वायुसेना के बाद आर्मी ने भी अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। नोटिफिकशन के मुताबिक इसमें 8वीं और 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन में योग्यता शर्तें, भर्ती प्रक्रिया, वेतन-भत्तों से लेकर सर्विस रूल्स तक का ब्योरा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा।
सेना के नोटिफिकेशन जारी होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ रिफॉर्म आपको अप्रिय लग सकते हैं, लेकिन ये देश के लिए लंबे समय तक फायदेमंद साबित होंगे।
इन ग्रेड्स में होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई से कराए जा सकेंगे। सेना ने साफ किया कि अग्निवीर सेना में एक अलग रैंक होगी। ये मौजूदा किसी रैंक के साथ नहीं होगी। 5 ग्रेड में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये ग्रेड हैं- अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)।
भर्ती के लिए ये होंगी योग्यताएं
NCC सर्टिफिकेट वालों को मिलेंगे बोनस मार्क्स
सेना में भर्ती के लिए NCC A सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट को बोनस के रूप में 5 नंबर, NCC B सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट को 10 नंबर और NCC C सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट को 15 नंबर मिलेंगे। NCC C सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट को अग्निवीर जनरल ड्यूटी और क्लर्क/स्टोरकीपर पदों के लिए CEE (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) से छूट भी मिलेगी।
पढ़ें वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए क्या हैं नियम...
रिटायरमेंट के बाद केंद्रीय नियुक्तियों में आरक्षण
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ युवाओं के गुस्से को ठंडा करने के लिए गृह और रक्षा मंत्रालय ने आरक्षण देने का ऐलान किया है। शनिवार सुबह गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए CAPFs (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10% आरक्षण देने का फैसला लिया। इन्हें आयु सीमा में भी 3 से 5 साल की राहत देने का ऐलान किया।
इसके बाद शाम को रक्षा मंत्रालय ने भी अग्निवीरों को अपने मंत्रालय में होने वाली भर्तियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। रक्षा मंत्रालय के इंडियन कोस्ट गार्ड और डिफेंस सिविलियन पोस्ट के साथ डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की 16 कंपनियों में भी नियुक्तियों में आरक्षण मिलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
ये भी पढ़ें
अग्निवीरों ने 4 दिनों में फूंके रेलवे के 700 करोड़
अग्निपथ विरोध के पीछे कोचिंग संस्थान!
अग्निवीरों को नौकरियों में वरीयता
पूर्व सैनिक बोले- जंग में कमजोर कड़ी साबित होंगे अग्निवीर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.