बेटे के साथ मिल पति के 10 टुकड़े किए:फ्रिज में रखा, कई दिन तक फेंकने गई; शक था- बहू-बेटी पर बुरी नजर रखता है

नई दिल्ली4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली के पांडव नगर में हुई हत्या के बाद के CCTV फुटेज जारी किए हैं। इसमें बैग में टुकड़े ले जाता बेटा और पीछे मां दिखाई दे रही है।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में हुए हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। श्रद्धा मर्डर केस जैसी इस वारदात में महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसके 10 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और कई दिन तक आसपास के इलाकों में उन्हें फेंकती रही।

सोमवार को ही 2 CCTV फुटेज सामने आए। इसमें बेटा बैग में टुकड़े ले जाता दिखाई दे रहा है और मां भी पीछे दिख रही है। पुलिस ने कुछ फोटोज भी जारी किए हैं, जो मृतक के बॉडी पार्ट्स के हैं। पुलिस ने 6 टुकड़े बरामद किए हैं। इनमें सिर भी है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार दोपहर इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें बताया कि जिसकी हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है, जो त्रिलोकपुरी में रहता था। हत्या की आरोपी महिला का नाम पूनम है, वह अंजन की दूसरी पत्नी है। बेटे का नाम दीपक है, जो अंजन का सौतेला बेटा है। मां और बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया जहां से दोनों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इनसे पूछताछ पांडव नगर पुलिस करेगी।

पुलिस की गिरफ्त में मां पूनम और बेटा दीपक। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि कत्ल क्यों किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह बहू-बेटियों पर बुरी नजर रखता था।
पुलिस की गिरफ्त में मां पूनम और बेटा दीपक। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि कत्ल क्यों किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह बहू-बेटियों पर बुरी नजर रखता था।

पहले देखिए एक CCTV फुटेज और उस फ्रिज की तस्वीर जिसमें टुकड़े रखे गए...

पुलिस ने एक और वीडियो जारी किया है, जो जून महीने का है। इसमें दोनों आरोपी मैदान के अंदर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने एक और वीडियो जारी किया है, जो जून महीने का है। इसमें दोनों आरोपी मैदान के अंदर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।
न्यूज एजेंसी ANI ने अंजन दास के घर का ये फोटो भी जारी किया। इसमें दिख रहे फ्रिज में लाश के टुकड़े रखे गए थे।
न्यूज एजेंसी ANI ने अंजन दास के घर का ये फोटो भी जारी किया। इसमें दिख रहे फ्रिज में लाश के टुकड़े रखे गए थे।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, पुलिस ने खुलासा कैसे किया...

1. पेट्रोलिंग के दौरान शुरू हुई थी सर्चिंग
5 जून को दिल्ली पुलिस पांडव नगर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान झाड़ियों से बदबू आने पर पेट्रोलिंग टीम ने थाने में जानकारी दी। आसपास सर्च करने पर टीम को एक बैग में इंसानी शव के टुकड़े मिले।

2. शव के टुकड़े मिले तो जांच शुरू हुई
शव के टुकड़े बुरी तरह सड़ चुके थे और इस वजह से इनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। जांच अधिकारी ने आसपास के थानों में जाकर पता किया कि कोई गुमशुदा तो नहीं था। UP और आसपास के राज्यों में भी पुलिस थानों में रिकॉर्ड की पड़ताल की गई।

3. अंजन दास लापता था, पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई
इस दौरान अंजन दास के 5-6 महीने से लापता होने की खबर मिली। पता चला कि वह त्रिलोकपुरी में पूनम और दीपक के साथ रहता था। इन दोनों ने अंजन के गायब होने की रिपोर्ट भी कहीं नहीं की थी।

4. अंजन पर शक था कि बेटी-बहू पर बुरी नजर रखता है
पूनम और दीपक से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की पूरी कहानी और वजह बताई। पूनम को शक था कि बेटे दीपक की पत्नी और उसकी एक तलाकशुदा बेटी पर भी अंजन बुरी नजर रखता है। यह बेटी पूनम के साथ ही रह रही थी।

मृतक अंजन दास की तस्वीर, पूनम को यह नहीं पता था कि उसका परिवार बिहार में रहता है और उसके 8 बच्चे हैं।
मृतक अंजन दास की तस्वीर, पूनम को यह नहीं पता था कि उसका परिवार बिहार में रहता है और उसके 8 बच्चे हैं।

