नमस्कार, महाराष्ट्र में नई सरकार के लिए कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, बागियों के नेता एकनाथ शिंदे शुक्रवार रात अचानक गुवाहाटी से इंदौर होते हुए वडोदरा गए थे। इसी दौरान BJP नेता देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई से वडोदरा पहुंचे। दोनों की मुलाकात के बाद शिंदे वापस गुवाहाटी लौट गए...। पंजाब में रेड के दौरान सीनियर IAS के बेटे की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। वहीं, परिवार का दावा है कि उनके बेटे को विजिलेंस अफसरों ने गोली मारी है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. शिवसेना के बागी सरकार बनाने की जोड़तोड़ में जुटे, वडोदरा में फडणवीस से मिले शिंदे
शिवसेना के बागियों ने महाराष्ट्र में सरकार के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। शुक्रवार रात बागी मंत्री एकनाथ शिंदे गुवाहाटी से वडोदरा गए और BJP नेता देवेंद्र फडणवीस से मिले। उधर, शिवसैनिकों ने पुणे में बागी विधायक तानाजी सावंत के घर और एकनाथ शिंदे के बेटे के ऑफिस में तोड़फोड़ की। इसके बाद शिंदे ने कहा कि वे शिवसैनिक समझें कि ये लड़ाई उनके फायदे के लिए ही है।
पढ़ें पूरी खबर...
2. एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ हिरासत में, गुजरात दंगे में सबूत गढ़ने का आरोप
गुजरात पुलिस ने एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को मुंबई से हिरासत में लिया है। तीस्ता और पूर्व DGP श्रीकुमार पर गुजरात दंगे के बाद सबूत गढ़ने और साजिश रचने का आरोप है। दोनों के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। श्रीकुमार भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के PM मोदी को SIT से मिली क्लीनचिट बरकरार रखने के एक दिन बाद की गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
3. IAS के घर विजिलेंस का छापा, रेड के दौरान बेटे की गोली लगने से मौत
पंजाब के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली के 26 साल के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। संजय को करप्शन के आरोप में 4 दिन पहले अरेस्ट किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो की टीम चंडीगढ़ में उनके घर जांच के लिए गई थी। पुलिस के मुताबिक, संजय के बेटे ने खुद को गोली मारी है। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। संजय के घर से सोने की 9 ईंटे, 49 बिस्किट और 12 सिक्के मिले हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
4. जुलाई में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर, अक्टूबर तक चलने का अनुमान
देश में कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.39% पर पहुंच गया है। ये दर 5% से ऊपर जाती है, तो संक्रमण बेकाबू माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की चौथी लहर जुलाई में आ सकती है। ये अक्टूबर तक चलेगी और अगस्त में इसका पीक होगा। छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वे दिल्ली में ED के खिलाफ प्रदर्शन में भी शामिल थे।
पढ़ें पूरी खबर...
5. मध्यप्रदेश पहली बार रणजी चैंपियन बनने के करीब, मुंबई पर बढ़त बनाई
मध्य प्रदेश की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने के करीब है। टीम ने यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार के शतकों की मदद से पहली पारी में 536 रन बनाए। उसे मुंबई के खिलाफ 162 रनों की बढ़त मिली। मुंबई ने दूसरी पारी में 113 रन बना लिए हैं। मैच में एक दिन का खेल बचा है और हार-जीत की संभावना कम है। ऐसे में बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश की टीम चैंपियन बन जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को सिर्फ पौष्टिक खाना मिलेगा, चिप्स और समोसे बैन
2 साल बाद शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगरों में फ्राइड फूड, जंक फूड, स्वीट डिश, चिप्स, समोसे जैसी चीजें नहीं मिलेंगी। श्राइन बोर्ड ने सभी लंगर कमेटियों से कहा है कि श्रद्धालुओं को हरी सब्जियां, सलाद, मक्के की रोटी, सादी दाल, लो फैट दूध और दही जैसी पौष्टिक चीजें ही दी जाएं। ये फैसला हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय पर लिया गया है। इसके पीछे तर्क है कि हेल्दी फूड यात्रियों की सेहत ठीक रखेगा। लंगरों में किन-किन चीजों पर पाबंदी रहेगी पढ़िए इस खबर में...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
अहमदाबाद में एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। 4 मंजिला इस बिल्डिंग में टॉप फ्लोर पर बच्चों का हॉस्पिटल है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 13 नवजात समेत 75 लोगों को बचाया। फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दोपहर डेढ़ बजे मिली। इसके बाद 20 फायर टेंडर भेजे गए। आग बच्चों के हॉस्पिटल तक नहीं पहुंची, लेकिन उसमें धुंआ भर गया। इसके बाद बच्चों को बाहर निकालकर दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
आज के ही दिन 1498 में चीनी शासक होंगझी ने टूथब्रश का पेटेंट कराया था। कहा जाता है कि 3000 BC में लोग दांतों को चमकदार बनाने के लिए पेड़ की पतली डाली का इस्तेमाल करते थे। 1600 BC के आसपास चीनी लोग खुशबूदार पेड़ों की डालियों का इस्तेमाल करने लगे। 1498 में चीन के मिंग वंश के राजा होंगझी ने सूअर के बालों से पहला टूथब्रश बनाया था। इन बालों को एक हड्डी या लकड़ी पर लगाया गया था। 1690 में पहली बार टूथब्रश शब्द का इस्तेमाल किया गया था।
आज मीन राशिवालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं, आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.