दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मेक इंडिया नंबर वन राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है।
आजादी के 75 साल हो चुके हैं। इन सालों में हमने बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन फिर भी हमारे बाद आजाद हुए जापान, सिंगापुर, जर्मनी हमसे आगे हैं। देश का हर नागरिक इस बात से गुस्सा है कि भारत क्यों पिछड़ गया।
हर बच्चे के लिए शिक्षा जरूरी
देश के हर बच्चे के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से हर परिवार अमीर बनेगा। आज देश के करीब 17 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। इनमें से कुछ चंद स्कूलों को छोड़ दें, जो अच्छे हैं, तो देशभर में अधिकतर सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है।
देश के कोने-कोने में अस्पताल और स्कूल की व्यवस्था होना जरूरी है। देशवासियों को फ्री इलाज मिलना चाहिए। देश के सभी लोग हमारे लिए बहुत अहम हैं।
मेक इंडिया नंबर 1 के साथ जुड़े देशवासी
भगवान ने सबसे बेहतरीन इंसान भारत में दिए हैं। अगर इन्हें नेताओं के भरोसे छोड़ दिया तो हम फिर से 75 साल पीछे हो जाएंगे। ये अभियान किसी पार्टी का नहीं है। अब सभी को लड़ाई झगड़े खत्म करने होंगे। अगर सभी एकजुट हो गए तो भारत नंबर 1 मॉडयूल बन जाएगा।
कोई परीवारवाद में लगा हुआ है तो कोई दोस्तवाद में लगा हुआ है। 130 करोड़ लोग साथ हो जाएं तो बेहतर भारत बनाया जा सकता है और हम मेक इंडिया नंबर वन राष्ट्रीय मिशन को पूरा कर पाएंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.