नमस्कार,
टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत से सिर्फ 3 लोग हैं। इनमें एक एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी हैं। लिस्ट में तीन महीने से जंग लड़ रहे व्लादिमिर पुतिन और जेलेंस्की को भी जगह मिली है। एक खबर क्रिकेट की दुनिया से, लेकिन क्रिकेट की नहीं। टीम इंडिया के नए उप कप्तान ऋषभ पंत के साथ ठगी हो गई है। रकम भी मामूली नहीं, 1.63 करोड़ है। पंत ने जिससे दो लग्जरी घड़ी और कुछ सामान का सौदा किया था, वह ठग निकल गया।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. जापान में बोले PM मोदी- मुझे पत्थर पर लकीर खींचने में मजा आता है
क्वॉड समिट के लिए जापान गए PM मोदी पहले दिन भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लक्ष्य बहुत महत्वाकांक्षी और चुनौतियों से भरे हैं, लेकिन मुझे मक्खन पर लकीर खींचने में मजा नहीं आता, मैं पत्थर पर लकीर खींचता हूं। PM जापान की 30 से ज्यादा कंपनियों के CEO से भी मिले और उन्हें 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के लिए न्योता दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
2. 15 दिन में 15 देशों तक पहुंचा मंकीपॉक्स, मुंबई में आइसोलेशन वॉर्ड बना
तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस महज 15 दिन में 15 देशों में पहुंच गया है। बेल्जियम और ब्रिटेन ने इसके मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी कर दिया है। WHO ने कहा है कि किसी देश में इस बीमारी का एक भी मामला खतरे की घंटी होगा। भारत में मंकीपॉक्स का कोई केस अब तक नहीं है, लेकिन मुंबई में संदिग्ध मरीजों के लिए 28 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर…
3. क्रिकेटर ऋषभ पंत से 1.63 करोड़ की ठगी, सस्ते में लग्जरी घड़ियों के लालच में फंसे
कम कीमत में लग्जरी घड़ियां खरीदने के लालच में क्रिकेटर ऋषभ पंत से 1.63 करोड़ रुपए की ठगी हो गई। धोखाधड़ी करने वाला हरियाणा का पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह है। ऋषभ ने उसे दो घड़ियों के लिए 36 लाख 25 हजार और 62 लाख 60 हजार रुपए एडवांस दिए थे। इसके अलावा पंत ने मृणांक को करीब 66 लाख रुपए कीमत का लग्जरी सामान और ज्वेलरी रीसेल के लिए दी थी।
पढ़ें पूरी खबर...
4. खादी को ब्रांड बनाने वाले विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के उप राज्यपाल बने
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। वे अनिल बैजल की जगह लेंगे। सक्सेना कॉर्पोरेट वर्ल्ड के एक्सपर्ट माने जाते हैं। उनके कार्यकाल में खादी की बिक्री 248% बढ़ गई थी। इसके लिए उन्होंने कई विभागों को खादी का ऑर्डर दिलवाया और बड़ी कंपनियों के साथ एग्रीमेंट किए। विनय कुमार के पास प्लेन उड़ाने का लाइसेंस भी है।
पढ़ें पूरी खबर...
5. टाइम की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में गौतम अडाणी समेत 3 भारतीय
टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली हस्तियों की नई लिस्ट जारी की है। इनमें 3 भारतीय, सुप्रीम कोर्ट की वकील करुणा नंदी, बिजनेसमैन गौतम अडाणी और कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज शामिल हैं। लिस्ट में एपल के CEO टिम कुक और टीवी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे भी शामिल हैं। लीडर्स कैटेगरी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जगह मिली है।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
गर्मी में आइसक्रीम की कीमतें 5 से 10% बढ़ीं, बिक्री में भी 45% का इजाफा
गर्मी से राहत दिलाने वाली आइसक्रीम महंगी हो गई है। इसकी वजह बढ़ती कास्ट और डिमांड है। इस वजह से कंपनियों ने कीमतें 5 से 10% बढ़ा दी हैं। डिमांड बढ़ने से प्रोडक्शन भी 30% तक बढ़ गया है। कंपनियों का कहना है कि तेज गर्मी की वजह से तीन महीनों में आइसक्रीम की बिक्री 45% तक बढ़ी है। कारोबार में यह तेजी 2 साल बाद आई है। पढ़ें पूरी खबर...
कार्टूनिस्ट की नजर से…
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
दिल्ली-NCR में कुछ घंटे की बारिश ने मानसून में बनने वाले हालात का ट्रेलर दिखा दिया। गुरुग्राम में सड़कों पर घुटनों तक और कई जगह कमर तक पानी भर गया। इस वजह से प्राइवेट कंपनियों ने अपने स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम के लिए कह दिया। नोएडा में हवा की वजह से पेड़ उखड़ गए। दिल्ली में जगह-जगह लंबा जाम लगा रहा। कई फ्लाइट्स जयपुर और दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करनी पड़ीं। बारिश का एक फायदा ये हुआ कि दिल्ली में पिछले एक दशक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 2 मई 1982 में तापमान 15.2 डिग्री रहा था।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में ब्लास्ट करने वाले आतंकियों को आज के ही दिन 1994 में 240 साल की सजा सुनाई गई थी। ये धमाका 26 फरवरी 1993 को हुआ था। इस हमले की तैयारी एक साल पहले से की जा रही थी। आतंकी अहमद एजाज और रामजी यूसुफ पाकिस्तान से अमेरिका पहुंचे थे। यूसुफ ने न्यू जर्सी में एक गैरेज किराए पर लिया और 680 किलो का बम तैयार किया। उसने तीन साथियों के साथ बम से भरा ट्रक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की पार्किंग में खड़ा कर दिया। इस ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हुई थी और करीब 1 हजार घायल हुए थे। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप भी जानिए अपना आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.