पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन जल्द ही भाजपा जॉइन करेंगे। यह जानकारी केरल के भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को दी। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से श्रीधरन के साथ जुड़ने से भाजपा को फायदा मिल सकता है। श्रीधरन, सुरेंद्रन के नेतृत्व में 21 फरवरी से निकाली जा रही विजय यात्रा के दौरान आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता लेंगे।
सुरेंद्रन ने बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। विजय यात्रा जब मलप्पुरम पहुंचेगी, तभी वह पार्टी से जुड़ेंगे। मलप्पुरम श्रीधरन का गृह जिला है। सुरेंद्रन ने कहा कि यह हमारी इच्छा है कि मेट्रो मैन विधानसभा चुनाव लड़ें। हमने इसका प्रस्ताव दिया है। हालांकि, श्रीधरन की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
7 साल दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे थे श्रीधरन
88 साल के श्रीधरन भारत के मशहूर सिविल इंजीनियर हैं। वे 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्हें देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सूरत बदलने के लिए जाना जाता है। ईमानदार छवि की वजह से वह काफी लोकप्रिय हैं।
श्रीधरन प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक माने जाते हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले 2 बार उन्होंने नरेंद्र मोदी को अच्छा नेता बताया था। मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करने वालों में भी उनका नाम शामिल था।
चुनाव से पहले राज्य में चल रही सियासी जोड़तोड़
अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी जोड़तोड़ चल रही है। हाल में भाजपा की सहयोगी और NDA में शामिल भारत धर्म जन सेना (BDJS) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया। BDJS के कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़कर नया दल बना लिया है। इसे भारती जन सेना (BJS) नाम दिया गया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिन के दौरे पर केरल गए थे।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.