लोकसभा को शुक्रवार को बताया गया कि इंडिया कोविड-19 ट्रेकर पर 2 जनवरी तक अपलोड किए गए डेटा के अनुसार जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन के पूरे डोज लगे हैं उनमें वैक्सीन की इफेक्टिवनेस 99.3 फीसदी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कोविड-19 वैक्सीन ट्रेकर बनाया है। इसमें मुख्यत: तीन डेटा बेस को शामिल किया गया है। जिनमें कोविन, नेशनल कोविड-19 टेस्टिंग डेटा बेस और कोविड-19 पोर्टल शामिल है। ट्रेकर से वैक्सीन की मौत के खिलाफ इफेक्टिवनेस देखी गई। यानी मौतों को कम करने में वैक्सीन कितनी प्रभावी है। इसमें 12 अप्रैल 2021 से लेकर 2 जनवरी 2022 के बीच के डेटा का एनालिसिस किया गया। इसमें राज्य सरकारों द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा का एनालिसिस किया गया।
देश में इतने लोगों को लगी वैक्सीन
देश में शुक्रवार तक कुल 1,68,93,05,046 वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 94,93,57,529 लोगों को पहला डोज लगा। वहीं 72,62,46,043 लोगों को दूसरा डोज भी लग गया है। 1,37,01,474 लोगों को प्रिकाशन डोज लगा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.