नमस्कार,
हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने साल 2023 की ग्लोबल रिच लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, गौतम अडाणी लिस्ट में दूसरे नंबर से फिसलकर 23वें नंबर पर आ गए हैं। अडाणी को पिछले साल के मुकाबले 28 बिलियन डॉलर यानी हर हफ्ते 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। नेटवर्थ में साल-दर-साल 35% की गिरावट के बाद अडाणी की कुल नेटवर्थ 53 बिलियन डॉलर है।
अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 9वें, साइरस एस पूनावाला 46वें और शिव नाडार 50वें नबंर पर हैं। दुनिया में अरबतियों की संख्या 3,384 से घटकर साल 2023 में 3,112 हो गई है। जबकि भारत में यह संख्या बढ़ी है। इस साल लिस्ट में 16 नए भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं। साथ ही भारतीय मूल के अरबपतियों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है।
उधर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। कंगारुओं ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को 21 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत 49.1 ओवर में 248 रन ही बना सका। टीम इंडिया घर में 4 साल बाद कोई वनडे सीरीज हारी है।
इससे पहले फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने ही हमें 5 मैचों की सीरीज में 2-3 के अंतर से हराया था। उसके बाद टीम इंडिया ने घर में 7 वनडे सीरीज खेलीं, लेकिन एक में भी हार नहीं मिली। हमने ऑस्ट्रेलिया को भी एक शिकस्त दी। न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को भी इस दौरान 1-1 बार भारत में वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। वेस्टइंडीज ने 2 बार भारत में वनडे सीरीज गंवाई।
आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी..
1. टॉप 10 में अंबानी इकलौते इंडियन, भारत दुनिया का तीसरा बड़ा बिलेनियर प्रोड्यूसिंग नेशन
ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी 82 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के टॉप 10 बिलेनियर्स की लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं। वेल्थ में 20% की गिरावट के बावजूद उन्होंने लगातार तीसरे साल सबसे धनी एशियाई का खिताब बरकरार रखा है। 2022 की तुलना में अरबपतियों की संख्या में 8% और उनकी कुल नेटवर्थ में 10% की गिरावट आई है।
हुरुन के मुताबिक, देश में रहने वाले 187 बिलेनियर्स के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बिलेनियर प्रोड्यूसिंग नेशन बना हुआ है। मुंबई में 66 अरबपति हैं, इसके बाद नई दिल्ली (39) और बेंगलुरु (21) है। हुरुन रिपोर्ट 1998 में लंदन में स्थापित एक रिसर्च, लग्जरी पब्लिशिंग और इवेंट ग्रुप है। इसकी भारत, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और लक्जमबर्ग में प्रजेंस है।
पढ़ें पूरी खबर...
2. लंदन में दूतावास से तिरंगा हटाने वाला गिरफ्तार, खालिस्तानियों ने लंदन पुलिस पर स्याही फेंकी
अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर लगा तिरंगा हटाने वाले खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह खंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडा प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का मेंबर है। ISI से जुड़े खंडा ने ही अमृतपाल को मिशन खालिस्तान के लिए ट्रेनिंग दी थी। खंडा IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दे रहा था।
इधर, इंडियन हाई कमीशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके बावजूद खालिस्तान समर्थकों ने बुधवार को यहां फिर से प्रदर्शन किया। ये लोग हाईकमीशन तक न पहुंचें इसके लिए लिए लंदन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए और उन्हें सड़क के दूसरी तरफ रोके रखा। खालिस्तानियों ने पुलिस पर पानी की बोतलें और स्याही फेंकी। वहीं भारत ने हाईकमीशन पर पिछली बार से भी बड़ा तिरंगा लगा दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
3. बाइक का पेट्रोल खत्म तो जुगाड़ गाड़ी से भागा अमृतपाल, इससे पहले ग्रंथी को बंधक बनाया
पुलिस से बचकर भाग रहे वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह जुगाड़ गाड़ी पर बैठा दिख रहा है। इसी गाड़ी पर उसकी बाइक भी रखी है। बताया जा रहा है कि बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। जिसके बाद अमृतपाल को ऐसे भागना पड़ा। पुलिस ने यह बाइक जालंधर से बरामद की है। बाइक जालंधर से करीब 45 किमी दूर एक गांव में लावारिस हालत में मिली।
अमृतपाल के फरार होने में उसके मीडिया एडवाइजर पपलप्रीत सिंह ने मदद की थी। पपलप्रीत की ब्रेजा कार से अमृतपाल दादोवाल गांव पहुंचा और यहां नशा मुक्ति केंद्र में युवकों से कपड़े लिए। इसके बाद वह नंगल अंबिया गांव के गुरुद्वारे पहुंचा। यहां ग्रंथी को हथियारों के बल पर बंधक बनाया। फिर खाना खाया, कपड़े और अपना हुलिया बदला और बाइक पर फिरोजपुर-मोगा रोड की तरफ निकल गया।
पढ़ें पूरी खबर...
