पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के खिलाफ बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, मुकेश के घर एंटीलिया से करीब 200 मीटर दूर एक संदिग्ध SUV से गुरुवार शाम को जिलेटिन की 20 छड़ें मिलीं हैं। SUV के अंदर कुछ नंबर प्लेट भी मिली हैं। इनमें कुछ नंबर मुकेश अंबानी की सुरक्षा में लगे वाहनों के नंबर प्लेट से मिलते-जुलते हैं। पड़ताल के दौरान SUV का नंबर भी फर्जी पाया गया है। कार में एक चिट्ठी भी मिली है लेकिन पुलिस ने ये नहीं बताया कि इसमें लिखा क्या है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, एंटीलिया में बुधवार की रात करीब 1 बजे SUV खड़ी की गई थी। यहां 2 गाड़ियां देखी गई थीं जिसमें एक इनोवा भी शामिल है। इस गाड़ी का ड्राइवर SUV को यहीं पर पार्क कर चला गया था। पुलिस अब उस इनोवा और उसके ड्राइवर का पता लगाने में जुट गई है। स्थानीय गामादेवी पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
सुरक्षाकर्मियों ने दी पुलिस को सूचना
इससे पहले शाम को अंबानी के घर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय गामादेवी पुलिस स्टेशन को एंटीलिया के पास संदिग्ध SUV के खड़े होने की जानकारी दी थी। सूचना पर मुंबई पुलिस की टीम कार्माइकल रोड स्थित अंबानी हाउस के पास पहुंची। यहां एक ग्रे कलर की SUV खड़ी थी। पुलिस अधिकारियों ने फौरन बम और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया।
टीम ने यहां आने वाली सभी सड़कों को बंद कर SUV की जांच शुरू की। जांच में गाड़ी के अंदर रखी जिलेटिन की 20 छड़ें मिलीं। जिलेटिन की छड़ें एक असेंबल विस्फोटक डिवाइस नहीं है। इसके बाद मौके पर ATS की टीम भी पहुंच गई है। ATS आतंकी एंगल खंगाल रही है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने शुरू की जांच
जांच के बाद फिलहाल पुलिस ने SUV को मौके से हटा दिया है। वाहन का असल मालिक कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि इतनी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें मिलने के बाद किसी बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने भी आसपास के CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक इलाके को सील कर दिया गया है। यहां फिलहाल आम लोगों के लिए ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अंबानी के घर एंटिलिया से लगी सड़क पर एक ग्रे कलर की कार खड़ी है। बम स्क्वाॅड की टीम इसकी जांच कर रही है।
Big breaking from #Mumbai: #Scorpio with 20 Gelatin sticks found near #MukeshAmbani's residence #Antilia.
— दीपक सनातनी🚩 (@follow2deep2) February 25, 2021
Anti-bomb squad, Dog Squad and Quick Response team arrive quickly and towed the Scorpio away. Now Commando deployed near Around the #Antilia
pic.twitter.com/oGVvCAAlXJ
मुकेश अंबानी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। मुकेश अंबानी के पास पहले से Z+ सिक्योरिटी है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF को सौंपी गई है। इसके अलावा मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को Y कैटिगरी की सुरक्षा मिली हुई है।
कितना खतरनाक होता है जिलेटिन
जिलेटिन एक विस्फोटक सामग्री है। इसे नाइट्रोसेल्यूलोज या गन कॉटन भी कहा जाता है। इसे नाइट्रोग्लिसरीन या नाइट्रोग्लायकोल में तोड़कर इसमें लकड़ी का बुरादा मिलाया जाता है। यह धीरे-धीरे जलता है। यह बिना डेटोनेटर्स के विस्फोट नहीं कर सकता। जिलेटिन का उपयोग अमूमन पहाड़ों और चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग ज्यादातर गिट्टी क्रशर प्लांट और खदानों में होता है।
ऐसा है अंबानी का घर 'एंटीलिया'
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.