पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसान 77 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने बुधवार को कहा कि 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि इस दिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी। किसानों ने 12 फरवरी से राजस्थान में सभी टोल फ्री करने का ऐलान भी किया है।
किसानों ने तय किए कार्यक्रम
लाल किला हिंसा का एक और आरोपी अरेस्ट
वहीं, किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में लगातार दूसरे दिन दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने एक आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। इकबाल को पंजाब के होशियारपुर से अरेस्ट किया गया है।
इससे पहले पुलिस ने पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू को भी अरेस्ट किया था। दीप को पुलिस ने करनाल बायपास से गिरफ्तार किया था और मंगलवार सुबह गिरफ्तारी की जानकारी दी। सिद्धू पर लाल किले में उपद्रवियों को भड़काने का आरोप है। उपद्रवियों ने किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाया था और हिंसा भी की थी।
सिद्धू अमेरिका से अपलोड करवा रहा था वीडियो
सिद्धू लाल किले की घटना के बाद से फरार थे, लेकिन उनके फेसबुक अकाउंट पर लगातार वीडियो अपलोड हो रहे थे। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू कैलिफॉर्निया में अपनी एक महिला मित्र के कॉन्टैक्ट में थे, जो कि एक्ट्रेस भी है। इसी फ्रेंड के जरिए ही सिद्धू फेसबुक पर वीडियो अपलोड करवा रहे थे। साथ ही पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहे थे। इसलिए, सिद्धू का सुराग देने पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
सिद्धू को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस की दलील थी कि सिद्धू लाल किले में हिंसा भड़काने के प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं, लेकिन कोर्ट ने एक हफ्ते की ही रिमांड दी।
किसान आंदोलन 77 दिन में 70 जानें गईं
सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार को एक किसान की मौत हो गई। मृतक का नाम हरिंदर और उम्र करीब 50 साल थी। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग वजहों से 70 किसानों की मौत हो चुकी है। कुछ ने खुदकुशी कर ली तो कुछ की मौत बीमारी या ठंड से हो गई।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.