4. PM के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 36 FIR दर्ज, AAP दफ्तर से निकली वैन में भी मिले पोस्टर
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विवादित पोस्टर लगाने के मामले में 136 FIR दर्ज की। इनमें 36 FIR प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने की है। मामले में 6 लोगों गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकल रहे एक वैन से भी पोस्टर जब्त किया। AAP ने पुलिस कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, एक पोस्टर से इतना डर क्यों?
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबबिक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक ने बताया, 'दो प्रिंटिंग प्रेस फर्म को ऐसे 50-50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक इनमें से कई पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए। पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस का नाम प्रकाशित न करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया है।'
पढ़ें पूरी खबर...
5. काम न आई कोहली की फिफ्टी, सूर्या वनडे में बैटिंग हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली ने करियर का 65वां अर्धशतक जमाया, लेकिन उनकी अर्धशतकीय पारी भी टीम को जीत न दिला सकी। विराट कोहली को एश्टन एगर ने वार्नर के हाथों कैच करा दिया। सूर्यकुमार यादव लगातार तीसरे वनडे में गोल्डन डक का शिकार हुए। वे पहले और दूसरे वनडे में मिचेल स्टार्क की बॉल पर LBW हुए थे।
सूर्या बैटिंग हैट्रिक बनाने वाले 13वें इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। जब कोई बल्लेबाज लगातार तीन पारियों की पहली बॉल पर जीरो पर आउट होता है, तो उसे बैटिंग हैट्रिक कहते हैं। सूर्यकुमार से पहले भारत के सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, जहीर खान, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी लगातार 3 वनडे में शून्य पर पवेलियन लौटे हैं, लेकिन वे सभी लगातार पहली बॉल पर आउट नहीं हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर...
आज का कार्टून BY मंसूर नकवी...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में...
खबर लेकिन हटके...
ब्रेकअप से मायूस युवाओं की मदद करेगी न्यूजीलैंड सरकार, लव बैटर कैम्पेन लॉन्च किया
न्यूजीलैंड सरकार ने लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप से मायूस युवाओं की मदद के लिए कैम्पेन लॉन्च किया है। इसके जरिए 16 से 24 साल के उन युवाओं को डिप्रेशन बचाने की मुहिम चलाई जा रही है। यह कैम्पेन भारतीय मूल की महिला मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने शुरू किया। इसके लिए सरकार ने 6.4 लाख डॉलर (करीब 53 करोड़ रुपए) का बजट जारी किया है। कैम्पेन को लव बैटर नाम दिया गया है।
कैम्पेन के कई मकसद हैं। सबसे पहला तो यही कि लव रिलेशनशिप अगर टूटती है तो हमारी यंग जेनरेशन इन हालात का बिना डिप्रेशन में आए सामना कर सके। इसके अलावा उन्हें यह ट्रेनिंग भी जा रही है कि वो जिम्मेदार फैमिली मेंबर बनें और किसी तरह के डोमेस्टिक वायलेंस में शामिल न हों। यह दुनिया में अपनी तरह की पहली सरकारी मुहिम है, जिसके लिए फंड भी सरकार ही दे रही है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं...
कर्क राशि वालों को सरकारी संस्थानों से जुड़े बिजनेस में तरक्की मिलने के योग हैं। मकर राशि के लोगों को बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.