पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लेह. लद्दाख के गांग्लेस गांव में आइस क्लाइंबिग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। लद्दाख माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के इस तीन दिनी इवेंट में सैकड़ों पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया। इन दिनों यहां पर तापमान माइनस 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। एसोसिएशन ने बेहतर उपकरणों की व्यवस्था की। जिससे पर्वतारोहियों को फिसलन भरे पहाड़ पर चढ़ने में भी ज्यादा समस्या नहीं हुई। क्लाइंबिंग से पहले उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई। इवेंट में शामिल होने के लिए लोग रंग-बिरंगी ड्ेस में पहुंचे थे। पर्वतारोहियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग भी मौजूद थे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर आइस स्तूप बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आइस क्लाइंबिंग फेस्टिवल
आइस स्तूप प्रतियोगिता की कॉर्डिनेटर डेस्किट अंगो ने कहा कि गांग्लेस में इस तरह का इवेंट पहली बार हुआ है। पर्यटकों को लुभाने के लिए कई तरह की एक्टिविटीज आयोजित की जा रही है।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.