नमस्कार,
केंद्र सरकार ने नौकरियों पर दो बड़े ऐलान किए हैं। पहला कि अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दूसरा ऐलान सेना से जुड़ा है। तीनों सेनाएं अब अग्निवीरों से लैस होंगी। अग्निवीर यानी सिर्फ 4 साल के लिए भर्ती होने वाले सैनिक। इन्हें सैलरी और भत्ते तो मिलेंगे, लेकिन ये ग्रेच्युटी और पेंशन के हकदार नहीं होंगे। उधर, राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पूछताछ जारी है। आज फिर होगी। अब तक राहुल से 19 घंटे पूछताछ हो चुकी है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. बोरवेल में गिरे 10 साल के राहुल को सुरक्षित निकाला, 106 घंटे चला रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे राहुल को सुरक्षित निकाल लिया गया। 106 घंटों की मेहनत के बाद रेस्क्यू टीम उस तक पहुंची। इस तरह के मामलों में ये देश का सबसे लंबा चलने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन है। बीते 5 दिन से NDRF, सेना और प्रशासन की टीमें राहुल को बचाने में जुटी थीं। वह शुक्रवार दोपहर 2 बजे बोरवेल में गिरा था। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हॉस्पिटल भेज दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
2. सेना भर्ती में बड़ा बदलाव, 4 साल के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना
सरकार ने तीनों सेनाओं में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की है। इसके तहत सिर्फ 4 साल के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इन्हें अग्निवीर नाम दिया जाएगा। भर्ती के लिए उम्र साढ़े 17 से 21 साल रहेगी। 10वीं या 12वीं पास कर चुके युवा इसमें अप्लाई कर सकते हैं। पहले साल में अग्निवीरों को 4.76 लाख रुपए का पैकेज मिलेगा। लड़कियां अभी इसमें एप्लाई नहीं कर पाएंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
3. केंद्र का एक और बड़ा ऐलान, अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को नौकरियां मिलेंगी
नौकरियों के लिहाज से केंद्र ने एक और बड़ा ऐलान किया है। सरकार अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी। ये भर्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में खाली पड़े पदों पर होंगी। PM मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों का रिव्यू करने के बाद यह आदेश दिया है। उन्होंने मिशन मोड में भर्तियां करने के लिए कहा है। इस पर मंत्रालयों ने काम भी शुरू कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर…
4. राहुल गांधी से ED ने दूसरे दिन 10 घंटे पूछताछ की, आज फिर बुलाया
नेशनल हेराल्ड केस में ED ने राहुल गांधी से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। राहुल इसके लिए करीब 10 घंटे ED ऑफिस में रहे। वे रात 11:30 बजे वहां से निकले। राहुल ने अफसरों से पूछताछ आगे न बढ़ाने की गुजारिश की, लेकिन ED ने उन्हें तीसरे दिन भी आने के लिए कहा। राहुल दूसरे दिन भी मार्च निकालते हुए पूछताछ के लिए गए। पुलिस ने उनके साथ मौजूद नेताओं को हिरासत में ले लिया।
पढ़ें पूरी खबर…
5. तीसरे टी-20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हराया, हर्षल पटेल के 4 विकेट
टीम इंडिया ने विशाखापट्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 179 रन बनाए थे। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 और ईशान किशन ने 54 रन बनाए। कप्तान पंत सिर्फ 6 रन बना पाए। जवाब में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज 131 रन ही बना पाए। हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
लिव इन रिलेशन में जन्मा बच्चा प्रॉपर्टी में हकदार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ये रिश्ता भी शादी जैसा
सुप्रीम कोर्ट ने बिना शादी के पैदा हुए बच्चों को भी पिता की प्रॉपर्टी में हकदार माना है। कोर्ट ने कहा कि अगर महिला और पुरुष लंबे समय तक साथ रहे हैं, तो उसे शादी जैसा ही माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट ने उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें एक युवक को उसके पिता की संपत्ति में इसलिए हिस्सेदार नहीं माना था, क्योंकि उसके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। पूरा मामला पढ़िए इस खबर में...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
यूरोप के देश जॉर्जिया की दशबाशी घाटी में 240 मीटर लंबा ग्लास ब्रिज बनाया गया है। ये ब्रिज इजराइली कंपनी कास लैंड ने बनाया है। इस पर करीब 41 मिलियन डॉलर या 3.20 अरब रुपए खर्च किए गए हैं। ये पुल जमीन से 200 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इस पुल के बीच में एक कैफे भी है। कैफे का आकार हीरे की तरह है। सबसे ऊंचाई पर बने होने की वजह से इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए दावा किया जाएगा।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
भारत के बंटवारे के अंग्रेजों के प्लान को 1947 में आज के ही दिन कांग्रेस ने मंजूरी दी थी। ये प्लान वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने बनाया था। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू डिकी बर्ड प्लान को खारिज कर चुके थे। इसके बाद 3 जून 1947 को माउंटबेटन नया प्लान लाए। इसमें कहा गया कि भारत को दो अलग हिस्सों में बांटकर एक नया देश बनाया जाएगा। 18 जुलाई को ब्रिटिश पार्लियामेंट ने भी इस प्लान को पास कर दिया और बंटवारे की तारीख 15 अगस्त तय कर दी गई।
आज वृष राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे, आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.