• Hindi News
  • National
  • Delhi Nathu Colony Chowk Video; Man Attack On Police And Slit His Own Throat

चाकू से गला काटकर दिल्ली की सड़कों पर भागा शख्स:हाथ में पिस्तौल लेकर लोगों को डराया, पुलिस पर भी फायरिंग की

नई दिल्ली11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
घटना 16 मार्च की नाथू कॉलोनी चौक के पास की है, शख्स की फायरिंग से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

दिल्ली में एक शख्स ने चाकू से अपना गला काटा। फिर चाकू और पिस्तौल लेकर सड़क पर दौड़ने लगा और लोगों को भी डराया। इस दौरान उसे रोकने के लिए पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन उसने पुलिस पर भी फायरिंग की। घटना 16 मार्च की नाथू कॉलोनी चौक के पास की है, इसका वीडियो अब सामने आया है।

शख्स अपना गला काटकर सड़क पर दौड़ने लगा, उसने लोगों को भी डराया और पुलिस पर हमला किया, इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
शख्स अपना गला काटकर सड़क पर दौड़ने लगा, उसने लोगों को भी डराया और पुलिस पर हमला किया, इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस बोली-PCR पर घटना की जानकारी देने दो कॉल आए
पुलिस के मुताबिक, शख्स की पहचान कृष्ण शेरवाल के रूप में हुई है, जो गंभीर घायल होने के कारण फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। 16 मार्च को शाम 6:40 और 6:50 बजे एमएस पार्क पुलिस स्टेशन में दो PCR कॉल आए। जानकारी दी गई कि एक शख्स ने चाकू से अपना गला काट लिया और नाथू कॉलोनी चौक के पास चाकू लेकर दौड़ रहा था।

आसपास लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी। उसने गोलियां भी चलाईं। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने उस पर काबू पाने की कोशिश की। इसके चलते उसने फायरिंग की। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हालांकि, बाद में उस पर काबू पा लिया गया।

पत्नी साथ नहीं रहती, डिप्रेशन में है आरोपी
पुलिस ने कहा कि उसकी पिस्तौल छीनकर उसे पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ IPC की धारा 307, 394, 397, 186 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि शेरवाल और उसकी पत्नी अलग रह रहे हैं। इस वजह से वह काफी समय से डिप्रेशन में है। वहीं मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

युवक की सरेआम हत्या, जैसे ही 3 लोगों ने चाकू से वार किए... लोग बचाने की बजाय घरों में भाग गए

दिल्ली के बदरपुर इलाके में 25 साल के युवक की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया था कि ताजपुर पहाड़ी के बाल्मीकि मोहल्ले में मृतक और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें...

मुंबई में व्यापारी पर तलवार से हमला, पहले गाड़ी में टक्कर मारी फिर किडनैप करके ले गए

मुंबई के वसई में हमलावरों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात से इलाके में तनाव फैल गया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV में कुछ संदिग्ध एक आदमी पर तलवार से हमला करते हुए दिख रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं...