पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 दिन के दौरे पर बंगाल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को साउथ 24 परगना जिले के नामखाना में सभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से CM ममता बनर्जी की सरकार उखाड़ फेंकने और भाजपा को मौका देने की अपील करते हुए कहा कि हम बंगाल में परिवर्तन के लिए आए हैं।
शाह ने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस का सिंडिकेट काम कर रहा है। यह सिंडिकेट आम लोगों तक केंद्र सरकार की ओर से भेजी जाने वाली मदद नहीं पहुंचने देता। असल लड़ाई भाजपा के बूथ वर्कर्स और TMC के इसी सिंडिकेट के बीच है। इससे पहले शाह ने कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ में पूजा की। इसके बाद गंगासागर के कपिल मुनि आश्रम गए।
शाह के स्पीच की बड़ी बातें...
1. राज्य की संस्कृति पर: मैं आज तीर्थों के तीर्थ गंगासागर आया हूं, ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य का दिन है। मैं पश्चिमी छोर में पैदा हुआ, जहां गंगा गिरती हैं, वहां आप लोगों को संबोधित कर रहा हूं।
आज ही रामकृष्ण परमहंस और चैतन्य महाप्रभु का जन्मदिन है। एक ने अध्यात्म तो दूसरे ने भक्ति के क्षेत्र में भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है।
2. ममता सरकार पर: परिवर्तन यात्रा बंगाल के हर विधानसभा क्षेत्र में जाने वाली है। ममता सरकार को उखाड़ फेंकना है। हर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी रैली होने वाली है। 1500 से ज्यादा सभाएं होनी हैं। तृणमूल का सिंडिकेट हमारे द्वारा दिया फायदा आप तक पहुंचने नहीं देता। आपको मिलने वाली सीमेंट को महंगा कर देते हैं। जोर से बोलिए, इन्हें बदलेंगे कि नहीं।
3. परिवर्तन के नारे पर: हमारा लक्ष्य ममता की सरकार हटाकर हमारी सरकार लाना नहीं, बंगाल की गरीब जनता में परिवर्तन करना है। किसानों की फसल का सही दाम बिचौलियों को नहीं, किसानों को मिले, इसे परिवर्तन कहते हैं। आप त्योहार अच्छे से मना पाएं, इसे परिवर्तन कहते हैं। यहां मछुआरों, जंगल में रहने वालों की स्थिति बदले, यह परिवर्तन है।
4. भविष्य की योजनाओं पर: मोदीजी को आपने विकास के लिए बैठाया है, पर ममता ये मदद पहुंचने नहीं देतीं। कर्मचारियों को 7वां वेतनमान नहीं मिल रहा। हमारी सरकार बनाइए, सभी कर्मचारियों को 7वां वेतनमान मिलेगा। बंगाल के सारे शिक्षकों को बताना चाहता हूं कि आपको उचित हक मिले, इसके लिए योजना बनाएंगे। महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा।
5. राज्य में करप्शन पर: ममता दीदी ने कहा था कि हम मत्स्य न्याय लागू करेंगे। आपका सिंडिकेट गरीबों की मछली खा लेता है। इन्होंने सुंदरबन को अलग जिला बनाने की बात कही थी, नहीं हुआ। मोदीजी ने जो पैसा भेजा, वो तृणमूल के गुंडे खा गए। बंगाल में जो भ्रष्टाचार हुआ, हमारी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे। तृणमूल का एक ही नारा है- भतीजे को बढ़ाओ।
6. लॉ एंड ऑर्डर पर: बंगाल में हमारे कई कार्यकर्ता मारे गए। ममता दीदी, तृणमूल ने हमारे 130 कार्यकर्ताओं को मार डाला। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जो छिपकर बैठे हैं, भाजपा की सरकार बनी तो सबको बाहर निकालकर सजा देंगे। चुनाव के दिन सड़क पर आपको TMC का एक भी गुंडा दिखाई नहीं देगा। बेखौफ होकर वोट डालिए।
7. जय श्रीराम के नारे पर: यहां जय श्रीराम का नारा लगना चाहिए या नहीं। दीदी को इस पर गुस्सा आ जाता है। यह नारा लगाने से क्या किसी का नुकसान होता है। जय श्रीराम का नारा लेकर हम घर-घर तक जाने वाले हैं। परिवर्तन यात्रा के समर्थन में खड़े हो जाइए, उसे समर्थन दीजिए। मोदीजी को सोनार बांग्ला बनाने का मौका दीजिए।
7 दिन के अंदर शाह का दूसरा दौरा
अमित शाह का 7 दिन के अंदर ये दूसरा बंगाल दौरा है। इससे पहले उन्होंने 11 फरवरी को ठाकुरनगर में रैली की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि हम नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लेकर आए, लेकिन बीच में कोरोना आ गया। ममता दीदी कहने लगीं कि ये झूठा वादा है। जैसे ही वैक्सीनेशन पूरा होगा, कोरोना से मुक्ति मिलती है, इस पर भाजपा सरकार काम करेगी।
भाजपा में शामिल हो सकते हैं दिनेश त्रिवेदी
हाल ही में राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने वाले दिनेश त्रिवेदी अमित शाह की मौजूदगी में BJP जॉइन कर सकते हैं। त्रिवेदी ने बजट सत्र के दौरान खुद के इस्तीफे का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। वे पिछले 2 महीने से पार्टी से दूरी बनाकर चल रहे थे। त्रिवेदी एक समय पर ममता बनर्जी के काफी करीब रहे हैं।
22 फरवरी को प्रधानमंत्री रैली को संबोधित करेंगे
पश्चिम बंगाल में जीत के लिए BJP ने पूरी ताकत लगा दी है। अमित शाह के बाद 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.