पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नमस्कार! गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए बवाल का जिम्मेदार कौन है? ट्रम्प पर महाभियोग को किसने बताया जरूरी? इंग्लैंड के खिलाफ क्या हो सकती है टीम इंडिया की रणनीति? ये सारी खबरें हम आपको बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ।
आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर
देश-विदेश
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बवाल
दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान नांगलोई, आईटीओ और लाल किले के पास जमकर बवाल हुआ। लाल किले से किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तो किसानों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहां अफवाहें रोकने के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया। इधर, बिगड़ते हालात के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई। इसके बाद दिल्ली में एक्स्ट्रा फोर्स तैनात करने के आदेश दिए गए। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सात FIR दर्ज की हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
किसानों ने पहले वादा तोड़ा, फिर मर्यादा
लाल किले पर कब्जा करने वाले किसान सिंघु बॉर्डर से आए थे। हिंसक भीड़ ने यहां तैनात पुलिसवालों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के चक्कर में कई जवान खाई में गिर गए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान पुलिस जवानों को खाई में ढकेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में 41 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, दिल्ली में दिन भर चली तोड़फोड़ और हिंसा में पुलिस के 86 जवान घायल हो गए हैं।
दिल्ली में हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार?
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा, 'ट्रैक्टर रैली का समय और रूट कई दौर की बातचीत के बाद तय किया गया था। लेकिन, किसानों ने वक्त से पहले ही रैली शुरू कर दी और तय रूट से बाहर ट्रैक्टर ले गए। इसके चलते हिंसा फैली, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।' इधर, किसान नेताओं ने कहा कि उनकी तरफ से कानून नहीं तोड़ा गया। ऑल इंडिया किसान सभा के जनरल सेक्रेटरी मेजर सिंह पुनेवाल ने कहा कि कुछ गलत लोग आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
राजपथ पर दिखा गणतंत्र का दम
देश के 72वें रिपब्लिक डे पर मंगलवार को राजपथ पर मुख्य समारोह हुआ। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। दो बातें खास रहीं। पहली- बांग्लादेश की टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। दूसरी- वायुसेना का राफेल फाइटर जेट पहली बार परेड का हिस्सा बना। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आई। पिछले 55 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ।
दुनियाभर में ट्रैक्टर परेड का ट्रेंड
नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली। दोपहर एक बजे के बाद किसानों की परेड के दौरान हिंसा फैल गई। राजधानी में किसानों ने जिस तरह ट्रैक्टर को प्रदर्शन का जरिया बनाया, वैसा ही तरीका विदेशों में भी किसान अपनाते रहे हैं। नीदरलैंड्स में किसानों के ट्रैक्टर मार्च से एक हजार किलोमीटर लम्बा जाम लग गया था। वहीं, जर्मनी के बर्लिन में पेरिस में 40 हजार किसानों की ट्रैक्टर परेड से रास्ते तक ब्लॉक हो गए थे।
एक्सप्लेनर
कोरोना के टीके पर भरोसा क्यों नहीं?
देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का अभियान रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। साइड इफेक्ट्स का डर और वैक्सीन की इफेक्टिवनेस पर संदेह की वजह से प्रायोरिटी ग्रुप के लोग इससे दूसरी बना रहे हैं। देश में कोरोना वैक्सीनेशन 16 जनवरी को शुरू हुआ था। हर सेशन में कम से कम 100 लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना थी। इस लिहाज से करीब 36 लाख लोगों को वैक्सीन लग जानी थी। लेकिन, 25 जनवरी तक 35 हजार 785 सेशंस में 19 लाख 50 हजार 188 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। यानी सिर्फ 54.5% लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई।
पॉजिटिव खबर
घर के रेस्टोरेंट से लाख रुपए महीने की कमाई
आज की कहानी जम्मू के रहने वाले नरेन् सराफ की। सराफ ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उनका सपना ताज होटल में नौकरी करने का था, उनका चयन भी हो गया था। लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा और वे नौकरी ज्वाइन ही नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर ही रेस्टोरेंट शुरू किया। महज दो महीने में ही काम चल निकला। अभी उन्होंने दो तरह की व्यवस्था रखी है। एक टेक-अवे और दूसरी होम डिलीवरी। इनसे वे हर महीने एक लाख रुपए कमा रहे हैं।
बाइडेन ने कहा- ट्रम्प पर महाभियोग जरूरी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर दूसरे महाभियोग की कार्रवाई सोमवार को शुरू हो गई। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स (HOR) ने इसका प्रस्ताव सीनेट के पास भेज दिया। दूसरी तरफ, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ट्रम्प पर महाभियोग का समर्थन किया है। पूर्व राष्ट्रपति को 8 फरवरी या इसके बाद सफाई का मौका मिल सकता है। ट्रम्प के खिलाफ मुख्य आरोप 6 जनवरी को इलेक्टोरल कॉलेज के वोटिंग के दौरान समर्थकों को हिंसा के लिए भड़काने का है। संसद के अंदर और बाहर हुई हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई थी। इनमें एक पुलिस अफसर और एक महिला शामिल है।
इंग्लैंड के खिलाफ खेल सकते हैं 3 स्पिनर
टीम इंडिया 4 साल बाद फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेगी। पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 3 स्पिनर्स और 2 फॉस्ट बॉलर के साथ उतर सकती है। पूरी संभावना है कि प्लेइंग इलेवन में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। मौजूदा भारतीय टीम में सिर्फ अश्विन ही अकेले स्पिनर हैं, जो चेन्नई में टेस्ट खेल चुके हैं।
सुर्खियों में और क्या है..
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.