नमस्कार,
राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनों कैंडिडेट तय हो गए हैं। NDA से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार होंगे। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जीतीं तो आजाद भारत में जन्मीं पहली राष्ट्रपति बनेंगी। साथ ही प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति भी हो जाएंगी…। उधर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ढाई साल में तीसरी बार संकट में है। कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे समेत 40 विधायक बागी हो गए हैं। अगर शिंदे नहीं माने तो उद्धव सरकार का गिरना तय है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. द्रौपदी मुर्मू NDA से राष्ट्रपति कैंडिडेट, यशवंत सिन्हा पर विपक्ष की सहमति
राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान एक ही दिन में हो गया। दिन में शरद पवार की ओर से बुलाई मीटिंग में कांग्रेस समेत 13 विपक्षी पार्टियां यशवंत सिन्हा के नाम पर सहमत हो गईं। इसके बाद देर शाम BJP पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग हुई। इसके बाद जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया। सोमवार को मुर्मू का जन्मदिन था। यानी उन्हें सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट मिल गया।
पढ़ें पूरी खबर...
2. उद्धव से नाराज मंत्री एकनाथ शिंदे बागी हुए, महाराष्ट्र में सरकार पर संकट
महाराष्ट्र के कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव सरकार को संकट में डाल दिया है। वे शिवसेना, NCP और निर्दलीय, कुल 41 विधायकों के साथ गुजरात पहुंच गए। वहां से शर्त रखी कि शिवसेना, NCP और कांग्रेस का साथ छोड़े और BJP से गठबंधन करे। देर रात विधायकों को सूरत से गुवाहाटी भेज दिया गया। एकनाथ को मनाने की कोशिशें नाकाम रहने पर उद्धव ने बचे विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
3. राहुल से ED की पूछताछ खत्म, 5वें दिन 11 घंटे से ज्यादा सवाल-जवाब
नेशनल हेराल्ड केस में ED ने राहुल गांधी से 5वें दिन पूछताछ की। लगातार 10 घंटे पूछताछ के बाद राहुल को करीब 30 मिनट का ब्रेक मिला। इसके बाद देर रात तक फिर सवाल-जवाब हुए। ED ने उन्हें आगे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। इस बीच कांग्रेस का प्रदर्शन भी चलता रहा। हिरासत में लिए जाने से गुस्साई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिला पुलिसकर्मियों पर थूक दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
4. 105 साल की दादी का 100 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड, 45.40 सेकंड में रेस पूरी की
105 साल की राम बाई ने 100 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया है। हरियाणा के चरखी दादरी गांव में रहने वाली राम बाई की उम्र 105 साल है। उन्होंने 45.40 सेकंड में रेस पूरी की। उनसे पहले यह रिकॉर्ड मान कौर के नाम था, जिन्होंने 74 सेकंड में रेस पूरी की थी। राम बाई पहले भी दौड़ और लंबी कूद में 4 गोल्ड जीत चुकी हैं। वे हर दिन 250 ग्राम घी खाती हैं और 5 से 6 किलोमीटर दौड़ती हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
5. PM मोदी से मिले तीनों सेनाओं के चीफ, सीधे मर्चेंट नेवी में जा पाएंगे अग्निवीर
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के बीच तीनों सेनाओं के चीफ PM मोदी से मिले। प्रधानमंत्री ने तीनों से अलग-अलग मुलाकात की। इस बीच नेवी ने बताया है कि 4 साल की ट्रेनिंग लेने वाले अग्निवीर सीधे मर्चेंट नेवी में जा सकते हैं। उधर, देर शाम कुछ युवक हाथों में मशालें लेकर दिल्ली में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर के सामने पहुंचे। उन्होंने घर के एंट्री गेट पर मशालें फेंक दीं।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर इस खबर में...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
ब्रिटेन में 30 साल की सबसे बड़ी रेल हड़ताल होने से हजारों लोग परेशान हैं। कर्मचारी संगठनों और रेल कंपनियों के बीच वेतन और नौकरी की सुरक्षा पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद 40 हजार कर्मचारियों ने मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को काम नहीं करने का फैसला लिया। इससे रोजाना चलने वाली लगभग 20 हजार ट्रेनों में से सिर्फ 4,500 ही चलीं। लंदन के मेट्रो कर्मचारी भी 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए। इससे राजधानी का मेट्रो ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप हो गया।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
इटली के महान खगोलशास्त्री और गणितज्ञ गैलीलियो को चर्च ने आज के ही दिन 1633 में सजा सुनाई थी। उनका कसूर यह दावा करना था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। चर्च ने कहा कि गैलीलियो का सिद्धांत और मान्यता दैवीय धार्मिक पुस्तकों का अपमान है। उन्हें विधर्मी होने का दोषी पाया गया। इसके बाद गैलीलियो को नजरबंद कर दिया गया। 8 जनवरी 1642 को उनका निधन हो गया। 31 अक्टूबर 1992 को चर्च ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि गैलीलियो सही थे। चर्च से उन्हें समझने में गलती हुई।
धनु राशि वालों को आज शेयर बाजार में निवेश करने से बचना चाहिए, आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.