इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी:सउदी अरब से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

सउदी अरब के जेद्दा से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में फ्लाइट की जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 61 साल की महिला यात्री की पहचान मित्रा बानो के रूप में हुई है।

जोधपुर के गोयल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मित्रा बानो जब अस्पताल में आई थीं, तब उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि मित्रा बानो जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं। इंडिगो के ऑफिशियल बयान में कहा गया- फ्लाइट में मौजूद एक डॉक्टर ने यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार देने में क्रू की मदद की। एयरलाइंस ने भी मित्रा बानो के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

महिला का बेटा बोला, वे कभी बीमार नहीं हुईं
मित्रा बानो का बेटा मुजफ्फर फ्लाइट में उनके साथ था। विमान सुबह 11 बजे जोधपुर पहुंचा था। महिला के बेटे ने मीडिया से कहा- उसकी मां पहले कभी बीमार नहीं हुई थी। सऊदी अरब की यात्रा के दौरान उनका समय अच्छा बीता और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके बीच में कुछ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि फ्लाइट के दौरान मां को तेज दर्द हुआ, जिसके कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। मां को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मुजफ्फर जम्मू-कश्मीर के अमीराबाद तलाल इलाके में रहते हैं और वहां अपनी कंपनी चलाते हैं। वह हाल ही में अपनी मां, भाई और पिता के साथ सऊदी अरब की यात्रा से लौटे हैं।

नोएडा के एक यात्री की भी इंडिगो फ्लाइट में हुई थी मौत
मदुरै से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट की कुछ हफ्ते पहले ही इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। इसमें नोएडा के निवासी 60 साल के एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें इंदौर के अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

DGCA ने गो फर्स्ट पर लगाया 10 लाख रुपए जुर्माना: 55 यात्री को बेंगलुरु में छोड़कर दिल्ली के लिए उड़ गया था विमान

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने गो फर्स्ट एयरलाइन पर 10 लाख जुर्माना लगाया है। दरअसल, 9 जनवरी को गो फर्स्ट की फ्लाइट 55 यात्रियों को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर छोड़कर दिल्ली के लिए उड़ गई थी। जांच में पाया गया कि कम्युनिकेशन में हुई दिक्कत की वजह से यह गड़बड़ी हुई। पढ़े पूरी खबर...

एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदली: जब तक क्रू न परोसे, तब तक शराब नहीं पी सकेंगे यात्री

एअर इंडिया ने पेशाब कांड और यात्रियों की अभद्रता की घटनाओं के बाद मंगलवार को फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी में बदलाव किया है। बदली हुई नीति के अनुसार, पैसेंजर्स को फ्लाइट में तब तक शराब पीने की अनुमति नहीं होगी जब तक क्रू मेंबर्स उन्हें शराब न परोसें। केबिन क्रू को उन पैसेंजर्स की पहचान करने के लिए चौकस रहने को कहा गया है, जो फ्लाइट में अपनी शराब पी रहे हों। पढ़े पूरी खबर...

एअर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब की दूसरी घटना: पेरिस-दिल्ली उड़ान में नशे में था आरोपी; माफी मांगने पर छोड़ा

एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह घटना पहले वाली घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को हुई थी। मामला अब सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया। पूरी खबर पढ़ें