• Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Update; Maharashtra, Karnataka, Telangana, Andhra Pradesh And Chhattisgarh

भास्कर अपडेट्स:बिहार के मुजफ्फरपुर में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में पत्थरबाजी, 6 से ज्यादा घायल

7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के दोनवा में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। काफी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। पुलिस का कहना है कि अभी हालात काबू में हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
आज की अन्य बड़ी खबरें...

यूक्रेन ने क्रीमिया के साकी में रूस के एयरबेस पर हमले का दावा किया, रूस का इनकार

यूक्रेन ने मंगलवार को क्रीमिया के साकी में रूस के एयरबेस पर हमले करने का दावा किया है। वहीं रूस का कहना है कि उसके अपने हथियारों में धमाका हुआ है और कोई घायल नहीं हुआ है।

जल्द सन्यास लेंगी सेरेना विलियम्स! यूएस ओपन हो सकता है आखिरी टूर्नामेंट

23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स जल्द अपनी रिटायरमेंट की घोषणा कर सकती हैं। वह साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहने के बारे में सोच रही हैं। 40 वर्षीय टेनिस दिग्ग्ज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है। वह समय हमेशा कठिन होता है जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं। मेरी अच्छाई है कि मैं टेनिस का आनंद लेती हूं। पर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने की सुसाइड की कोशिश, शेयर किया वीडियो

कोलकाता में सोमवार को बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने सुसाइड करने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें काफी चोट लगी। उन्होंने इसका वीडियो फेसबुक पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर नशे की हालत में है और चेहरा खून से लथपथ है। सैबल ने अपनी हालत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में ऑटो और बस की टक्कर, 9 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में ऑटो और बस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। SDPO रामपुरहाट धीमान मित्रा ने बताया कि हादसा मंगलवार शाम मल्लारपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जब बस और ऑटो एक दूसरे के आमने-सामने आ गए।

64 साल के मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का हार्ट अटैक से निधन

पॉपुलर मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 64 साल की उम्र में अपने गिरगांव स्थित घर में अंतिम सांस ली। प्रदीप के निधन की खबर सुन महाराष्ट के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने ट्वीट किया- प्रदीप पटवर्धन एवरग्रीन एक्टर थे और उन्होंने मराठी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज किया था। उनका निधन दुखद है। मराठी कला जगत ने एक महान कलाकार खो दिया। पढ़ें पूरी खबर...

यूपी के आजमगढ़ से ISIS का आतंकी गिरफ्तार, RSS के लोग थे निशाना

यूपी के आजमगढ़ से ISIS का आतंकी गिरफ्तार किया गया है। तीन दिन पहले UP ATS ने मुबारकपुर में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें ISIS से जुड़ा सबाउद्दीन आजमी उर्फ सबाहुद्दीन उर्फ सबाहु उर्फ दिलावर खान उर्फ बैरम खान उर्फ आजर भी शामिल है।

आतंकी मुबारकपुर के अमिलो का रहने वाला है। वह ISIS के रिक्रूटर से सीधे संपर्क में था। ATS के अनुसार, "सबाउद्दीन ने RRS के नाम से मेल-आईडी बनाई व उससे फेसबुक अकाउंट बना कर टारगेट करने की योजना पर काम कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अरुण साव, विष्णुदेव साय पद से हटाए गए

छत्तीसगढ़ के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव होंगे। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने आदेश जारी कर दिया है। अरुण साव इस वक्त बिलासपुर से सांसद भी हैं। अभी तक विष्णुदेव साय पार्टी के आदिवासी चेरहे के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

नोएडा की सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया है। उसके साथ 3 और लोगों को भी अरेस्ट किया है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने सोमवार को उसकी पत्नी को हिरासत में लिया था। श्रीकांत त्यागी पर नोएडा के सेक्टर-93 ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में एक महिला के साथ बदसलूकी और गाली देने का आरोप है।

तेलंगाना में भाजपा नेता का शव पंखे से लटका मिला; मौत की वजह साफ नहीं

पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता गनानेंद्र प्रसाद कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। इसमें उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।
पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता गनानेंद्र प्रसाद कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। इसमें उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

तेलंगाना के एक भाजपा नेता गनानेंद्र प्रसाद का शव सोमवार को हैदराबाद स्थित उनके पेंटहाउस के एक कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक गनानेंद्र प्रसाद के पर्सनल असिस्टेंट (PA) ने उन्हें पंखे से लटका पाया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि, किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही अब तक आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक मौत से पहले भाजपा नेता ने अपने PA से कहा था कि वे आराम करना चाहते हैं, इसलिए उन्हें कोई डिसटर्ब न करे। इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। गनानेंद्र प्रसाद सरलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर थे।

गोदावरी-कृष्णा नदी से बाढ़ की आशंका, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलर्ट

गोदावरी नदी का वाटर लेवल काफी बढ़ा हुआ है।
गोदावरी नदी का वाटर लेवल काफी बढ़ा हुआ है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। इसे लेकर इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उधर, गोदावरी और कृष्णा नदी का वाटर लेवल काफी बढ़ा हुआ। दोनों ही नदियां खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तेलंगाना में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इस वजह से गोदावरी नदी में पानी बढ़ेगा। मेदक, निजामाबाद, सिद्दीपेट, वारंगल पेद्दापल्ली समेत 16 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इन जिलों के अलावा आसपास के राज्यों को भी अलर्ट किया गया है।

डोनाल्ड ट्रम्प के घर FBI की रेड; एजेंट्स ने घर को घेरा, तलाशी जारी

ट्रम्प ने कहा- फ्लोरिडा में मेरे पॉम बीच स्थित खूबसूरत घर मार-ए-लीगो को FBI ने कब्जे में ले लिया है। यहां की तलाशी ली जा रही है। यहां एफबीआई के एजेंट्स मौजूद हैं।
ट्रम्प ने कहा- फ्लोरिडा में मेरे पॉम बीच स्थित खूबसूरत घर मार-ए-लीगो को FBI ने कब्जे में ले लिया है। यहां की तलाशी ली जा रही है। यहां एफबीआई के एजेंट्स मौजूद हैं।

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पूर्व राष्ट्रपति के आलीशान पॉम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर सोमवार देर रात (भारत में मंगलवार तड़के) छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FBI के कई एजेंट्स ने ट्रम्प के घर को घेर लिया है और तलाशी ली जा रही है। खुद डोनाल्ड ट्रम्प ने इस रेड की पुष्टि की है। उधर, ट्रम्प का कहना है कि वे मुझे चुनाव लड़ने से रोक रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चार बार की ग्रेमी अवॉर्ड विनर सिंगर ओलिविया न्यूटन जॉन का निधन

मशहूर पॉप स्टार ओलिविया न्यूटन जॉन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। ओलिविया ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं।
मशहूर पॉप स्टार ओलिविया न्यूटन जॉन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। ओलिविया ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं।

मशहूर पॉप स्टार ओलिविया न्यूटन जॉन का सोमवार रात 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जॉन एस्टर्लिंग ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। ओलिविया ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। पॉप म्यूजिक के मुरीद ओलिविया को न सिर्फ सिंगर बल्कि गीतकार और एक्टर के रूप में भी जानते थे। उनकी म्यूजिकल मूवी ग्रीस ने काफी कामयाबी हासिल की थी। उनके पति जॉन ने कहा- आखिरी वक्त में हमारा पूरा परिवार और दोस्त ओलिविया के साथ थे। फैमिली के लिए यह मुश्किल वक्त है। हमारी प्राईवेसी का ख्याल रखें।