नमस्कार,
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में लेफ्ट छात्र संगठन SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने BBC डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार पहले ही बैन लगा चुकी है। कैंपस में स्क्रीनिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने SFI के 13 स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया।
इस मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि बिना पूर्व अनुमति के कैंपस में किसी भी फिल्म की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिर भी बात नहीं मानी गई तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने कहा कि छात्र संगठन SFI कैंपस का माहौल खराब करना चाहती है। जरूरत पड़ी तो इन स्टूडेंट्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
उधर, विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर चुने गए हैं। वे यह अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस खिताब के दावेदारों में इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन, पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी थे। वहीं भारत के मोहम्मद सिराज दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं।
आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी...
1. पंजाब यूनिवर्सिटी में NSUI ने BBC डॉक्यूमेंट्री चलाई, थरूर बोले- इससे देश की संप्रभुता को खतरा नहीं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में SFI ने बुधवार शाम 6 बजे BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान किया था। लेकिन SFI ने छात्रों की रिहाई तक स्क्रीनिंग टाल दी है। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के स्टूडेंट सेंटर में विवादित डॉक्यूमेंट्री चलाने पर हंगामा हो गया। NSUI ने यह डॉक्यूमेंट्री चलाई। जिसे देखने कई स्टूडेंट्स जुट गए। इतने में यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी भनक लग गई और प्रोजेक्टर पर चलाई गई डॉक्यूमेंट्री को तुरंत बंद करवा दिया गया। इससे पहले लगभग आधी डॉक्यूमेंट्री चल चुकी थी।
इधर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- एक डॉक्यूमेंट्री हमारे राष्ट्र की संप्रभुता को कैसे प्रभावित कर सकती है? इस पर बैन लगाना गैरजरूरी है। हम एक शक्तिशाली देश हैं, डॉक्यूमेंट्री को नजरअंदाज भी किया जा सकता है। हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसी चीज नहीं जिसे किसी डॉक्यूमेंट्री से प्रभावित किया जा सके। वहीं, डॉक्यूमेंट्री बैन करने का समर्थन करने वाले कांग्रेस के नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार सुबह पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
पढ़े पूरी खबर...
2. शाहरुख की फिल्म पठान का कई राज्यों में विरोध, फर्स्ट शो के बाद 300 स्क्रीन और बढ़ाए
शाहरुख खान की फिल्म पठान बुधवार को 5200 स्क्रीन पर रिलीज हुई। मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते पहला शो रद्द कर दिया गया। वहीं भोपाल में भी पठान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। बिहार और UP में कई जगहों पर फिल्म के पोस्टर फाड़े गए।
विरोध के बावजूद फर्स्ट शो के लिए 300 स्क्रीन बढ़ानी पड़ीं। हालांकि रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म मेकर्स ने फैंस से सिनेमा घरों में फिल्म देखने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि थिएटर्स में फिल्म की वीडियोग्राफी ना करें और ना ही इसे किसी के साथ शेयर करें।
पढ़े पूरी खबर...
3. ICC टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बने सूर्यकुमार, सिराज बने दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज
विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर चुने गए हैं। वहीं भारत के मोहम्मद सिराज दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद सिराज अब तक 21 वनडे मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 38 विकेट लिए हैं। सिराज ने 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड मैच से वनडे में डेब्यू किया था। उन्हें पहला वनडे खेलने के 3 साल बाद दूसरा वनडे खेलने का मौका मिला था।
साथ ही शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में कोहली और रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं। गिल 734 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली 727 पॉइंट्स के साथ सातवें और कप्तान रोहित शर्मा 719 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 887 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
पढ़े पूरी खबर...
