राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर लगातार हंगामा हो रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी उन्हें नोटिस भेज दिया है। नोटिस में राहुल से रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है।
दरअसल, श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था- मैं रेप का शिकार हुई एक लड़की से मिला था। जब मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस को इस बारे में बताना चाहिए तो उसने मना कर दिया। उसने कहा कि अगर पुलिस को बताया तो मुझे शर्मिंदा होना पड़ेगा।
पुलिस ने इसी लड़की के बारे में जानने के लिए राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। पुलिस का कहना है कि वो लड़की को सिक्योरिटी देना चाहते हैं।
सही समय पर देंगे नोटिस का जवाब
कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के नोटिस पर नाराजगी जताई है। पार्टी ने ट्वीट किया है- सरकार अडाणी-हिडंनबर्ग मामले में राहुल के सवालों से घबरा गई है और पुलिस का सहारा ले रही है। भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के 45 दिन बाद दिल्ली पुलिस उस पीड़िता के बारे में जानकारी मांग रही है।
पार्टी ने कहा है कि वे सही समय पर कानून के मुताबिक नोटिस का जवाब देंगे।
दिल्ली पुलिस ने खुद लिया मामले का संज्ञान
दिल्ली पुलिस ने खुद ही इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़िता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सवालों की एक लिस्ट राहुल को भेजी है। पुलिस ने उनसे कहा है सवालों के जवाब जल्दी और डिटेल में दें जिससे पीड़िता को सुरक्षा दी जा सके।
3 घंटे इंतजार के बाद लौट गई थी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 15 मार्च को एक टीम राहुल गांधी को नोटिस देने गई थी। टीम ने वहां 3 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन राहुल नहीं मिले। 16 मार्च को दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी दोबारा उनके घर गए। डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद राहुल उनसे मिले और नोटिस रिसीव किया।
ये खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी बोले- अडाणी मुद्दे पर डरे हैं PM:वे मुझे पार्लियामेंट में नहीं बोलने देंगे, प्रधानमंत्री बताएं अडाणी से उनका क्या रिश्ता
लंदन में दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सफाई दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मेरे भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो मैंने पब्लिक रिकॉर्ड से नहीं निकाली। सब कुछ यहां-वहां से जुटाया था। यह पूरा मामला डिस्ट्रैक्ट करने का है। दरअसल, प्रधानमंत्री अडाणी के मुद्दे से डरे हुए हैं। वे बताएं कि अडाणी से उनका क्या रिश्ता है। पूरी खबर पढ़ें...
राहुल गांधी का PM को पत्र:कहा- कश्मीरी पंडितों को घाटी में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा, उन्हें भिखारी कहना गैर-जिम्मेदाराना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पन्नों की चिट्ठी लिखी थी। राहुल गांधी ने इसमें कश्मीरी पंडितों की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि उप-राज्यपाल (मनोज सिन्हा) जी द्वारा उनके लिए 'भिखारी' जैसे शब्दों का प्रयोग गैर-जिम्मेदाराना है। पूरी खबर पढ़ें...
यात्रा के 146 दिन में कितने बदले राहुल:गंभीर नेता की इमेज बनी, विपक्ष को साधकर प्रधानमंत्री के दावेदार हो सकते हैं
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पूरी हो गई। कांग्रेस के सीनियर लीडर्स में शामिल एक पूर्व मंत्री ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा- भारत जोड़ो यात्रा के जरिए हम राहुल गांधी की नई इमेज तैयार करने में कामयाब रहे हैं। अब वे विपक्ष को लीड कर सकते हैं और प्रधानमंत्री पद के कैंडिडेट भी हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.