नमस्कार,
कर्नाटक हाईकोर्ट में सरकार ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर करना संविधान के खिलाफ और यूक्रेन में रूसी सेना के घुसने पर क्या है भारत का रुख, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. रूस ने यूक्रेन के दो राज्यों में सेना भेजी, अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए
यूक्रेन में सेना भेजने के बाद रूस पर प्रतिबंधों की शुरुआत हो गई है। रूसी सैनिक यूक्रेन के दो राज्यों लुहांस्क-डोनेट्स्क में मौजूद हैं। दोनों राज्यों को रूस ने अलग देश के तौर पर मान्यता दी है। अमेरिका ने रूस के खिलाफ ताजा प्रतिबंधों का ऐलान किया है। ब्रिटेन भी रूस के 5 बैंकों पर पाबंदियां लगा चुका है।
पढ़ें पूरी खबर…
रूस-यूक्रेन विवाद के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें...
2. यूक्रेन से 242 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची स्पेशल फ्लाइट
यूक्रेन में बन रहे जंग के माहौल को देखते हुए भारत ने अपने लोगों को वापस लाना शुरू कर दिया है। 242 यात्रियों को लेकर पहला विमान रात 11.30 बजे दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर उतरा। यूक्रेन में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। भारत ने रूस-यूक्रेन विवाद को गहरी चिंता का विषय बताया है।
पढ़ें पूरी खबर…
3. UP चुनाव में रूस-यूक्रेन जंग की एंट्री, मोदी बोले- भारत का ताकतवर होना जरूरी
UP विधानसभा चुनाव में रूस-यूक्रेन के बीच जारी तनाव की एंट्री हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में एक रैली में लोगों से कहा कि आप देख रहे हैं इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा।
पढ़ें पूरी खबर…
4. Z+ सिक्योरिटी में रहेगा राम रहीम, खालिस्तान के हमले का खतरा
रेप केस में दोषी राम रहीम को अब Z+ सिक्योरिटी मिलेगी। राम रहीम अभी फरलो पर जेल से बाहर है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, उसे खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरा है। इसलिए उसका कड़ी सुरक्षा में रखा जाना जरूरी है। Z+ सिक्योरिटी ज्यादातर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जज के अलावा बड़े नेताओं को दी जाती है।
पढ़ें पूरी खबर…
5. हाईकोर्ट ने कहा- हिजाब का मामला इसी हफ्ते निपटाना चाहते हैं
हिजाब विवाद पर जल्द कोई फैसला हो सकता है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि वो इस हफ्ते मामले का निपटारा चाहता है। वहीं, सुनवाई के दौरान सरकार ने दलील कि मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर करना संविधान के खिलाफ है। उधर, शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
रूस-यूक्रेन के बीच जंग हुई तो से रोटी के लिए मोहताज हो जाएंगे कई देश
रूस और यूक्रेन के बीच जंग होती है तो इसका असर दुनिया के कई देशों पर पड़ेगा। किसी मुल्क में महंगाई बढ़ेगी और कहीं लोगों के लिए दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो जाएगी। इसकी वजह यह है कि रूस गेहूं का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है और यूक्रेन इस मामले में 5वें नंबर पर है। दोनों देश दुनियाभर में 25.4% गेहूं का एक्सपोर्ट करते हैं। और बातें जानिए भास्कर इंडेप्थ में...
कार्टूनिस्ट की नजर से...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
गोल आकार की यह शानदार इमारत दुबई का म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर है। 22 फरवरी से खुले इस म्यूजियम में लोग अरब दुनिया की संस्कृति, परंपराएं, इतिहास और कला देख पाएंगे। विजिटर यहां 2071 की दुनिया देख पाएंगे। 30 हजार स्क्वायर मीटर में फैली 7 मंजिला इस इमारत को नेशनल जियोग्राफिक ने दुनिया के टॉप-14 म्यूजियम में शामिल किया है। इसकी ऊंचाई करीब 77 मीटर है।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
हम अक्सर सुनते हैं कि फलां कंपनी ISO सर्टिफाइड है। इससे पता चलता है कि उस कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विस अच्छी होगी। ISO यानी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन की नींव 1947 में आज के ही दिन लंदन में पड़ी थी। ISO एक गैरसरकारी संगठन है। इससे दुनिया के 165 देश सदस्य के तौर पर जुड़े हैं।
भारत में क्वालिटी का यही भरोसा ISI, यानी इंडियन स्टैंडर्ड्स इंस्टीट्यूशन देता है। हालांकि, दोनों में थोड़ा फर्क है। ISI अगर किसी प्रोडक्ट की क्वालिटी का भरोसा देता है तो ISO किसी प्रोडक्ट को बनाने या सर्विस देने की प्रोसेस को सर्टिफाई करता है। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
कैसा लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.