• Hindi News
  • National
  • Delhi Airport Update; Air India Flight Emergency Landing After Technical Fault

पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग; अहमदाबाद से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट भी डायवर्ट

नई दिल्ली5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI143 को अचानक लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के मुताबिक, इसमें तकनीकी खराबी आई थी। फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे। इसने बुधवार दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी थी और 2.25 बजे लौट आई।

बताया जा रहा है कि विमान में फ्लैप की दिक्कत थी। फ्लैप विमान का एक अहम हिस्सा होता है, इसके जरिए लैंडिंग एयरस्पीड को कंट्रोल किया जाता है। अगर इनमें तकनीकी खराबी आए तो लैंडिंग एयरस्पीड ज्यादा हो जाती है। फ्लैप की वजह से क्या दिक्कत आई, ये अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

इंडिगो फ्लाइट में हादसे की दो घटनाएं सामने आई हैं।
इंडिगो फ्लाइट में हादसे की दो घटनाएं सामने आई हैं।

अहमदाबाद से रायपुर जा रही फ्लाइट डायवर्ट
अहमदाबाद से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6687 को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। बताया गया है कि रायपुर में दोपहर 12.37 बजे काफी कम थी, इसी वजह से फ्लाइट यहां लैंड नहीं हो सकी। इसी तरह मुंबई से रायपुर आ रही फ्लाइट AIC 651 को नागपुर में लैंड कराया गया।

कोलकाता में रगड़ खा गई फ्लाइट
ढाका से कोलकाता आ रही इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता एयरपोर्ट पर रगड़ खा गई। इसकी वजह से जहाज का निचला हिस्सा डैमेज हुआ है, लेकिन यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह घटना सोमवार दोपहर की है। इस एयरबस A321 में 200 यात्री सवार थे। इंडिगो के अफसरों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच करा रहे हैं।

हवाई यात्राओं से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें
फ्लाइट में नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब की: पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एअर इंडिया ने कराई FIR

एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई और जांच पूरी होने तक आरोपी के हवाई यात्रा करने पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ें

फ्लाइट के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO:बैंकॉक से भारत आ रहा था विमान; एयरलाइन बोली- पैसेंजर ने सुरक्षा नियम मानने से इनकार किया

थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी। वीडियो 26 दिसंबर 2022 का है। पूरी घटना को एक यात्री ने अपने फोन से शूट किया है। इस मामले पर थाई स्माइल एयरवेज ने अपनी रिपोर्ट में 37C सीट पर बैठे पैसेंजर को आरोपी बताया है। पूरी खबर पढ़ें

प्लेन उड़ने से पहले पायलट का चुटीला अंदाज: कहा- 36 हजार फीट होगा मुकाम...और ऊपर गए तो दिख सकते हैं भगवान

दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट (फ्लाइट कैप्टन) की अनाउंसमेंट ने पैसेंजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया। शानदार तुकबंदी में पायलट ने अनाउंसमेंट को हिंदी कविता का रूप दे दिया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें...

एयर इंडिया ने रोकी पालतू कुत्ते की एंट्री: बोर्डिंग पास के बावजूद फ्लाइट में उड़ान नहीं भर सका परिवार; कंपनी ने मांगी माफी

बेंगलुरु में पालतू कुत्ते के साथ ट्रिप पर जा रहे एक फैमिली को एयर इंडिया स्टाफ ने फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। परिवार ने सोशल मीडिया पर एयर इंडिया के पायलट के खिलाफ वीडियो शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें...

खबरें और भी हैं...