• Hindi News
  • National
  • Delhi MCD Mayor Election Controversy; Arvind Kejriwal AAP Party BJP Protest

दिल्ली में मेयर चुनाव पर BJP-AAP का प्रदर्शन:पार्टी दफ्तर के बाहर एक दूसरे के खिलाफ धरना दिया, तीन बार टल चुका है चुनाव

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार (7 फरवरी) को BJP-AAP ने एक दूसरे के पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर घमासान जारी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरें और एक दूसरे के खिलाफ पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर चुनाव में देरी का आरोप लगाया। सोमवार को सिविक सेंटर में हंगामे के चलते मेयर चुनाव तीसरी बार टल गया था।

दरअसल, MCD की अध्यक्षता कर रहे सत्य शर्मा ने सोमवार को कहा कि उप-राज्यपाल ने जिन 10 मेंबर्स को नॉमिनेट किया है, वो वोट डाल सकेंगे। 10 नॉमिनेटेड मेंबर्स को वोट की मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और AAP के मेंबर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद MCD सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

AAP के कार्यकर्ता ने दिल्ली में BJP कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
AAP के कार्यकर्ता ने दिल्ली में BJP कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
BJP के सदस्यों ने भी AAP दफ्तर के बाहर धरना दिया।
BJP के सदस्यों ने भी AAP दफ्तर के बाहर धरना दिया।

दिल्ली मेयर चुनाव तीसरी बार टला
दिल्ली में कल मेयर चुनाव तीसरी बार टल गया। इससे पहले 6 और 24 जनवरी को भी चुनाव नहीं हो पाए थे। भाजपा ने LG वीके सक्सेना से सत्र फिर से बुलाने के लिए 10 फरवरी की तारीख की सिफारिश की थी, जबकि AAP पार्टी ने 3, 4 और 6 फरवरी का सुझाव दिया था। LG ने AAP का सुझाव मानते हुए सदन के सत्र के लिए 6 फरवरी तारीख तय की थी। जानकारी के मुताबिक, एक बार फिर AAP सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।

सोमवार (6 फरवरी) को भाजपा के सदस्यों ने MCD हेडक्वार्टर में AAP सदस्यों के आगे हंगामा किया।
सोमवार (6 फरवरी) को भाजपा के सदस्यों ने MCD हेडक्वार्टर में AAP सदस्यों के आगे हंगामा किया।

AAP-BJP ने एक दूसरे पर साधा निशाना
वहीं, सदन स्थगित होने के बाद AAP ने भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की मंशा साफ नजर आ रही है कि पार्टी मेयर का चुनाव नहीं करवाना चाहती है। भाजपा बेईमानी से MCD पर सरकार बना कर बैठी है। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली को एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री मिला है, जिसका नाम लगातार शराब घोटाले में आ रहा है। इसी पैसे का इस्तेमाल कर उन्होंने गोवा में और फिर मेयर चुनाव लड़ने की कोशिश की। इन्होंने भाजपा के 9 पार्षदों को पद और पैसे का लालच दिया।

पहले समझिए दिल्ली मेयर चुनाव में अब तक क्या-क्या हुआ...

1. मनोनीत सदस्यों और पार्षदों का शपथ ग्रहण
6 जनवरी को सदन में सबसे पहले मनोनीत पार्षद विनोद फिर लक्ष्मण ने शपथ ली। इसके बाद मुकेश मान, सुनील चौहान, राजकुमार भाटिया, संजय त्यागी को शपथ दिलाई गई। मनोज कुमार जैन, रोहताश कुमार, श्वेता कमल खत्री के बाद वार्ड संख्या एक से चुनाव जीतकर आए पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ।

2. मनोनीत सदस्यों की वोटिंग पर सवाल उठा, हंगामा हुआ
6 जनवरी को उपराज्यपाल की ओर से 10 मनोनीत सदस्यों को वोट देने का अधिकार है या नहीं इसको लेकर सवाल उठाए गए। इस दौरान MCD के मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव के दौरान भारी हंगामा हुआ। जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

MCD मुख्यालय में AAP और BJP के सदस्य आपस में भिड़ गए। जिसके बाद मुख्यालय में पुलिस को तैनात करना पड़ा।
MCD मुख्यालय में AAP और BJP के सदस्य आपस में भिड़ गए। जिसके बाद मुख्यालय में पुलिस को तैनात करना पड़ा।

