एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने मंगलवार को अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उपलब्धि हासिल की। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता है।
RRR ऑस्कर की रेस में भी शामिल है। वहां भी फिल्म बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई है। RRR के अलावा छेल्लो शो बेस्ट इंटरनेशनल कैटेगिरी में शॉर्ट लिस्ट हुई है।
अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुए म्यूजिक कंपोजर
अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में चल रहे 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में राजामौली अपने स्टार्स राम चरण तेजा और जूनियर NTR के साथ पहुंचे। साउथ सुपर स्टार चिरंजीवी ने RRR की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने ये अवॉर्ड लिया। राजामौली और कलाकारों का शुक्रिया अदा करते हुए वे भावुक हो गए।
बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में नहीं मिला अवॉर्ड
गोल्डन ग्लोब में RRR बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म कैटेगिरी में भी नॉमिनेट थी। यानी एक और अवॉर्ड मिलने की उम्मीद थी, लेकिन यहां बाजी मारी अर्जेंटीना 1985 ने। इस कैटेगिरी में RRR का मुकाबाला डिसीजन टू लीव (साउथ कोरिया), ऑल क्वाइट ऑन वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी) और अर्जेंटीना 1985 (अर्जेंटीना) से था।
66 साल पहले इंडियन फिल्म को मिला था पहला नॉमिनेशन, गांधी ने जीते 5 अवॉर्ड
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 1957 में पहली इंडियन फिल्म नॉमिनेट हुई थी। वी शांताराम की इस फिल्म में शांताराम खुद मुख्य भूमिका में थीं और उनके साथ एक्ट्रेस संध्या ने यादगार भूमिका निभाई थी। इंटरनेशनल फिल्म कैटेगिरी में फिल्म ने अवॉर्ड जीता था। इसके बाद 1983 में रिजर्ड एटनबर्ग की फिल्म गांधी का नॉमिनेशन हुआ था। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर (बेन किंग्सले) जैसे 5 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीते थे।
2009 में म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने स्लमडॉग मिलेनियर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीन प्ले अवॉर्ड भी मिला था। इनके अलावा 1989 में सलाम बॉम्बे और 2002 में मानसून वेडंग जैसी फिल्में भी गोल्डन ग्लोब के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं।
ऑस्कर की रेस में कई भारतीय फिल्में, इनमें छेल्लो शो और कांतारा भी
ऋषभ शेट्टी की कांतारा, आर माधवन की रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट, विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी भी अब ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई हैं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) ने 301 फिल्मों की रिमाइंडर लिस्ट जारी की है। इनमें 9 भारतीय फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। ये फिल्में शॉर्ट लिस्ट नहीं हैं। बस नॉमिनेशन के लिए एलिजिबल पाई गई हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गोल्डन ग्लोब के मुख्य अवॉर्ड और विजेता
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
कांतारा अब बस KGF से पीछे, 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार
ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा हर दिन एक नए रिकार्ड्स बना रही है। फिल्म के डबिंग वर्जन भी काफी अच्छा परफॉरमेंस दिखा रहे हैं। फिल्म ग्लोबली काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। अब ये फिल्म कन्नड़ इंडस्ट्री की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कमाई के मामले में कांतारा अब सिर्फ केजीएफ पार्ट 1 और केजीएफ पार्ट 2 से ही पीछे है। कांतारा ने रिलीज के 20 ही दिनों में वर्ल्डवाइड 171.41 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
गुजराती फिल्म छेल्लो शो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, RRR, कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों को पछाड़ा
ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से फिल्म छेल्लो शो (लास्ट फिल्म शो) को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। ये एक गुजराती फिल्म है जिसे पान नलिन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की पूरी कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है। 110 मिनट की फिल्म छेल्लो शो की ऑस्कर में एंट्री से सारे प्रिडिक्टर्स शॉक्ड हैं, क्योंकि लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्कर के लिए RRR या द कश्मीर फाइल्स को नॉमिनेट किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.