दिल्ली की हवा फिर जहरीली होने लगी है। रविवार को शहर की वायु गुणवत्ता AQI 400 के पार दर्ज की गई। इसके चलते केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल (CAQM) ने दिल्ली में गैप की तीसरी स्टेज लागू कर दी है। इसके चलते शहर में कंस्ट्रक्शन पर बैन लगा दिया गया है। ये बैन अगले आदेश तक जारी रहेगा।
नीचे दिए गए टेबल में देखिए आज दिल्ली के प्रमुख इलाकों में हवा की क्वॉलिटी कैसी रही...
इलाके का नाम | AQI |
रोहिणी | 451 |
जहांगीरपुरी | 443 |
वजीरपुर | 438 |
अलीपुर | 435 |
आईटीओ | 431 |
आनंद विहार | 427 |
द्वारका सेक्टर 8 | 417 |
ओखला फेज 2 | 398 |
अशोक विहार | 397 |
नजफगढ़ | 358 |
IGI एयरपोर्ट | 354 |
दिल्ली के कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली में AQI रोहिणी में 451 दर्ज किया गया। वहीं, आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 429 रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI 370 दर्ज किया गया था, जिसे बहुत खराब माना जाता है।
इससे पहले नवंबर में दिल्ली की हवा प्रदूषित होने पर CAQM ने गैरजरूरी निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। जब हवा की क्वॉलिटी सुधरी तो यह रोक हटा दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्ट्स हवा की धीमी गति और मिक्सिंग लेयर की ऊंचाई में कमी को दिल्ली की खराब हवा की वजह बता रहे हैं।
दिल्ली में वायु प्रदूषण से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें...
दिल्ली में हवा दमघोंटू, 5वीं तक स्कूल बंद, शहर में ट्रकों की एंट्री बैन
दिल्ली में सांस लेना मुश्किल है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 तक पहुंच गया। पूरी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। AQI हवा की क्वालिटी मापने का पैमाना है, 450 से ऊपर होने पर इसे बेहद गंभीर माना जाता है यानी फेफड़ों के लिए खतरनाक। बढ़ते प्रदूषण के कारण नोएडा प्रशासन ने शुक्रवार से 8वीं तक के बच्चों की क्लासेस ऑनलाइन लेने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.