नमस्कार, अमेरिका को पसंद न आने के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा। इसका असर सीधे-सीधे पेट्रोल और डीजल के रेट पर पड़ेगा। भारत ने मार्च के मुकाबले अप्रैल में रूस से चार गुना ज्यादा क्रूड ऑयल खरीदा। यूक्रेन के साथ जंग में फंसा रूस भी भारत को जितना चाहे उतना तेल देने को तैयार है… और अब बात सियासत की। नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में नया काम मिल गया है। वे पटियाला सेंट्रल जेल की फाइलें संभाल रहे हैं। इसके अभी पैसे नहीं मिलते, लेकिन तीन महीने में काम सीखने के बाद उन्हें 30 रुपए रोज मिला करेंगे।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. यासीन मलिक को उम्रकैद, कोर्ट में बोला- आतंकी साबित हो जाऊं तो फांसी भी मंजूर
कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग के मामले में उम्रकैद की सजा मिली है। इसके बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। अपने बचाव में मलिक ने कहा कि खुफिया एजेंसियां अगर ये साबित कर दें कि बीते 28 साल में मैं किसी आतंकी गतिविधि में शामिल रहा हूं तो मुझे फांसी भी मंजूर होगी। इस बीच घाटी में माहौल बिगड़ने आशंका से इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
2. अमेरिका की आपत्ति के बावजूद रूस से सस्ता तेल खरीदता रहेगा भारत
अमेरिका की चेतावनी के बावजूद भारत रूस से सस्ता तेल खरीदता रहेगा। एक अधिकारी के मुताबिक, भारत अभी औसतन 100 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कच्चा तेल खरीदता है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत को सस्ता तेल खरीदने का मौका दिया है। क्रूड की खरीद से अमेरिका को दिक्कत है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले में नीति नहीं बदली। रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर है।
पढ़ें पूरी खबर...
3. 30 साल कांग्रेस में रहे सिब्बल ने पार्टी छोड़ी, सपा के समर्थन से राज्यसभा जाएंगे
30 साल से ज्यादा वक्त कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पार्टी छोड़ दी है। सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा का नामांकन भरा है। उन्होंने कहा कि अब मैं कांग्रेस में नहीं हूं, मैंने 16 मई को ही इस्तीफा दे दिया था। सिब्बल के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। लोग इससे आते-जाते रहते हैं। हमारे पास बहुत जगह है।
पढ़ें पूरी खबर...
4. पटियाला जेल में क्लर्क बने सिद्धू, सुरक्षा के मद्देनजर बैरक में रहकर ही काम करेंगे
रोडरेज केस में एक साल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में क्लर्क का काम मिला है। सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बेकरी या फैक्ट्री की बजाय ऑफिस का काम दिया गया। ये काम भी वे बैरक से ही करेंगे। सिद्धू को तीन महीने तक इसके बदले कोई वेतन नहीं मिलेगा। जेल सुपरिटेंडेंट के मुताबिक, सिद्धू पढ़े-लिखे हैं, इसलिए उन्हें दफ्तर का क्लेरिकल कामकाज सौंपा गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
5. पाटीदार के दमदार शतक से बेंगलुरु की जीत, लखनऊ IPL से बाहर
IPL के एलिनिमेटर मैच में बेंगलुरु और लखनऊ का जबरदस्त मुकाबला हुआ। बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 207 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। रजत पाटीदार ने सिर्फ 54 गेंदों में 112 रनों की यादगार पारी खेली। जवाब में लखनऊ 193 रन ही बना पाई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। हार के साथ लखनऊ IPL से बाहर हो गई। अब RCB फाइनल के लिए राजस्थान से भिड़ेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
हर 30 घंटे में एक अरबपति बना, टॉप-10 अमीरों के पास 40% गरीबों के बराबर दौलत
2020 में आए कोरोना ने बहुत कुछ बदल दिया। लाखों नौकरियां गईं, कारोबार ठप्प हुए, अर्थव्यवस्थाएं चौपट हो गईं, लेकिन एक ट्रेंड जो नहीं बदला वह है अमीरों का और अमीर होते जाना। पिछले दो साल में गरीब भी और गरीब हो गए। इसका खुलासा ऑक्सफैम की हालिया रिपोर्ट से हुआ है। इस रिपोर्ट का नाम है- प्रॉफिटिंग फ्रॉम पैन। इंफोग्राफिक्स के जरिए इस रिपोर्ट की बातें जानिए पूरी खबर में...
कार्टूनिस्ट की नजर से...
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
ये व्हेल स्पेनिश डाइवर्स को मलोरका के बेलिएरिक द्वीप के पास मिली थी। सबसे पहले एक जहाज पर सवार टीम की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने देखा कि व्हेल मछली पकड़ने वाले जाल में फंसी हुई है। पूरी तरह जकड़े होने की वजह से वह मुंह भी नहीं खोल पा रही थी। उसे बचाने के लिए अल्बाट्रोस और स्काउलो डाइविंग सेंटर के डाइवर्स पहुंचे और चाकू से जाल काटकर व्हेल को बचा लिया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन 45 मिनट तक चला। इस इलाके में ऐसी व्हेल सिर्फ तीसरी बार दिखाई दी है।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
2014 में आज ही के दिन 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी। तब हुए चुनाव में BJP ने 282 सीटें जीती थीं। पिछले चुनावों के मुकाबले कांग्रेस को 162 सीटों का घाटा तो BJP को 166 सीटों का फायदा हुआ। देश में 30 साल बाद ऐसा हुआ था कि किसी पार्टी को बहुमत मिला हो। इससे पहले 1984 में कांग्रेस ने 414 सीटें जीतीं थीं। तब BJP को महज 2 सीटें मिली थीं। 2 से 282 सांसदों का सफर तय करने वाली BJP ने नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में 2019 के चुनाव में 303 सीटें जीतीं। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं...)
कर्क राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलेगी, आप भी जानिए आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.