• Hindi News
  • National
  • Election Result Counting 2023; Tripura Nagaland | Meghalaya Vidhan Sabha Chunav Parinam BJP Congress TMC CPM Party MLA Winner Candidate List

नॉर्थ-ईस्ट में भाजपा सरकार:त्रिपुरा-नगालैंड में बहुमत मिला; मेघालय में BJP-NPP फिर साथ आए, चुनाव से पहले तोड़ा था गठबंधन

नई दिल्ली3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। वहीं, मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में अभी 26 सीटें आई हैं।

चुनाव से पहले भाजपा से गठबंधन तोड़ने वाली NPP का एक बार फिर भाजपा से गठबंधन हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए मदद मांगी है। कॉनराड संगमा ने भी ट्वीट करके भाजपा से मिले समर्थन की पुष्टि की है। उन्होंने भाजपा को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- हम मेघालय की सेवा के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

सबसे पहले देखिए भाजपा का NPP को समर्थन पत्र

अब ग्राफिक्स में देखिए, पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में पिछले 10 साल में भाजपा का सफर...

नॉर्थ-ईस्ट में जीत पर मोदी बोले- कुछ कट्‌टर कहते हैं मर जा मोदी, जनता कह रही मत जा मोदी
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गुरुवार रात PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कहा- हमारी जीत से घबराए कुछ कट्‌टर विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी। PM ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा नॉर्थ-ईस्ट के रिजल्ट के बाद TV पर EVM को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं। मोदी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए क्लिक करें।

अब सिलसिलेवार तरीके से तीनों राज्यों में अब तक मिले रिजल्ट की तस्वीर समझिए...

1. त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत

त्रिपुरा में 86.10% मतदान, यह पिछले चुनाव से 4% कम
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4% कम रहा। 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था। बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसके साथ ही भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पिछले चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने बिप्लब देव को CM बनाया था, लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। पार्टी ने साहा ​​​​​​के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।

2023 के चुनाव में भाजपा ने सभी 60, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन ने (क्रमश: 47 और 13 सीटों) पर चुनाव लड़ा। टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा। इस तरह राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला की उम्मीद है। 2018 के चुनाव में भाजपा को 35, सीपीआईएम को 16 और IPFT को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा ने सरकार बनाई थी।

2. मेघालय में NPP सबसे ज्यादा सीटों पर आगे

मेघालय: 85.27%​ वोटिंग​​​​​​, यह पिछले चुनाव से 10% ज्यादा
मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। 85.27% वोटिंग हुई। सोहियोंग सीट पर UDP उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था। 2018 में 67% वोटिंग हुई थी। इस बार NPP ने 57, कांग्रेस और BJP ने 60-60 और TMC ने 56 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

मेघालय में 2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं। BJP को यहां महज 2 सीटें ही मिल सकी थीं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 19 सीटें मिली थीं। इसने पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इन्होंने मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) बनाया। एनपीपी के कॉनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं।

3. नगालैंड में भी भाजपा को बहुमत

नगालैंड में 85.90% वोटिंग
नगालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई। यह पिछले साल से 10% ज्यादा है। 2018 में यहां 75% वोटिंग हुई थी। यहां 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। नगालैंड में अभी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। नेफ्यू रियो CM हैं।

एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी। एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं। दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। सरकार में एनडीपीपी, भाजपा NPP और JDU शामिल हैं।

नगालैंड में पहली बार महिला MLA:7 महीने पहले राजनीति में आईं हेकानी जाखालू जीतीं, सालहुटुआनो क्रूस की 7 वोट से जीत

नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। तीनों राज्यों के लोगों को रिजल्ट का इंतजार था, लेकिन नजरें नगालैंड पर थीं। 1963 में नगालैंड राज्य बना, 60 साल गुजरे, 14वीं बार लोग CM चुन रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी सीट से कोई महिला विधायक नहीं चुनी जा सकी थी। इस बार ये परंपरा टूट गई।

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की हेकानी जाखालू दीमापुर III सीट जीतकर नगालैंड की पहली महिला MLA बन गई हैं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एजेटो झिमोमी को 1536 वोट से हराया। 47 साल की हेकानी को 14,395 वोट मिले। वे 7 महीने पहले ही राजनीति में आई हैं। पूरी खबर पढ़ें

अब त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के एग्जिट पोल्स ग्राफिक्स के जरिए देखिए...