3. 24 जनवरी को हंगामे के चलते चुनाव टला
24 जनवरी- MCD के सिविक सेंटर में वोटिंग शुरू होते ही AAP और भाजपा के सदस्य नारेबाजी करने लगे। बैरिकेड्स पर चढ़कर और एक दूसरे पर बोतलें फेंकी। हंगामे के कारण पीठासीन अधिकारी ने दोबारा चुनाव रोक दिया।

4. मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
मेयर चुनाव का मामले में AAP ने सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा खटखटाया। हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था। जिसके बाद AAP की मेयर कैंडीडेट शैली ओबेरॉय ने याचिका वापस ले ली।

24 जनवरी को चुनाव में वोटिंग शुरू होते ही MCD मुख्यालय के बाहर हंगामा हुआ।
24 जनवरी को चुनाव में वोटिंग शुरू होते ही MCD मुख्यालय के बाहर हंगामा हुआ।

5.कांग्रेस ने चुनाव में AAP को सपोर्ट किया
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। जनता का सम्मान करते हुए हम मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। AAP को बहुमत मिला है तो केजरीवाल अपना मेयर बनाएं और दिल्ली की जनता की सेवा करें।

6. AAP का आरोप- BJP चुनाव नहीं होने देगी
AAP ने आरोप लगाया है कि BJP आज भी मेयर चुनाव नहीं होने देगी। दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया- भाजपा ने अपने पार्षदों को आज फिर MCD बैठक में मेयर चुनाव न होने देने के निर्देश दिए हैं। BJP पार्षदों को कहा है कि सदन शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना। पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित कर देंगी। LG फिर से 20 दिन बाद की तारीख देंगे।

7. स्टैंडिंग कमेटी की 5 सीटों का फैसला तय, लड़ाई छठी सीट की
18 सदस्यीय स्टैंडिंग कमेटी में से 6 मेंबर्स का आज चयन किया जाएगा। जिसमें AAP को 3 और भाजपा को 2 सीटें मिलेंगी। लड़ाई छठी सीट के लिए है, जो 10 मनोनीत सदस्यों को वोट देने की अनुमति देने पर भाजपा के पास जाएगी। अन्य 12 सदस्यों का चुनाव क्षेत्रीय चुनावों के माध्यम से किया जाएगा।

AAP की शैली ओबेरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता के बीच टक्कर
AAP ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और भाजपा ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। ऐसे में राजधानी को एक महिला मेयर मिलना तय है। भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दावा किया कि मेयर भाजपा का ही होगा। MCD चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए AAP ने मोहम्मद इकबाल और BJP ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है।

ये तस्वीर शैली ओबेरॉय ने 27 अप्रैल को ट्वीट की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा कि इग्नू में आयोजित 35वें दीक्षांत समारोह में उन्हें PhD की डिग्री मिली।
ये तस्वीर शैली ओबेरॉय ने 27 अप्रैल को ट्वीट की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा कि इग्नू में आयोजित 35वें दीक्षांत समारोह में उन्हें PhD की डिग्री मिली।

मेयर चुनाव का कलर कोड तय, पहला साल महिलाओं के लिए रिजर्व
इस चुनाव के लिए कलर कोड तय किया गया है। वाइट, ग्रीन और पिंक रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें मेयर के लिए वाइट बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ग्रीन बैलट पेपर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स के लिए पिंक बैलेट पेपर का यूज होगा।

दिल्ली में मेयर पद के चुनाव रोटेशन के आधार पर 5 सिंगल ईयर की शर्तों पर होते हैं। पहला साल महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। दूसरा ओपन कैटेगरी के लिए, तीसरा साल आरक्षित वर्ग के लिए और बचे हुए दो साल फिर से ओपन कैटेगरी के लिए आरक्षित होते हैं। इस तरह दिल्ली को इस साल एक महिला मेयर मिलेगी।

MCD चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले हंगामा, AAP और BJP पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की

6 जनवरी को दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हंगामे की वजह से स्थगित कर दी गई। शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे बीजेपी पार्षद भी इनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। AAP के पार्षद प्रोटेम स्पीकर के आसन पर चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर...

15 साल बाद MCD से भाजपा आउट, केजरीवाल बोले- मोदी के आशीर्वाद से विकास करेंगे

दिल्ली नगर निगम (MCD) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा के 104 और कांग्रेस के 9 उम्मीदवार जीते हैं। 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई। पढ़ें पूरी खबर...