नमस्कार, आज की शुरुआत देश-विदेश की दो बड़ी खबरों से। पहली खबर अमेरिका से है, यहां शिकागो में हो रही फ्रीडम डे परेड में हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। फायरिंग होने के 10 मिनट बाद ही परेड रोक दी गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। उधर, PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में गड़बड़ी देखने को मिली। विजयवाड़ा में उनके हेलिकॉप्टर के सामने काले गुब्बारे उड़ते दिखे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह गुब्बारे विरोध में छोड़े थे।
देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. अमेरिका की फ्रीडम डे परेड में फायरिंग; 6 की मौत, 31 घायल
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में हो रही फ्रीडम डे परेड में हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। देर रात तक 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 31 लोग घायल बताए गए। घटना शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क की है। लेक काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने यह जानकारी दी है।
पढ़ें पूरी खबर
2. PM की सुरक्षा में सेंध, हेलिकॉप्टर के सामने उड़े काले गुब्बारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंध्र प्रदेश की यात्रा के दौरान सुरक्षा में बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। PM के दो हेलिकॉप्टर ने विजयवाड़ा के गन्नावरम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उसी समय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की छत से काले गुब्बारे छोड़ दिए। यह लोग PM का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया है।
पढ़ें पूरी खबर
3. वीडियो में हथियार लहराते दिखे मूसेवाला के कातिल
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कातिलों ने जमकर जश्न मनाया था। इसका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शार्प शूटर अंकित सेरसा के मोबाइल से मिला है। इसमें शूटर प्रियव्रत फौजी आगे बैठा हुआ है। गाड़ी सचिन भिवानी चला रहा है, जबकि अंकित सेरसा और दीपक मुंडी पीछे बैठे हथियार लहरा रहे हैं। मूसेवाला की हत्या में यही हथियार इस्तेमाल हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर
4. होटल-रेस्टोरेंट्स अब नहीं वसूल सकेंगे सर्विस चार्ज
होटल और रेस्टोरेंट अब कस्टमर्स से सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने इस पर रोक लगा दी है। अब सर्विस चार्ज के लिए कंज्यूमर पर दबाव नहीं डाला जा सकता है। यह कंज्यूमर की मर्जी होगी कि वह सर्विस चार्ज देता है या नहीं। सर्विस चार्ज वसूले जाने पर कंज्यूमर नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर 1915 पर शिकायत कर सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
5. रूट और बेयरस्टों की धमाकेदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड मजबूत
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के चौथे दिन बाजी पलट गई। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 378 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में अंग्रेजों ने 3 विकेट खोकर 259 रन बना लिए हैं। 5वें दिन टीम को जीत के लिए सिर्फ 119 रन बनाने हैं। रूट और जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में ला दिया है। दोनों के बीच 150 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है और दोनों अभी भी क्रीज पर हैं।
पढ़ें पूरी खबर
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
खबर लेकिन कुछ हटके…
कभी एक ट्यूशन सेंटर था, आज 1380 करोड़ कंपनी
हम बात कर रहे हैं, 'आकाश' की। आकाश जो कभी एक ट्यूशन सेंटर हुआ करता था। आज 1380 करोड़ की कंपनी है। BYJU'S के साथ एक बिलियन डॉलर में उसका मर्जर भी हो गया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश चौधरी आज कामयाबी के शिखर पर हैं। यहां तक सफर उन्होंने कैसे पूरा किया...
जानिए उन्हीं की जुबानी
खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…
आंध्रप्रदेश के भीमावराम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रीडम फाइटर अल्लू सीताराम राजू की 30 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने फ्रीडम फाइटर पसाला कृष्णमूर्ति के परिवार से मुलाकात की। उनकी 90 साल की बेटी पसाला कृष्ण भारती के पैर छूकर आशीर्वाद लिए।
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की आज ही के दिन साल 1994 में शुरुआत हुई थी। जेफ बेजोस ने वॉशिंगटन में कंपनी की नींव डाली। उस वक्त किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऑनलाइन शॉपिंग का यह प्लेटफॉर्म इतना आगे बढ़ जाएगा। सबसे पहले अमेजन कंपनी ने बुक्स से बिजनेस शुरू किया। फिर बढ़ते इंटरनेट यूज के दौर में बड़ा शॉपिंग प्लेटफॉर्म बना लिया।
कन्या और मकर राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, जानिए आज का राशिफल
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.