। मैच में इंग्लैंड की कप्तानी जेम्स लिलीवाइट और ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी डेव ग्रेगरी ने की थी। इसी में ऑस्ट्रेलिया के बैनरमैन टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच 45 रन से जीता। इंग्लैंड के जेम्स सदर्टन ने 49 साल 119 दिन की उम्र में पहला टेस्ट मैच खेला था। यह आज भी रिकॉर्ड है। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.