नमस्कार,
महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर सस्ता हो गया है। केंद्र के ऐलान के बाद केरल ने भी अपने यहां टैक्स कम कर दिया। अगर दूसरे राज्य भी ऐसा करते हैं, तो कीमतों में और कमी आ सकती है। पिछली बार नवंबर में केंद्र ने टैक्स घटाया था, तब कई राज्यों ने अपनी तरफ से भी राहत दी थी। उधर, लंदन गए राहुल गांधी के बयानों पर विवाद हो गया है। एक सेमिनार में उन्होंने कहा कि BJP देश में ध्रुवीक्ररण का केरोसिन छिड़क रही है। बस एक चिंगारी लगाने की जरूरत है, फिर देश खुद जलने लगेगा।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. पेट्रोल 9.50 रुपए, डीजल 7 रुपए और उज्जवला योजना वाले सिलेंडर 200 रुपए सस्ते
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। इससे आधी रात से पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर सस्ता हो गया। केंद्र के ऐलान के बाद केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रुपए टैक्स की कटौती कर दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि उज्जवला योजना वाले सिलेंडरों पर भी 200 रुपए सब्सिडी दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
2. लंदन में राहुल गांधी के बयान पर विवाद, कहा– लद्दाख में यूक्रेन जैसे हालात
राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हुए एक सेमिनार में उन्होंने कहा कि चीन ने लद्दाख में यूक्रेन जैसा माहौल बना दिया है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही। धुव्रीकरण, सांप्रदायिकता और IFS के अफसरों पर उनकी बातों से देश में हंगामा हो गया। BJP ने इसके जवाब में कहा कि राहुल तो पहले भी विदेश में भारत के बारे में निगेटिव बातें करते रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
3. 16 साल के रामबाबू ने चेस वर्ल्ड चैंपियन को हराया, फिर कहा- ऐसे नहीं जीतना चाहता था
16 साल के चेस मास्टर रामबाबू प्रज्ञानानंद ने 4 महीने में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कॉर्लसन को हरा दिया। कॉर्लसन वही हैं, जो 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को हराकर विश्व विजेता बने थे। ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मैच में कार्लसन ने अपने काले घोड़े की चाल गलत चल दी। रामबाबू ने इसी का फायदा उठा लिया। रामबाबू ने बाद में कहा कि मैं इस तरह नहीं जीतना चाहता था।
पढ़ें पूरी खबर...
4. सभी ATM से बिना कार्ड पैसे निकाले जा सकेंगे, RBI ने जारी किया सर्कुलर
रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से कहा है कि वे अपने ATM पर कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा दें। RBI ने इसके लिए एक सर्कुलर जारी किया है। इस फैसिलिटी से बिना कार्ड के किसी भी ATM से पैसे निकाले जा सकेंगे। इसके लिए सिर्फ UPI की जरूरत होगी। बस आपको मोबाइल पिन जनरेट करना होगा। अब तक सभी बैंकों में यह सुविधा नहीं है और इसमें 5 हजार की ट्रांजैक्शन लिमिट भी है।
पढ़ें पूरी खबर…
5. मुंबई से हारकर दिल्ली IPL से बाहर, बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में पहुंची
IPL में सबसे फिसड्डी रही मुंबई ने अपना आखिरी मैच जीतकर दिल्ली का खेल बिगाड़ दिया। दिल्ली ने उसके सामने 160 रनों का टारगेट रखा था। इसे मुंबई ने 20वें ओवर में हासिल कर लिया। हार के साथ ही दिल्ली IPL से बाहर हो गई और बेंगलुरु को प्लेऑफ में जगह मिल गई। अब 25 मई को होने वाले पहले एलिमिनेटर में बेंगलुरु का मुकाबला लखनऊ से होगा।
पढ़ें पूरी खबर…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद, जो अब कोर्ट में है
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि का केस कोर्ट में है। इस जमीन के एक हिस्से पर शाही ईदगाह मस्जिद बनी है। ये मस्जिद 1670 में औरंगबेज ने बनवाई थी। 1968 में एक समझौते के बाद मंदिर और मस्जिद के बीच दीवार बना दी गई। अब याचिका दायर करने वालों का तर्क है कि यह समझौता धोखाधड़ी से किया गया था और कानूनी रूप से वैध नहीं है। पढ़िए इस विवाद की पूरी कहानी इस खबर में...
कार्टूनिस्ट की नजर से...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
असम में भयानक बाढ़ की वजह से हजारों लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। राज्य के 29 जिलों में करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। एयरफोर्स ने फंसे लोगों को निकालने के लिए 2 Mi-17, एक चिनूक और एक ध्रुव हेलिकॉप्टर लगाया है। Mi -17 हेलिकॉप्टरों से दितोकचेरा रेलवे स्टेशन पर फंसे 119 यात्रियों को निकाला गया था।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
2010 में आज के ही दिन कर्नाटक के मैंगलोर एयरपोर्ट पर एक प्लेन चट्टान से टकरा गया था। इस हादसे में 158 लोग मारे गए थे। दुबई से आया ये विमान साइबेरिया के कैप्टन ग्लाटको ग्लूसिका उड़ा रहे थे। उनके पास 10 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। लैंडिंग के दौरान विमान चट्टान से टकराकर आग के गोले में बदल गया। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स को मिलाकर 166 लोग थे। इनमें से सिर्फ 8 बच पाए। DCGA ने अपनी जांच में हादसे के लिए पायलट को दोषी ठहराया था। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)
आज वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी, आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.