देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में 2 कांग्रेस और 2 भाजपा को मिली हैं। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रघुराज शाक्य को 2 लाख 88 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। सबसे ज्यादा उलटफेर आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में हुआ है। यहां पहली बार ‘कमल’ खिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। उधर, खतौली विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है।
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भी भाजपा का कब्जा रहा। यहां भाजपा के केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को 3,632 वोटों से हराया। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
मैनपुरी में डिंपल की जीत के बाद सपा में जश्न की तस्वीरें देखिए...
पहले देखें, किस सीट पर कौन जीता...
सीट | राज्य | जीत | हार |
मैनपुरी लोकसभा | यूपी | डिंपल यादव (सपा) | रघुराज शाक्य (भाजपा) |
रामपुर | यूपी | आकाश सक्सेना (भाजपा) | आसिम रजा (सपा) |
खतौली | यूपी | मदन भैया (सपा-RLD) | राजकुमारी सैनी (भाजपा) |
कुढ़नी | बिहार | केदार गुप्ता (भाजपा) | मनोज कुशवाहा (JDU) |
भानुप्रतापपुर | छत्तीसगढ़ | सावित्री मंडावी (कांग्रेस) | अकबर कोर्राम (निर्दलीय) |
सरदारशहर | राजस्थान | अनिल कुमार (कांग्रेस) | लालचंद (आरएलपी) |
पदमपुर | ओडिशा | बर्षा सिंह बरिहा (बीजेडी) | प्रदीप पुरोहित (भाजपा) |
उपचुनाव काउंटिंग के अपडेट्स...
UP: 2 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव
मैनपुरी लोकसभा: यूपी उपचुनाव में यह सबसे अहम सीट रही। यहां डिंपल यादव ने BJP कैंडिडेट को 2.88 लाख वोटों से हराया है। डिंपल को 6,17,625 तो भाजपा कैंडिडेट रघुराज सिंह को 3,29,489 मिले। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था।
रामपुर विधानसभा सीट: इस सीट को आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां पहली बार भाजपा जीती है। भाजपा कैंडिडेट आकाश सक्सेना को 80,964 वोट मिले हैं, जबकि सपा कैंडिडेट आसिम रजा को 47,262 वोट मिले। सपा को 33,702 वोटों से हार मिली है।
आसिम के हारने पर अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन को रामपुर में मतगणना का संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन रामपुर में सपा को हरवा सकता है।
खतौली विधानसभा: यहां सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है। मदन भैया को 95,970 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी और विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को 74,216 वोट मिले हैं। यहां मदन भैया ने 21754 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें...
राजस्थान: सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने BJP को 26 हजार वोटों से हराया
चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत लिया है। यहां से कांग्रेस कैंडिडेट अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 696 वोटों से हराया है। वहीं, आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें...
बिहार: कुढ़नी सीट BJP जीती
राज्य में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद पहली बार दोनों पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने थे। बिहार की कुढ़नी सीट भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता जीत गए हैं। उन्हें 76,648 वोट मिले, जबकि 73,016 वोट पाकर जेडीयू के मनोज कुशवाहा दूसरे नबंर पर रहे। इस सीट पर RLD विधायक अनिल कुमार सहानी को अयोग्य ठहराया गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।
2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट से पहले केदार गुप्ता की जीत की घोषणा की गई थी। बाद में राजद प्रत्याशी ने विरोध किया और रीकाउंटिंग कराई। इसमें अनिल सहनी को 712 वोटों से जीत मिली थी। पूरी खबर पढ़ें...
छत्तीसगढ़: भानुप्रतापपुर सीट कांग्रेस जीती
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जीती है। सावित्री मंडावी ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हराया। कांग्रेस विधायक और डिप्टी स्पीकर मनोज सिंह मंडावी के निधन से ये सीट खाली हुई थी। पूरी खबर पढ़ें...
ओडिशा: पदमपुर विधानसभा सीट पर BJD और BJP के बीच मुकाबला
ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने जीत दर्ज की है। BJD कैंडिडेट बर्षा सिंह बरिहा को 1,09879 मिले हैं। उन्होंने भाजपा कैंडिडेट प्रदीप पुरोहित को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। ये उपचुनाव बीजू जनता दल (BJD) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के बाद हुआ। बर्षा सिंह बरिहा उन्हीं की बड़ी बेटी हैं।
गुजरात और हिमाचल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए...
1. मोदी का कहा सच हुआ, गुजरात में नरेंद्र से ज्यादा सीटें भूपेंद्र ले आए
गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 149 सीटों पर आगे है और 6 सीटों पर वह जीत चुकी है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। पूरी खबर पढ़ें...
2. हिमाचल में CM जयराम ठाकुर रिकॉर्ड जीत
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। सराज से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा कर जीत हासिल की है। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.