नमस्कार,
आपने अपने आसपास आशा वर्कर्स को देखा होगा। गुलाबी या नीली साड़ी पहने, इलाज में मदद करने वालीं आशा वर्कर्स को दुनिया में तारीफ मिली है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें भारत के गांवों में हेल्थ सिस्टम की सबसे मजबूत कड़ी माना और कोरोना की चुनौती से मुकाबला करने के लिए ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड दिया है। अब बात पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत की। केंद्र के बाद राज्य भी इनसे टैक्स कम कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब तक केरल, राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हो चुके हैं।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें, सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. 10 लाख आशा वर्कर्स को ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड, कोरोना से लड़ाई में मिली तारीफ
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन यानी WHO ने ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड के लिए भारत की आशा वर्कर्स को चुना है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 10 लाख आशा कार्यकर्ताओं ने जो काम किया, WHO उसी का मुरीद हो गया। खासकर गांवों में घर-घर जाकर कोरोना के मरीजों का पता लगाना और उन्हें शुरुआती इलाज देने में उनकी खास भूमिका रही। WHO ये अवॉर्ड 2019 से दे रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
2. केरल और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया
केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद राज्यों ने टैक्स में राहत देनी शुरू कर दी है। केरल और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र ने पेट्रोल पर 2.08 रुपए और डीजल पर 1.44 रुपए वैट कम कर दिया। राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.48 रुपए लीटर और डीजल पर 1.16 रुपए लीटर वैट कम किया है। उधर, ऑटो इंडस्ट्री बॉडी सियाम ने सरकार से CNG की कीमतें घटाने की मांग की है।
पढ़ें पूरी खबर...
3. बंगाल के सांसद अर्जुन सिंह ने BJP छोड़ी, 3 साल बाद पुरानी पार्टी TMC में लौटे
पश्चिम बंगाल में BJP को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में लौट गए हैं। वे 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले BJP में आए थे। इसके बाद बैरकपुर से सांसद बने थे। बंगाल में पिछले 11 महीने में सिंह समेत 5 बड़े नेता BJP छोड़ चुके हैं। TMC जॉइन करने के बाद अर्जुन सिंह ने कहा कि मैं अभी सांसदी से इस्तीफा नहीं दूंगा।
पढ़ें पूरी खबर...
4. IPL स्टार उमरान मलिक की टीम इंडिया में एंट्री, T-20 टीम में कार्तिक की वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के साथ इकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। IPL में तेज रफ्तार गेंदों से सभी को चौंका देने वाले उमरान मलिक टी-20 सीरीज खेलेंगे। दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या की भी वापसी हुई है। कप्तानी केएल राहुल के पास रहेगी। काउंटी क्रिकेट में जबरदस्त खेल दिखा रहे पुजारा को टेस्ट टीम में जगह मिली है।
पढ़ें पूरी खबर...
5. IPL के आखिरी लीग मैच में पंजाब की जीत, लिविंगस्टोन की तूफानी पारी
IPL के आखिरी लीग मैच में पंजाब ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 157 रन बनाए थे। पंजाब ने यह टारगेट 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 22 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली। इस मैच के रिजल्ट का नतीजों पर फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि पंजाब और हैदराबाद की टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
चारधाम यात्रा के रूट पर कचरे का ढेर, पहाड़ों के इकोसिस्टम के लिए खतरा
3 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए अब तक 8 लाख श्रद्धालु उत्तराखंड आ चुके हैं। इस भीड़ की वजह से यात्रा के रूट पर जगह-जगह कचरे का ढेर लग रहा है। प्लास्टिक की थैलियों और बोतलों का यह ढेर पहाड़ों के सेंसेटिव इकोसिस्टम के लिए खतरा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केदारनाथ जैसी संवेदनशील जगह पर गंदगी जमा होना खतरनाक है। ये कचरा लैंडस्लाइड की वजह बन सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
कार्टूनिस्ट की नजर से...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
फोटो में दिख रहे दोनों बच्चे एंड्री और वैलेंटाइन हैं। एंड्री 12 और वैलेंटाइन 6 साल का है। यूक्रेन की राजधानी कीव के स्टोयंका गांव में रहते हैं। रूसी हमले के बाद से दोनों अपने आसपास सिर्फ सैनिक, टैंक, बंदूकें और मिसाइलें देख रहे हैं। इसका असर यह हुआ कि इनके हाव-भाव, चाल, हरकतें सभी हूबहू सैनिकों जैसी हो गई हैं। दोनों के हाथ की बंदूकें नकली हैं और ये अपने घरों के पास सिर्फ जंग का खेल खेल रहे हैं, लेकिन अब जंग यूक्रेन के बच्चों की जिंदगी में गहरे तक धंस गई है। उनके खिलौनों की जगह बंदूकों ने ले ली है।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1951 में आज ही के दिन तिब्बत पर चीन का कब्जा हुआ था। यही वजह है कि तिब्बत के लोग 23 मई को काला दिन मानते हैं। चीन दावा करता है कि तिब्बत 13वीं शताब्दी में उसका हिस्सा था। तिब्बत इस दावे को खारिज करता है। 1912 में 13वें धर्मगुरु दलाई लामा ने तिब्बत को स्वतंत्र घोषित कर दिया। तब चीन ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। 1949 में चीन में कम्युनिट सरकार सत्ता में आई। इसके बाद 6-7 अक्टूबर 1950 को चीनी सेना ने तिब्बत पर हमला कर दिया और 8 महीने चले संघर्ष के बाद तिब्बती सेना को हरा दिया। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)
आज मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा, आप भी जानिए अपना राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.