दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्डों के लिए रविवार को साढ़े पांच बजे वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50% मतदान हुआ है। हालांकि यह फाइनल आंकड़ा नहीं है। 2017 में 53.55% मतदान हुआ था। यानी अब तक के आंकड़ों की तुलना करें तो इस बार तीन फीसदी तक कम वोटिंग हुई है। नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।
इस बार भाजपा और आप के बीच कड़ा मुकाबला है। BJP आम आदमी पार्टी को शराब और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरे हुए है, वहीं दूसरी ओर AAP का कहना है कि दिल्ली में गंदगी के लिए भाजपा जिम्मेदार है। वहीं, भाजपा और आप ने वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
चुनाव से जुड़े अपडेट...
तस्वीरों में देखें दिल्ली नगर निगम चुनाव...
चुनाव को लेकर नेताओं के बयान...
AAP के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बताया कि दिल्ली BJP ने चुनाव आयोग से AAP की शिकायत की है। उन्होंने ट्वीट किया- आप के दुर्गेश पाठक और विजेंद्र गर्ग ने कल रात एमसीसी और चुनावी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया। हार के डर से आप अवैध नगदी, शराब बांटते और अवैध प्रचार करते हुए पकड़ी गई।
इसके वीडियो सामने आए हैं। इस पर सख्त कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया है। हालांकि दुर्गेश पाठक ने कहा- BJP वाले सोनिया गांधी कैंप में पैसे, दारू और कपड़े बांट रहे थे। स्थानीय निवासियों ने हमें बुलाया तो भाजपा वाले गुंडागर्दी पर उतर आए।
1,349 उम्मीदवार मैदान में
MCD चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 709 महिला प्रत्याशी हैं। BJP और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रहे हैं। JDU 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो AIMIM ने 15 कैंडिडेट उतारे हैं। BSP ने 174, NCP ने 29, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4, और सपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसके अलावा 382 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
13,638 मतदान केंद्रों पर वोटिंग
चुनाव आयोग ने पूरी दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र बनाए। इनमें लगभग 1 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया। वोटर्स की सुविधाओं के लिए 68 मॉडल मतदान केंद्र और 68 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए। इन पोलिंग बूथ पर कुल 40 हजार जवानों की तैनाती की गई। चुनाव में 56,000 EVM मशीन का इस्तेमाल किया गया। बूथों पर चुनाव आयोग ने पारदर्शी तरीके से मतदान के लिए CCTV लगवाए थे।
सबसे ज्यादा आबादी वाला वार्ड
मयूर विहार फेज 1 दिल्ली का सबसे बड़ा वार्ड है। यहां 88,878 लोग रहते हैं। वहीं, त्रिलोकपुरी दूसरे और संगम विहार तीसरे नंबर पर है। कंझावला 40,467 निवासियों के साथ सबसे छोटा वार्ड है।
केंद्र ने तीनों निगमों को एक किया
2012 तक, MCD एक हुआ करती थी, लेकिन बाद में इसे ईस्ट, नॉर्थ और साउथ निकायों में बांट दिया गया। बहरहाल, चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं और इस साल की शुरुआत में केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया। संशोधन के बाद दिल्ली के ईस्ट, नॉर्थ, साउथ नगर निगमों को मिलाकर एक कर दिया गया, यानी अब दिल्ली में तीन नहीं एक मेयर होगा।
पूरे MCD को 12 जोन में बांटा गया है- सेंट्रल, सिटी-एसपी, सिविल लाइंस, करोल बाग, केशव पुरम, नजफगढ़, नरेला, नॉर्थ शाहदरा, रोहिणी, साउथ शाहदरा, साउथ और वेस्ट। दिल्ली नगर निगम चुनाव में 2017 में कुल 272 सीटों में से 270 सीटों पर वोट डाले गए थे। इस बार सीटें कम होकर 250 हो गई हैं। इनमें से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें रिजर्व हैं। महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व हैं।
15 साल से MCD में काबिज BJP
MCD क्या काम करती है?
