दिल्ली के 5 स्टार होटल से 23 लाख का बिल चुकाए बिना भागने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स की पहचान कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में रहने वाले 41 साल का महमेद शरीफ के रूप में हुई है। उसे दिल्ली पुलिस ने 19 जनवरी को गिरफ्तार किया।
इस व्यक्ति ने होटल में खुद को UAE का नागरिक और अबू धाबी के शाही परिवार से संबंधित बताया था। साथ ही फर्जी बिजनेस कार्ड बताकर चेक इन किया था।
पुलिस के मुताबिक, शख्स 1 अगस्त 2022 को द लीला पैलेस होटल में गया और फर्जी पहचान बताकर 20 नवंबर तक रहा। उसने दी हुई तारीख से दो दिन पहले ही चेक आउट किया। उसने अपने बिल के भुगतान के लिए होटल में एक चेक दिया था। जब चेक को अप्लाई किया तो चेक बाउंस हो गया। शख्स जिस रूम में रहा था उसकी भी तलाशी ली गई तो पता चला कि वह होटल का कुछ सामान भी साथ ले गया है।
शख्स को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई थी
होटल मैनेजमेंट ने 14 जनवरी को शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की थी। शख्स के खिलाफ IPC की धारा 419, 420, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद शख्स को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया और 19 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं...
गर्लफ्रेंड से शादी के लिए ATM से चुराए 20 लाख, ATM में गार्ड था आरोपी
बेंगलुरु में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ATM के गार्ड ने ATM मशीन से 20 लाख रुपए चुरा लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पैसे चुराए थे। इसके लिए उसने कुछ दिन पहले ही कैश लोडिंग स्टाफ के लोगों से दोस्ती की थी। बाद में किसी बहाने से उनकी डायरी से ATM के कैश कैसेट खोलने के पासवर्ड पता लगाया और घटना को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.