4. फ्लाइट टिकट रिफंड के नियमों में बदलाव, बोर्डिंग से इनकार करने पर 75% तक पैसा वापस होगा
अगर कोई पैसेंजर फ्लाइट कैंसिल होने या उड़ान में देरी की वजह से बोर्डिंग नहीं कर पाता है, तो ऐसी स्थिति में रिफंड को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन(DGCA) ने नई गाइडलाइंस जारी की है। इसके मुताबिक, अगर कोई एयरलाइन पैसेंजर का टिकट डाउनग्रेड करती है, बिना बताए टिकट कैंसिल करती है या बोर्डिंग से इनकार करती है तो उसे 30 से 75% तक अमाउंट रिफंड करना होगा।
कंपनियों को घरेलू फ्लाइट्स के लिए 75% रिफंड देना होगा। इसके अलावा इंटरनेशनल पैसेंजर्स के साथ ऐसी कोई स्थिति बनती है तो 1500 किलोमीटर या उससे कम की उड़ानों के लिए टिकट की लागत का 30%, 1500 किमी से 3500 किमी के बीच की उड़ानों के लिए 50% और 3500 किमी से अधिक की उड़ानों के लिए 75% रिफंड यात्रियों को देना होगा। नए नियन 15 फरवरी से लागू होंगे।
पढ़े पूरी खबर...
5. अफगानिस्तान में ठंड से 150 से ज्यादा मौतें, 77 हजार मवेशी भी मरे, माइनस 28 डिग्री पहुंचा टेम्परेचर
अफगानिस्तान में सर्दी ने बीते 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। यहां पारा माइनस 28 डिग्री तक गिर चुका है। बर्फीले तूफान और ठंड की वजह से बीते 15 दिनों में 157 लोगों की मौत हुई है। वहीं 77 हजार मवेशियों ने भी जान गंवाई है। यहां के 34 प्रांतों में से 8 प्रांतों में हालात गंभीर हैं। मरने वालों का आंकड़ा इन्हीं 8 प्रांतों में सबसे ज्यादा है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार (UNOCHA) के मुताबिक, अफगानिस्तान के 2 करोड़ 83 लाख लोग, यानी करीब दो तिहाई आबादी को जिंदा रहने के लिए तुरंत मदद की जरूरत है। ठंड के चलते 10 जनवरी से 19 जनवरी तक 78 मौतें हुई थीं। पिछले एक हफ्ते में ये आंकड़ा दोगुना हो गया। तालिबान ने दिसंबर 2022 में NGO में काम करने वाली महिलाओं पर बैन लगा दिया था। इसके बाद यहां हालात और खराब हो गए हैं।
पढ़े पूरी खबर...
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
बिहार में तोते से राज उगलवाती पुलिस: शराब तस्कर को पकड़ने गए दरोगा ने पूछा- ऐ तोतवा, बताओ तुम्हारा मालिक कहां गया
शराबबंदी वाले बिहार में शराब रोकने के लिए पुलिस की कसरत देखिए। अब शराब तस्कर को पकड़ने के लिए तोते से ही पूछताछ शुरू कर दी। यह तोता शराब तस्कर के घर में था। पुलिस शराब तस्कर के यहां छापा मारने गई थी। इसी दौरान तस्कर और उसके परिवार के सदस्य भाग गए। घर में सिर्फ तोता बचा।
फिर क्या था, दरोगा कन्हैया कुमार ने तोते से पूछा- ऐ तोतवा, अमृत मल्लाह कहां गया। तोते ने जवाब में कहा- कटोरा-कटोरा। इस पर दरोगा ने सवाल किया- कटोरा में दारू बनता है। फिर पूछा-अमृत मल्लाह कहां गया। तुम्हारा मालिक कहां गया है। तुमको छोड़कर भाग गया है। इन तमाम सवालों के जवाब में तोता एक ही बात दोहराता रहा, कटोरा-कटोरा।
पढ़ें पूरी खबर...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं...
फोटो जो खुद में खबर है...
वृष, सिंह, तुला, धनु और मीन राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक राशि के लोगों को ज्यादा सतर्क रहकर काम करना होगा। आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.