चुनावी तस्वीर जहां साफ होती दिखाई दे रही है, वहीं चुनाव परिणाम के दौरान कुछ दिलचस्प तस्वीरें भी सामने आई हैं....

नगालैंड की अलोंगटकी सीट से भाजपा के तेमजेन इमना जीते हैं। वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। काउंटिंग के दौरान एक वक्त वो पीछे चल रहे थे, तब ट्वीट किया था- हार कर जीतने वाले को........कहते हैं।
नगालैंड की अलोंगटकी सीट से भाजपा के तेमजेन इमना जीते हैं। वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। काउंटिंग के दौरान एक वक्त वो पीछे चल रहे थे, तब ट्वीट किया था- हार कर जीतने वाले को........कहते हैं।
मेघालय में NPP चीफ और मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के आवास के बाहर जश्न मनाते समर्थक।
मेघालय में NPP चीफ और मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के आवास के बाहर जश्न मनाते समर्थक।

तीनों राज्यों में 47 दिन से चल रही थी चुनाव की प्रोसेस

चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए ...

1. PM की नगालैंड-मेघालय में 3 चुनावी सभाएं:कहा- देश कह रहा- मोदी तेरा कमल खिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड और मेघालय में तीन चुनावी सभाओं में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने मेघालय के शिलॉन्ग में कहा कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं, वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है, मोदी तेरा कमल खिलेगा। पूरी खबर पढ़े...

2. त्रिपुरा में 86.10% मतदान:कांग्रेस-भाजपा ने ट्विटर पर वोटिंग की अपील की तो EC ने नोटिस भेजा

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए16 फरवरी को वोटिंग हुई। सभी 60 सीटों पर सिंगल फेज में वोट डाले गए। 16 फरवरी को करीब 86.10% मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। इससे पहले 2018 में त्रिपुरा में 90% मतदान हुआ था और सरकार भाजपा ने बनाई थी। इस बार वोटिंग का आंकड़ा 4% कम है। इस बार राज्य में कुल 3,337 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। चुनाव में राज्य की 28.13 लाख जनता ने 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। यह चुनाव 2023 का पहला चुनाव है। पूरी खबर पढ़ें...

3. नगालैंड-मेघालय में हिंदुत्व नहीं, स्थानीय मुद्दे हावी: नगालैंड में 80 में 75 प्रत्याशी ईसाई, मेघालय में तृणमूल के 56 में से 55

नागालैंड और मेघालय दोनों ही राज्य ईसाई बहुल हैं। मेघालय की आबादी में 75% ईसाई हैं। जबकि, नागालैंड में करीब 88% आबादी ईसाई धर्म को मानती है। क्षेत्रीय पार्टियां और कांग्रेस इन राज्यों में अपने पुराने तरीकों से वोटरों को साधने में जुटी हैं। वहीं, भाजपा की रणनीति इन राज्यों के लिए देश के अन्य राज्यों से काफी अलग है। पूरी खबर पढ़ें...

4. मेघालय BJP चीफ बोले- मैं बीफ खाता हूं:कहा- इस पर कोई पाबंदी नहीं

मेघालय में BJP के प्रदेशाध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा है कि वे बीफ खाते हैं और इससे उनकी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं है। हफ्तेभर पहले मावरी ने न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में NPP से गठबंधन, गो मांस बैन और CAA जैसे मुद्दों पर बात की। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। पूरी खबर पढ़ें...

5 राज्यों में उपचुनाव के रिजल्ट:6 में से 2 सीटें कांग्रेस जीती, 28 साल बाद BJP महाराष्ट्र की कस्बापेठ सीट हारी

नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा आज 5 राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। हालांकि एक सीट पर काउंटिंग अभी जारी है। महाराष्ट्र की कस्बापेठ सीट पर कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने जीत हासिल की है। इस सीट पर 1995 से BJP ही काबिज थी। चिंचवाड़ सीट पर भाजपा के अश्विनी जगताप ने जीत दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...