नमस्कार, दिल्ली के मुंडका में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग ने सभी को दहला दिया। शाम को लगी इस आग से पहले एक मौत की खबर आई। फिर बढ़ते-बढ़ते यह संख्या 27 तक पहुंच गई। बिल्डिंग से निकलने का एक ही रास्ता था, जो जनरेटर में आग लगने से बंद हो गया। उधर, उदयपुर में कांग्रेस अपनी दशा-दिशा पर चिंतन कर रही है। पार्टी नए नियम बनाकर संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. दिल्ली में बिल्डिंग में आग से 27 की मौत, इनमें दो फायर ब्रिगेड कर्मचारी
दिल्ली के मुंडका में तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। इनमें फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। शाम को लगी आग देर रात तक बुझाई जा सकी। बिल्डिंग में कई कंपनियों के ऑफिस, CCTV कैमरों का गोदाम और फैक्ट्री चल रही थी। शुरुआत में आग पहले फ्लोर पर लगी थी। बिल्डिंग की फायर NOC नहीं थी। इसके मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें पूरी खबर…
2. कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू, एक परिवार-एक टिकट का फॉर्मूला लाई पार्टी
उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में तुरंत सुधार की बात कही। उन्होंने नेताओं से कहा कि अब पार्टी का कर्ज चुकाने का वक्त है। पार्टी एक परिवार-एक टिकट के फॉर्मूले पर आगे बढ़ रही है। परिवार के दूसरे सदस्य को टिकट के लिए पहले 5 साल काम करना होगा। यानी प्रियंका गांधी और वैभव गहलोत जैसे नेताओं के चुनाव लड़ने का रास्ता खुला रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
3. कश्मीरी पंडित की हत्या करने वाले आतंकी 24 घंटे में ढेर, घाटी में तनाव
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में ऑफिस में घुसकर गवर्नमेंट एम्प्लाई राहुल भट्ट की हत्या से कश्मीरी पंडितों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने घाटी में कई जगह प्रदर्शन किए। विरोध हिंसक होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि, सुरक्षाबलों ने 35 साल के राहुल की हत्या करने वाले आतंकियों को 24 घंटे के अंदर मार गिराया। भीड़ भरे ऑफिस में हुई हत्या की जांच के लिए SIT बना दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
4. ताजमहल के हक पर मुगल प्रिंस का चैलेंज, दीया कुमारी अपनी बात सही साबित करें
जयपुर राजघराने की दीया कुमारी के ताजमहल की जमीन पर दावा करने के बाद मुगल प्रिंस तूसी सामने आए। उन्होंने चैलेंज दिया कि दीया कुमारी अपनी बात साबित करने वाले दस्तावेज दिखाएं। उन्होंने कहा कि मुगल-ब्रिटिश हुकूमत के बाद भारत आजाद हुआ। इतने वक्त में आपको याद नहीं आया कि ताजमहल आपका है। मुगल साम्राज्य में राजपूत रानियां भी थीं। ऐसे में हम तो रिश्तेदार हुए।
पढ़ें पूरी खबर...
5. पंजाब ने बेंगलुरु को 54 रनों से हराया, लिविंगस्टन की शानदार पारी
पंजाब ने बेंगलुरु को 54 रनों से हराकर IPL प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखी हैं। पंजाब ने पहले खेलते हुए 210 रनों का टारगेट रखा था। लियाम लिविंगस्टन ने 70 और जॉनी बेयरस्टो ने 66 रनों की पारी खेली। हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए। जवाब में बेंगलुरु 155 रन ही बना सकी। ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। विराट कोहली सिर्फ 20 रन बना पाए। पंजाब के लिए रबाडा ने 3 विकेट लिए।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
मई की तेज धूप शरीर को झुलसा रही है। काम की मजबूरी में घर से बाहर भी जाना है। अब धूप का तो कुछ नहीं कर सकते, लेकिन इसके बुरे असर से बचने के कुछ तरीके जरूर है। जब हम तेज धूप से घर लौटते हैं, तब छोटी-छोटी कई गलतियां करते हैं, जैसे बाहर से आते ही नहाना या ठंडा पानी पी लेना। यही गलतियां बीमार होने की वजह बन जाती हैं। गर्मी में बीमारियों से बचने के तरीके पढ़ें इस खबर में...
कार्टूनिस्ट की नजर से…
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर, एक से दूसरे पहाड़ तक पैदल चलकर जाना। यह अनुभव कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, लेकिन जिंदगी में थोड़ा थ्रिल चाहने वालों के लिए ये सबसे अच्छी जगह हो सकती है। दरअसल, दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन फुटब्रिज खुल गया है। चेक रिपब्लिक के डोल्नी मोरवा वेकेशन रिसॉर्ट में बने इस पुल की लंबाई 721 मीटर है। इसे बनने में करीब दो साल लगे।
आज (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)
आज मिथुन राशि वालों के लिए सितारों की स्थिति अच्छी रहेगी, आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.