MCD और दिल्ली सरकार के बीच इन अधिकारों पर टकराव
MCD और दिल्ली सरकार दोनों शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। MCD को प्राइमरी स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दिल्ली सरकार को हायर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों की भी देखभाल करनी होती है।
MCD 60 फीट से छोटी सड़कों की सफाई और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार को 60 फीट से अधिक चौड़ी सड़कों की देखरेख करनी होती है।
MCD टोल, प्रॉपर्टी और प्रोफेशनल टैक्स के साथ-साथ विज्ञापनों से रेवेन्यू कलेक्ट करती है, जबकि दिल्ली सरकार वैल्यू एडेड टैक्स, सर्विस टैक्स और एक्साइज ड्यूटी इकट्ठा करती है। इसी से शहर का बजट तैयार होता है।
दिल्ली की राजनीति में MCD इतनी अहम क्यों?
दिल्ली की सत्ता के तीन पावर सेंटर्स हैं। दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और MCD। केंद्र सरकार की शक्तियां तो उसके पास ही रहेंगीं। अब मान लीजिए दिल्ली में और केंद्र में विरोधी दलों की सरकारें हैं तो केंद्र में सत्ताधारी दल चाहता है कि MCD उसके पास रहे और वह दिल्ली को अपने हिसाब से रेगुलेट कर सके। वहीं, दिल्ली की सरकार चाहती है कि MCD भी उसके कब्जे में आ जाए तो वह ज्यादा आजादी से और अपने हिसाब से विकास कर सकेगी।
कांग्रेस के पास लोकसभा-विधानसभा की एक भी सीट नहीं
दिल्ली में 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस और AAP अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 2020 विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से AAP को 62 और BJP को 8 सीटें मिली थीं, जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में AAP को 67 और BJP को 3 सीटें मिली थीं। कांग्रेस 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी।
दिल्ली में तीन कचरे के पहाड़ चर्चा में
दिल्ली में कचरा हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। यहां तीन कूड़े के पहाड़, जो गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में हैं, इन दिनों चर्चा में हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसा इन तीनों पहाड़ों पर तीन करोड़ मीट्रिक टन ठोस कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिसकी अब तक सफाई नहीं की गई है। पिछले दिनों गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई थी, जो बारिश के बाद ही काबू में आई थी। कचरे को लेकर भाजपा और आप में टकराव होता रहता है। AAP का कहना है कि इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है, क्योंकि नगर निगम में भाजपा सत्ता में है। वहीं, भाजपा का तर्क है कि AAP की ड्यू पेमेंट के कारण काम ठप है।
MCD चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें...
MCD चुनाव में BJP की लिस्ट जारी:232 कैंडिडेट्स में 50% से ज्यादा महिलाएं
दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर भाजपा ने 232 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इनमें 126 महिलाएं हैं। कुल 250 सीटों में से बाकी बचे 18 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाद में किया जाएगा। जिन 232 उम्मीदवारों के नाम आए हैं, उनमें 9 पूर्व मेयर, 52 पूर्व पार्षद, 3 डॉक्टर, 4 जिला अध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके कैंडिडेट के साथ-साथ दो प्रदेश पदाधिकारियों को भी मौका दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने अपने 250 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
टावर पर चढ़े AAP नेता नीचे उतरे, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे नाराज
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज AAP के पूर्व पार्षद हसीब उल हसन रविवार को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गए। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगाया। हसीब ने कहा कि आखिरी समय में उनका टिकट काट दिया गया और उनकी जगह किसी और का नाम दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें टावर से नीचे उतार लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
दिग्गज कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा AAP में शामिल
दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव को लेकर कांग्रेस को झटका लगा है। दिग्गज नेता महाबल मिश्रा रविवार को AAP में शामिल हो गए। CM केजरीवाल ने पहाड़गंज रैली के दौरान मिश्रा का पार्टी में स्वागत किया। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा द्वारका से AAP के विधायक हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.