देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,106 हो गई है। बुधवार को एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 387 मौतें हुईं। इसके पहले 6 जून को सबसे ज्यादा 298 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 110 मरीजों की जान चली गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच गया है। यहां अब तक 984 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, कल महाराष्ट्र में 149 संक्रमितों की मौत हुई। यहां मरने वालों की संख्या अब 3,438 हो गई है।
इन राज्यों में भी हुईं मौतें
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 17 राज्यों में बुधवार को लोगों की जान गई। गुजरात में 34 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में पहली बार एक दिन में 20 मरीजों की मौत हुई। उधर, तमिलनाडु में 19, पश्चिम बंगाल में 17, तेलंगाना में 8, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 7-7, राजस्थान में 4, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर में 3-3, उत्तराखंड में 2 लोगों की जान चली गई। जबकि बिहार, आंध्र प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में 1-1 मौत हुई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 3438 |
गुजरात | 1347 |
दिल्ली | 984 |
पश्चिम बंगाल | 432 |
मध्य प्रदेश | 427 |
तमिलनाडु | 326 |
उत्तर प्रदेश | 321 |
राजस्थान | 259 |
तेलंगाना | 156 |
आंध्र प्रदेश | 78 |
पंजाब | 55 |
जम्मू-कश्मीर | 51 |
हरियाणा | 52 |
कर्नाटक | 69 |
बिहार | 34 |
ओडिशा | 11 |
झारखंड | 08 |
हिमाचल प्रदेश | 07 |
चंडीगढ़ | 05 |
केरल | 18 |
उत्तराखंड | 15 |
छत्तीसगढ़ | 05 |
असम | 05 |
मेघालय | 01 |
लद्दाख | 01 |
त्रिपुरा | 01 |
कुल | 8,106 |
20 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
मुंबई | 1857 |
अहमदाबाद | 1092 |
पुणे | 439 |
कोलकाता | 275 |
ठाणे | 378 |
चेन्नई | 257 |
इंदौर | 161 |
जयपुर | 119 |
जलगांव | 120 |
सोलापुर | 112 |
सूरत | 86 |
औरंगाबाद | 117 |
नासिक | 95 |
भोपाल | 66 |
उज्जैन | 64 |
रायगढ़ | 58 |
हावड़ा | 55 |
नार्थ 24 परगना | 63 |
आगरा | 55 |
6 जून को 298 मौतें हुईं
तारीख | मौतें |
01 जून | 201 |
02 जून | 221 |
03 जून | 259 |
04 जून | 274 |
05 जून | 286 |
06 जून | 298 |
07 जून | 261 |
08 जून | 266 |
09 जून | 241 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.