पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नमस्कार!
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के रेल रोको अभियान का क्या असर हुआ? पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई का केस सुप्रीम कोर्ट ने क्यों बंद किया? कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर क्यों निशाना साधा? जानिए सभी जरूरी खबरें। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ।
सबसे पहले देखते हैं मार्केट का हाल...
आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर..
IPL ऑक्शन: मॉरिस अब तक के सबसे महंगे प्लेयर
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2015 के सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। सचिन तेंदुलकर के बेटे ऑलराउंडर अर्जुन को आखिरी राउंड में मुंबई ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।
57 खिलाड़ी ही बिके: चेन्नई में हुए ऑक्शन में गुरुवार को 14वें सीजन के लिए 8 टीमों ने 57 खिलाड़ियों को ही खरीदा। इनमें से 22 विदेशी रहे जबकि कुल 61 स्लॉट खाली थे। इसके लिए 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
पुड्डुचेरी में 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट
पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार के सियासी संकट के बीच उपराज्यपाल डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है। अब मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सदन में यह साबित करना होगा कि उनके पास बहुमत है, क्योंकि कांग्रेस के 4 विधायकों के इस्तीफे और एक विधायक को अयोग्य ठहराए जाने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई है।
किसानों ने रोकी रेल
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के 85वें दिन गुरुवार को किसानों ने देशभर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया। इसका ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में देखा गया। इन दोनों राज्यों में कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। इधर, राजस्थान में जयपुर समेत 6 जिलों में प्रदर्शन हुए। राहत की बात यह रही कि सभी जगह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। रेलवे का कहना है कि ट्रेनों की आवाजाही पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
राजनीति में उतरेंगे मेट्रो मैन
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेंगे। केरल के भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। श्रीधरन, सुरेंद्रन के नेतृत्व में 21 फरवरी से निकाली जा रही विजय यात्रा के दौरान आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता लेंगे। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
पूर्व CJI के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस बंद
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व चीफ जस्टिस (CJI) रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई बंद कर दी है। अदालत ने कहा कि पूर्व जस्टिस एके पटनायक की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर यह केस बंद किया जा रहा है। उन्हें साजिश की जांच का काम सौंपा गया था।
शाह को ममता की चुनौती, भतीजे पर कसे तंज का जवाब दिया
दो दिन के दौरे पर बंगाल गए अमित शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले में एक बार फिर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक पर तंज कसा। शाह ने कहा कि बंगाल में TMC का सिंडिकेट काम कर रहा है। इस पर ममता ने शाह को चुनौती दी कि वो उनसे पहले भतीजे अभिषेक के खिलाफ चुनाव लड़ें। इतना ही नहीं ममता बोली की शाह अपने बेटे को भी राजनीति में लाएं।
UP में दलित लड़कियों की मौत के मामले में हत्या का केस
उत्तर प्रदेश में उन्नाव में दो नाबालिग लड़कियों की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक काजल के पिता ने घटना के 18 घंटे के बाद असोहा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि काजल और कोमल के गले में दुपट्टा लिपटा था और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पीड़ित परिवारों ने उन्नाव के DM को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि मामले की जांच SIT को सौंपी जाए।
ऑक्सफोर्ड की भारतीय मूल की छात्र संघ अध्यक्ष का इस्तीफा
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स यूनियन की प्रेसिडेंट बनकर इतिहास रचने वाली भारतीय मूल की रश्मि सामंत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ टिप्पणियों से हुए विवादों को देखते हुए इस्तीफा दिया है। रश्मि 13 फरवरी को प्रेसिडेंट चुनी गईं थीं। ये उपलब्धि हासिल करने वाली रश्मि पहली भारतीय महिला हैं।
कांग्रेस के निशाने पर बॉलीवुड स्टार्स
किसान आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन स्टार्स पर किसानों के मुद्दों का समर्थन न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर बिग बी और अक्षय चुप क्यों हैं? आने वाले समय में महाराष्ट्र में न तो इन एक्टर्स की फिल्मों की शूटिंग होने दी जाएगी और न ही इनकी फिल्मों को रिलीज होने दिया जाएगा।
मलाला को कत्ल की धमकी
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को तालिबान ने फिर जान से मारने की धमकी दी है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि अगली बार गलती नहीं होगी। तालिबान ने ही मलाला पर 2012 में जानलेवा हमला किया था। इसके बाद से वे ब्रिटेन में रह रही हैं। इस बार मलाला को धमकी देने वाला तालिबान प्रवक्ता अहसानउल्ला अहसान है।
भास्कर एक्सप्लेनर
मोदी सरकार की नई मैपिंग पॉलिसी का क्या असर होगा?
आपको कहीं जाना है तो रास्ता देखने के लिए गूगल मैप्स की मदद लेते हैं। फूड डिलीवरी ऐप पर खाना ऑर्डर करते हैं या ई-कॉमर्स ऐप पर ऑर्डर करते हैं तो उसकी ट्रैकिंग मैप्स पर होती है। इसे जियोस्पेशियल (भू-स्थानिक) डेटा और सर्विसेस कहते हैं। भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने सोमवार को जियोस्पेशियल (भू-स्थानिक) डेटा और सेवाओं को सार्वजनिक कर दिया है। विशेषज्ञ सरकार के इस फैसले को देश की मैपिंग पॉलिसी में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव मान रहे हैं।
पॉजिटिव खबर
अचार के बिजनेस से सलाना 30 लाख कमा रहीं
दिल्ली की रहने वाली 40 साल की याचना बंसल ने घर बैठे ही अचार, मुरब्बा और दाल बड़ी बनाना शुरू किया था। घर में तैयार इन डिशेज को नाम दिया ‘जयनि पिकल्स’। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मार्केट तक पहुंचाया। 2018 में शुरू हुए इस बिजनेस के जरिए अब वो हर साल करीब 30 लाख रुपए का कारोबार कर रही हैं।
श्रीलंका दौरे पर वहां की संसद में भाषण नहीं दे सकेंगे इमरान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 22 फरवरी को दो दिन के श्रीलंका दौरे पर जा रहे हैं। पहले उनके शेड्यूल में वहां की संसद में भाषण देना भी शामिल था, लेकिन ऐन वक्त पर श्रीलंकाई सरकार ने संसद के संबोधन का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोटबाया राजपक्षे सरकार को आशंका है कि इमरान भाषण के दौरान कश्मीर जैसा संवेदनशील मसला उठा सकते हैं और इससे भारत-श्रीलंका के संबंधों में तनाव आ सकता है।
सुर्खियों में और क्या है..
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.