पश्चिम बंगाल की एक लड़की ने 100 दिन तक लगातार 9 घंटे सोने का रिकॉर्ड बनाया है। इस युवती का नाम त्रिपर्णा चक्रवर्ती है, जो हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली है। त्रिपर्णा ने साढे 4 लाख कंटेस्टेंट्स को हराकर अच्छी नींद का खिताब अपने नाम किया।
दिलचस्प बात है कि खिताब जीतने पर त्रिपर्णा को 6 लाख रुपए की प्राइज मनी भी दी गई है। जीत के बाद त्रिपर्णा ने कहा कि वो रात में जगती थी और दिन में सोती थी। उसने कहा कि उसे जो प्राइज मनी दी गई है, उससे वह अपने पसंद और जरूरत की चीजें खरीदेंगी।
ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की गई प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की गई थी, जिसमें साढे चार लाख लोगों ने एप्लिकेशन डाला था। इनमें से 15 कंटेस्टेंट्स का सिलेक्शन किया गया। इसमें से सिर्फ चार लोग ही फाइनल के लिए सिलेक्ट हुए थे।
त्रिपर्णा ने इस प्रतियोगिता की जानकारी एक वेबसाइट के माध्यम से हुई। जीत के बाद त्रिपर्णा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी चार कंटेस्टेंट्स को एक मैट्रेस और एक Sleep ट्रैकर दिया गया था। उन सभी को सोने का हुनर दिखाने को कहा गया था।
बचपन से सोने की शौकीन है त्रिपर्णा
जीत के बाद त्रिपर्णा ने बताया कि उसे बचपन से ही सोने का शौक है। जब भी उसे नींद आती है तो वह बेझिझक अंगड़ाइयां लेने लगती है। त्रिपर्णा के मुताबिक बोर्ड की परीक्षा से लेकर इंटरव्यू की परीक्षा तक वह कई बार नींद से सो गई थी।
त्रिपर्णा अमेरिका के एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। अभी वो वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। इसके लिए उन्हें रात में जागना पड़ता है। इसकी भरपाई वह दिन भर सो कर पूरा कर लेती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.