5. अंजन की पत्नी नहीं थी पूनम
पूनम ने बताया कि उसकी बिहार में सुखदेव तिवारी से बेहद कम उम्र में शादी हुई थी। वह दिल्ली आ गया और उसकी तलाश में पूनम भी आ गई। पर सुखदेव नहीं मिला, उसके बाद वह कल्लू नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी। कल्लू से उसके 3 बच्चे हुए। लिवर फेल होने के कारण कल्लू की मौत हो गई।

6. शक होने पर साजिश रची, शराब में नींद की गोलियां मिलाईं
इसके बाद, पूनम लिफ्ट ऑपरेटर अंजन के साथ रहने लगी। बुरी नीयत का शक होने पर पूनम और दीपक ने मार्च-अप्रैल में हत्या की साजिश रची। 30 मई को दोनों ने अंजन को शराब पिलाई। जिसमें नींद की गोलियां मिली थीं। बेहोश होने के बाद अंजन के गले और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वारकर हत्या कर दी।

7. घर में रातभर पड़ा रहने दिया था शव
हत्या के बाद पूरी रात इन दोनों ने शव को वहीं छोड़ दिया। अगले दिन घर से खून साफ किया। फिर लाश के 10 टुकड़े किए। इन्हें फ्रिज में रखा। पूनम और दीपक रोज रात को ये टुकड़े बैग में भरकर पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंकने जाते थे। 8-10 दिन तक ये सिलसिला चला।

9. अंजन के शव का DNA टेस्ट भी करवाएगी पुलिस
हत्या के बाद जब टुकड़े फ्रिज में रखे गए थे, तब घर में पेंट करवाया ताकि बदबू को दबाया जा सके। अंजन के सिर को गड्ढा बनाकर गाड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अंजन के घरवाले बिहार में रहते हैं। अंजन का DNA टेस्ट करवाने के लिए पुलिस टीम वहां भेजी जाएगी।

10. श्रद्धा मर्डर केस में आई थी इन्क्वायरी
क्राइम ब्रांच के स्पेशल CP रवींद्र यादव ने बताया कि श्रद्धा मर्डर केस में जब ये बात आई थी तो हमने बताया कि पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बॉडी पार्ट्स देखने के बाद कहा था कि ये पुरुष का शव है, इसलिए श्रद्धा मर्डर से इसका कोई कनेक्शन नहीं।

पांडव नगर से मिले शव के टुकड़ों के फोटोज विचलित करने वाले हैं इसलिए इन्हें ब्लर कर दिया गया है...

पांडव नगर में 5 जून को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को बदबू महसूस हुई। इसके बाद झाड़ियों में सर्चिंग शुरू की गई।
पांडव नगर में 5 जून को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को बदबू महसूस हुई। इसके बाद झाड़ियों में सर्चिंग शुरू की गई।
सर्चिंग के दौरान बैग में इंसानी शरीर के टुकड़े मिले। इसे FSL टीम को इन्वेस्टिगेशन के लिए भेजा गया।
सर्चिंग के दौरान बैग में इंसानी शरीर के टुकड़े मिले। इसे FSL टीम को इन्वेस्टिगेशन के लिए भेजा गया।
इन टुकड़ों को LBS मॉर्च्युरी में रखा गया था। बॉडी की पहचान के लिए सभी तरह की कोशिशें की गईं।
इन टुकड़ों को LBS मॉर्च्युरी में रखा गया था। बॉडी की पहचान के लिए सभी तरह की कोशिशें की गईं।
मां और बेटा रोज रात को अंजन दास के शव के टुकड़े फेंकने जाते थे।
मां और बेटा रोज रात को अंजन दास के शव के टुकड़े फेंकने जाते थे।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

पत्नी ने बेटे संग की पति की हत्या:आरी से 6 टुकड़े किए फिर अलग-अलग इलाकों में फेंका

दिल्ली में हुई श्रद्धा वालकर की हत्या जैसा एक मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल में पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसके शव के 6 टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंक दिए। मामला 12 नवंबर का है। इसका खुलासा 15 नवंबर को तब हुआ, जब पत्नी और बेटा बरुईपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आयुषी का मर्डर कर शराब पीकर घूमता रहा पिता: प्रेग्नेंसी की बात से गुस्सा भड़का

18 नवंबर को दिल्ली से करीब 150 किलोमीटर दूर मथुरा जिले के राया इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर एक लाल ट्रॉली बैग मिला। बैग में लड़की का शव था। पुलिस ने दावा किया कि मामला ऑनर किलिंग का है और उसने केस सॉल्व कर लिया है। मथुरा पुलिस के SP मार्तंड प्रकाश सिंह के मुताबिक, दिल्ली के बदरपुर के मोलड़बंद के एक घर में ये सब हुआ। हत्या आयुषी की हुई थी। आयुषी मर्डर पर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खबरें और भी हैं...