• Hindi News
  • National
  • Gujarat Morbi Hospital Ground Report; 141 Killed In Bridge Collapse | Morbi News

मोरबी के अस्पताल से भास्कर की आंखों देखी:हर तरफ चीख पुकार, बच्चों के शवों को सीने से लगाकर रो रहे मां-बाप

अहमदाबाद7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम हुए पुल हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं। सभी घायलों को मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। भास्कर की टीम अस्पताल पहुंची, तो भयावह मंजर दिखाई दिया। पूरा अस्पताल मृतकों, घायलों और उनके परिवारों से खचाखच भरा है। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा शहर अस्पताल परिसर में आ गया हो। हर तरफ चीख पुकार मची है।

पहली से तीसरी मंजिल तक शव ही शव
एक के बाद एक घायलों को रिक्शा, निजी वाहन या एंबुलेंस के जरिए मोरबी सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल का सारा स्टाफ मरीजों के इलाज में लगा हुआ है। पहली मंजिल से तीसरी मंजिल तक शव बिस्तरों पर पड़े हैं। चारों तरफ रोने की आवाजें आ रही हैं। परिजनों का बुरा हाल है। माता-पिता अपने बच्चों के शवों को गले लगाकर रो रहे हैं।

मोरबी अस्पताल में एक लाइन में रखे गए 10 से ज्यादा शव।
मोरबी अस्पताल में एक लाइन में रखे गए 10 से ज्यादा शव।

इस खबर को आगे पढ़ने से पहले नीचे दिए गए पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें...

शवों के ढेर के बीच अपनों की तलाश कर रहे लोग
अस्पताल में अभी भी कई शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हर बिस्तर पर शव पड़े हैं। लोग अस्पताल में ब्रिज के पास से गायब हुए अपने रिश्तेदारों की तलाश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मंजर नजर आया, जब अस्पताल में एक व्यक्ति अपनी मां को ढूंढ रहा था, जैसे ही उसने बेड पर पड़े शव के ऊपर से चादर हटाई, तो वह शव देख कर बेहोश हो गया। फिर होश आने पर मां के शव से लिपट कर रोने लगा।

घायल बच्चों का इलाज करते डॉक्टर।
घायल बच्चों का इलाज करते डॉक्टर।
मरने वालों की संख्या इतनी बढ़ी कि अस्पताल में जगह कम पड़ गई है।
मरने वालों की संख्या इतनी बढ़ी कि अस्पताल में जगह कम पड़ गई है।

राजकोट से डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ मोरबी के लिए रवाना
राजकोट सिविल अस्पताल से 5 डॉक्टर और 25 नर्सिंग स्टाफ मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं, ताकि घायलों के इलाज में कोई रुकावट न आए। सरकार की ओर से कंट्रोल रूम और हेल्प लाइन नंबर 02822 243300 जारी किया गया है। इलाज के लिए घायलों के इलाज के लिए राजकोट में अलग वार्ड बनाया गया है।

अस्पताल में दो शवों को एक बेड पर रखना पड़ा।
अस्पताल में दो शवों को एक बेड पर रखना पड़ा।
घायलों को निजी वाहनों की मदद से भी अस्पताल लाया गया।
घायलों को निजी वाहनों की मदद से भी अस्पताल लाया गया।

मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि का ऐलान
केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं कच्छ और राजकोट से तैराकों और राजकोट से 7 दमकल और 1 SDRF की टीमों को मौके पर भेजा गया है। गांधीनगर से भी NDRF की दो टीमें भेजी गई हैं।

अस्पताल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल है।
अस्पताल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल है।

इस हादसे से जुड़ी अन्य खबरें....

गुजरात में ब्रिज टूटा, 141 की मौत: रेस्क्यू अफसर बोले- पुल के नीचे शव फंसे हो सकते हैं, मटमैले पानी में ढूंढना मुश्किल

गुजरात के मोरबी पुल हादसे में मृतकों की संख्या सोमवार सुबह 141 पहुंच गई। इनमें 25 बच्चे हैं। मृतकों में महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या भी ज्यादा है। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं। हादसा रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। 143 साल पुराना यह ब्रिज ब्रिटिश शासन काल में बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

गुजरात ब्रिज हादसे के दर्दनाक VIDEO:टूटे पुल पर जान अटकी थी; कोई तैरकर बच आया, तो कोई कंधे पर लाश लिए भाग रहा था

मोरबी दसे से जुड़े कुछ VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ब्रिज टूटने से तुरंत बाद का वीडियो दिखाई दे रहा, जिसमें लोग टूटे ब्रिज पर लटके हुए मदद की गुहार लगा रहे हैं। हादसे के बाद कोई तैरकर बच आया तो किसी को वहां पर मौजूद लोगों ने बचाया। एक वीडियो में कुछ लोग एक शव को लिए भाग रहे थे। पढ़े पूरी खबर...

43 साल बाद...वही कहर, वैसा ही मौत का तांडव:तब गुजरात के मोरबी शहर में खंभों पर लटकती मिली थीं लाशें

रविवार को गुजरात में मोरबी शहर की मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। इस पर करीब 500 लोग सवार थे, जो नदी में जा गिरे। हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इस भयानक हादसे ने मोरबी के लोगों की फिर से एक दर्दनाक घटना की याद दिला दी थी। यह हादसा मच्छू नदी के डैम टूटने से हुआ था। आइए जानते हैं कि किस तरह 11 अगस्त 1979 को यह पूरा शहर किस तरह श्मशान में तब्दील हो गया था। पढ़ें पूरी खबर...