पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू नहीं हुआ है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने गुरुवार को यह दावा किया है। आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन शब्द पर बहस जोरों पर है। डब्ल्यूएचओ ने इसके मायने नहीं बताए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में कोरोना का 1% से भी कम आबादी पर असर है। शहरी इलाकों और कंटेनमेंट जोन में असर ज्यादा है। लेकिन, यह बात साफ है कि हमारे यहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है।
वायरस की चपेट में प्रभावित जिलों की महज 0.73% आबादी
आईसीएमआर ने एक सर्वे के नतीजे भी देश के सामने रखे हैं। यह सर्वे लॉकडाउन के दौरान देश के 83 जिलों के 28 हजार परिवारों पर किया गया। आईसीएमआर के मुताबिक, कोरोना से प्रभावित जिलों में 0.73% आबादी ही वायरस की चपेट में आई। यानी लॉकडाउन कोरोना को फैलने से रोकने में कामयाब साबित हुआ। सर्वे की रिपोर्ट 30 अप्रैल तक के डेटा पर है।
रिकवरी रेट में 11% बढ़ोतरी हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक महीने में रिकवरी रेट 11% बढ़ा है। 18 मई को यह 38.29% था। आज यह 49.21% हो गया है। अब तक देश में 1.41 लाख से ज्यादा लोगों को ठीक करके घर भेजा जा चुका है। एक महीने में डेथ रेट में 1% गिरावट हुई है। 15 मई को देश में डेथ रेट 3.73% थी, यह अब 2.78% हो गई है।
तारीख | रिकवरी रेट |
25 मार्च | 8.34% |
15 अप्रैल | 11.42% |
03 मई | 26.59% |
11 मई | 38.29% |
1 जून | 48.19% |
6 जून | 48.20% |
11 जून | 49.21% |
देश में बनी टेस्टिंग किट की कमी नहीं
आईसीएमआर ने कहा- देश में बनी टेस्टिंग किट की कमी नहीं है। हम लगातार अपनी टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, जब हम बड़े पैमाने पर कोई काम करते हैं तो कभी-कभी इसमें कई दिक्कतें भी आती हैं। हम उन तमाम दिक्कतों को दूर करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.