नमस्कार,
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। यात्रा के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। हालांकि, राहुल गांधी ने इसका अनोखे अंदाज में जवाब दिया। 'मोदी-मोदी' के नारों की आवाज आते ही पहले राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने इन लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन जब वह शामिल नहीं हुए तो राहुल ने इन लोगों को फ्लाइंग किस दी।
यात्रा के बीच एक घटना और हुई। यात्रा जब कोटा में प्रवेश कर रही थी तो भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया। जब नेताओं ने हो हल्ला किया तो पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। भाजपा के नेता राहुल गांधी को कर्ज माफी के संबंध में ज्ञापन देने जा रहे थे।
इधर, दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वालकर मर्डर केस में नई बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद आरोपी आफताब ने हॉलीवुड की मशहूर हस्ती जॉनी डेप और अम्बर हर्ड के मानहानि मुकदमे का लाइव ट्रायल देखा था, वो भी 100 घंटे से ज्यादा। आफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से यह जानकारी सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि शुरू से ही केस में कॉन्फिडेंट दिख रहा आफताब इस ट्रायल को देखकर ऐसी तरकीबें सीखीं जिनसे वह पूछताछ में खुद को संभाल पाया और पुलिस को गुमराह करता रहा। इससे पहले आफताब ने बताया था कि उसने श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे।
आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी...
1. राहुल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस, भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठी
भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार को राहुल गांधी का निराला अंदाज देखने को मिला। उन्होंने झालावाड़ में भाजपढ़ें पूरी खबर...
2. 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, डॉक्टर ने कहा था- बच्चा विकलांग होगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की परमिशन दे दी। दरअसल बच्चा विकलांग पैदा होने का डर था। प्रेग्नेंसी एडवांस स्टेज में थी। महिला अबॉर्शन करवाना चाहती थी, लेकिन दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। महिला ने अबॉर्शन के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी। इसके बाद कोर्ट ने न्यूरोसर्जन के बयान के आधार पर कहा- मां की पसंद ही आखिरी है। इसे ध्यान में रखते हुए कोर्ट गर्भपात की परमिशन देता है। वो LNJP या किसी भी अस्पताल में अबॉर्शन करवा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
3. कर्नाटक में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव, सीमा विवाद को लेकर हिंसक हुआ प्रदर्शन; पवार बोले- संभाल लो
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच 65 साल से चल रहा सीमा विवाद मंगलवार को हिंसक हो गया। कर्नाटक के बेलगावी में सुबह महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव हुआ। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के विरोध में पूर्व CM उद्धव ठाकरे के समर्थकों ने पुणे में कर्नाटक की बसों पर ‘जय महाराष्ट्र’ लिख दिया। महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने भी पथराव को लेकर नाराजगी जताई। इधर, NCP प्रमुख शरद पवार ने इस मामले में कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही सड़क पर उतरने की चेतावनी दे डाली। पढ़ें पूरी खबर...
4. श्रद्धा मर्डर केस, बॉडी के टुकड़े करने के बाद आफताब ने जॉनी डेप-अम्बर हर्ड का मानहानि केस देखा
श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि श्रद्धा का मर्डर करने के बाद आफताब ने हॉलीवुड सेलिब्रिटी जॉनी डेप और अम्बर हर्ड के मानहानि मुकदमे का लाइव ट्रायल देखा था, वो भी 100 घंटे से ज्यादा। आफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से यह जानकारी सामने आई है। पुलिस को शक है कि आफताब ने इस ट्रायल को देखकर ऐसी तरकीबें सीखीं जिनसे वह पूछताछ में खुद को संभाल पाया और पुलिस को गुमराह करता रहा। इससे पहले आफताब ने बताया था कि उसने श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े कर फ्रीज में रखे थे। पढ़ें पूरी खबर...
5. बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने वाली यूट्यूबर गिरफ्तार, झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख लूटे थे
दिल्ली पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जिसने एक बिजनेसमैन काे हनीट्रैप करके उससे 80 लाख रुपए लूटे थे। नमरा कादिर नाम की इस यूट्यूबर ने एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। कादिर को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उसका पति और मामले में आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। पुलिस ने बताया कि कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने विक्टिम से जो पैसा और सामान लिया था, उसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
300KG सोना लूटने वाले गैंग में मंथली सैलरी; भर्ती के लिए होता है इंटरव्यू, लूट पर इन्सेंटिव भी
देश के 7 राज्यों से 300 किलो सोना लूटने वाले एक गैंग का सरगना नई भर्ती के लिए कॉर्पोरेट पैटर्न अपनाता है। वह अपने गिरोह में नए लोगों को लेने से पहले चैन स्नैचर्स और सोना लूटने वालों का इंटरव्यू लेता है। इस गैंग का सरगना ये सब कुछ जेल में बैठे-बैठे करता है। इतना ही नहीं वो गिरोह में शामिल गुर्गों को मंथली सैलरी के साथ हर लूट पर इन्सेंटिव भी देता है। पढ़ें पूरी कहानी...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं...
हैदराबाद में खुला दुनिया का पहला गोल्ड ATM, 100 ग्राम तक के गोल्ड क्वाइन निकाल सकेंगे
हैदराबाद में दुनिया का पहला रियल-टाइम गोल्ड ATM लॉन्च किया गया है। यह ATM सोने के सिक्के निकालता है। लोग इसमें अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड डाल कर सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। इसमें से 0.5 से लेकर 100 ग्राम तक के गोल्ड क्वाइन निकाले जा सकेंगे। ATM की खास बात ये है कि यह सोने की कीमतों को लाइव अपडेट करता है। हर ATM में 5 किलो सोना रखने की क्षमता है, जिसकी कीमत लगभग 2-3 करोड़ रुपए है। इसमें 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम के सिक्के शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें...
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
7 दिसंबर 1972 को नासा के आखिरी मैन्ड मिशन अपोलो-17 के क्रू ने स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी की सबसे शानदार तस्वीर खींची थी। इस शानदार तस्वीर को "ब्लू मार्बल" कहते हैं। इस तस्वीर के खास होने की एक विशेष वजह थी। दरअसल, ये पहली बार था जब पृथ्वी की किसी तस्वीर में साउथ पोल भी नजर आया था।
हालांकि, ये पूरा बादलों से ही घिरा दिख रहा था, लेकिन अफ्रीका इसमें एकदम साफ नजर आ रहा था। नासा के चांद पर उसके आखिरी मैन्ड मिशन अपोलो-17 के क्रू में यूजेन सेरनान, रोनाल्ड इवांस और हैरिसन श्मिट थे शामिल। इसी क्रू ने 'ब्लू मार्बल' नाम से पृथ्वी की सबसे सुंदर तस्वीर खींची थी। नासा ने इस तस्वीर का क्रेडिट अपोलो-17 की क्रू को दिया था।
खास बात ये है कि ये तस्वीर अपोलो-17 मिशन लॉन्च होने के 5 घंटे 6 मिनट बाद ही खींची गई थी। इस तस्वीर को 70 मिमी के हेसलब्लेड कैमरे से लिया गया था, जिसमें 80 मिमी का लेंस लगा था। तस्वीर लेने से दो दिन पहले ही 5 दिसंबर को तमिलनाडु में एक साइक्लोन भी आया था और इस तस्वीर में वो भी दिख रहा था।
मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.