दिल्ली के पटेल नगर में दो नाबालिगों ने एक नाबालिग छात्र की हत्या कर दी। आरोपियों ने जान गंवाने वाले लड़के की बहन को कुछ दिन पहले छेड़ा था। भाई ने विरोध किया तो चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
घटना शुक्रवार शाम की है। लड़का कंप्यूटर की कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। वह अपने घर के करीब गली से गुजर रहा था, तभी दो लड़कों ने उसे घेर लिया और घटना को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
CCTV में दिखी पूरी घटना
फुटेज में दिख रहा है कि तीन लड़के एक गली में लड़ रहे हैं। एक लड़का चाकू निकालकर वार करने लगता है। कुछ सेकंड बाद छात्र की पीठ पर चाकू घोंप दिया जाता है। वीडियो में उसकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। छात्र को मारकर आरोपी भाग गए। घायल छात्र मदद के लिए अपना फोन निकालता है, लेकिन किसी से बात करने से पहले ही नीचे गिर जाता है।
अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत
लहूलुहान छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से वारदात का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
इस तरह की घटना से जुड़ी अन्य खबरें...
दिल्ली के शादीपुर में युवक की हत्या
दिल्ली के शादीपुर में 12-13 अक्टूबर की रात नीतेश नाम के एक युवक को पीटा गया था। 15 अक्टूबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। नीतेश के परिवार का बताया कि आरोपियों ने किसी बात को लेकर नीतेश और उसके दोस्तों को गाली दी, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान उन लोगों ने नीतेश और उसके दोस्तों की पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नीतेश की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
7 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर हुए झगड़े को लेकर दो दोस्तों का मर्डर
इससे पहले 7 अक्टूबर को दिल्ली में इंस्टाग्राम रील पर आपत्तिजनक कमेंट करने से नाराज एक नाबालिग लड़की ने दो दोस्तों की हत्या करवा दी थी। उसने दोनों को फोन करके चैलेंज किया कि हिम्मत है तो गली में आकर बता। वे पहुंचे तो लड़की के भाई और दो दोस्तों ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। मारे गए लड़कों की पहचान गाजियाबाद के निखिल (28) और दिल्ली के साहिल पांडे (18) के रूप में हुई। सभी आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
1 अक्टूबर को दिल्ली में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या
दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में 1 अक्टूबर को एक व्यक्ति की सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान मनीष (25) के रूप में हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर आलम, बिलाल और फैजान को गिरफ्तार किया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था। एक साल पहले मनीष का फोन छीन लिया गया था।
कासिम और मोहसिन नाम के युवकों ने गले और पेट में चाकू मारकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। कासिम और मोहसिन के परिवार वाले लगातार मनीष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.