• Hindi News
  • National
  • Doodle For Google | Shlok Mukherjee From Kolkata India Winner Of Doodle For Google 2022 Contest

गूगल 4 डूडल के विनर बने कोलकाता के श्लोक मुखर्जी:सोच- 25 सालों में देश योग, विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में तरक्की करेगा

7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
श्लोक मुखर्जी का बनाया डूडल। इसमें योग, विज्ञान और अंतरिक्ष को लेकर देश की सोच दिखाई गई है। - Dainik Bhaskar
श्लोक मुखर्जी का बनाया डूडल। इसमें योग, विज्ञान और अंतरिक्ष को लेकर देश की सोच दिखाई गई है।

गूगल फॉर डूडल 2022 कॉम्पीटिशन के लिए कोलकाता के श्लोक मुखर्जी को विनर चुना गया है। इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज विषय पर बनाए गए श्लोक के डूडल को देशभर से चुनी गई 20 एंट्रीज में से सबसे ज्यादा वोट मिले। गूगल इंडिया ने इसे अपने होम पेज पर 14 नवंबर की रात बजे लाइव कर दिया है, जो अगले दिन रात 12 बजे तक दिखाई देगा।

श्लोक की सोच- विज्ञान और सेहत में और मजबूत होगा देश
अपने डूडल के बारे में श्लोक लिखते हैं, "अगले 25 सालों में भारत में मानवता की बेहतरी के लिए साइंटिस्ट अपना खुद का इको-फ्रेंडली रोबोट विकसित करेंगे। भारत की अंतरिक्ष तक रेग्युलर अंतरिक्ष यात्राएं होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और विकास करेगा और आने वाले सालों में और मजबूत होगा।"

डूडल के लिए एक लाख से ज्यादा एंट्रीज
गूगल के इस कॉम्पीटिशन में देश के 100 शहरों के क्लास 1 से 10वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया था। करीब 115,000 से अधिक क्रिएटिव आर्ट वर्क की एंट्रीज पहुंची थीं। कॉम्पीटिशन के 20 फाइनलिस्ट में से विनर चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग हुई थी। नेशनल विनर के अलावा 4 ग्रुप भी चुने गए। जिनके लिए करीबन 52,000 लोगों ने वोटिंग की थी।

नीना गुप्ता थी कॉम्पिटिशन के जजिंग पैनल में
गूगल डूडल के लिए जजिंग पैनल में एक्ट्रेस नीना गुप्ता, टिंकल कॉमिक्स के चीफ एडिटर कुरियाकोस वैसियन, यूट्यूब प्रोड्यूसर स्लेयपॉइंट, एंट्रप्रेन्योर अलीका भट के अलावा Google डूडल टीम भी शामिल रही। डूडल फॉर गूगल कॉम्पीटिशन का उद्देश्य रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और युवाओं में कल्पना का जश्न मनाना है।

1998 में बना था पहला डूडल
गूगल के लिए पहला डूडल ब्लैक रॉक सिटी नेवादा में होने वाले बर्निंग मैन इवेंट को समर्पित था। यह 30 अगस्त 1998 को गूगल पर दिखाई दिया था। इसे लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने डिजाइन किया था। गूगल डूडल, साल 2000 तक कॉन्ट्रैक्ट बेस पर बनाया जाता था। इसके बाद से एक टीम डूडल के लिए काम करने लगी, जिन्हें डूडलर्स कहा जाता है।

गूगल ने भारत के लिए 2009 में पहली बार डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता की घोषणा की। विनिंग डूडल को 14 नवंबर को गूगल इंडिया होमपेज पर लाइव किया गया।