पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 72 लाख के पार हो गया है। 9 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 72 लाख 37 हजार 82 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 63 हजार 520 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
राहत की बात है कि रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। अब तक 87% यानी 62 लाख 98 हजार 695 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 73 हजार 903 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं, 11.69% एक्टिव केस हैं। मतलब ऐसे मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। सबसे ज्यादा 25% एक्टिव केस महाराष्ट्र, 13% कर्नाटक और 11% केरल में हैं।
संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 10 हजार 617 लोग जान गंवा चुके। 723 मौतें पिछले 24 घंटे में हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जान गंवाने वाले सबसे ज्यादा मरीज कोमॉर्बिड थे। मतलब ऐसे मरीज जिन्हें पहले से ही कैंसर, शुगर, दिल या सांस जैसी अन्य गंभीर बीमारियां थीं। डेथ रेट 1.53% है। इनमें 17.9% मरीज कोमॉर्बिड थे।
नए साल में एक ज्यादा वैक्सीन मिलने की उम्मीद : डॉ. हर्षवर्धन
देश के लिए अच्छी खबर है। कोरोना वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि उम्मीद है कि जैसे ही नया साल शुरू होगा, देश में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी, वह भी एक से ज्यादा सोर्स के जरिए। देशभर में इसके डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि जुलाई 2021 तक हम देश में वैक्सीन के 40-50 करोड़ डोज मुहैया कराकर देश के 20-25 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे सकेंगे।
कोरोना अपडेट्स
मोदी बोले- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा- ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मामले में लापरवाही न बरती जाए।’ मोदी ने डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल की बायोग्राफी रिलीज होने के मौके पर यह बात कही।
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 1463 नए केस सामने आए, 1708 लोग ठीक हुए और 26 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 24.5 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 49 हजार 761 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 14 हजार 661 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 32 हजार 429 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 2671 मरीजों की मौत हो चुकी है।
2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 2035 लोग संक्रमित पाए गए, 1,768 लोग ठीक हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 33.9 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 63 हजार 219 लोग संक्रमित पाए। अभी 21 हजार 924 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 39 हजार 616 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1679 मरीजों की मौत हो चुकी है।
3. बिहार
पिछले 24 घंटे में राज्य के 1223 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1030 लोग ठीक हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 98 हजार 223 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 10 हजार 638 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 76 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 961 मरीजों की मौत हो चुकी है।
4. महाराष्ट्र
मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राज्य में 10 हजार से कम मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 8522 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अच्छी बात है कि ठीक होने वालों की संख्या 15 हजार 356 रही। 187 मरीज ऐसे रहे जिनकी मौत हो गई। राज्य में अब तक 77.6 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 15 लाख 43 हजार 837 लोग संक्रमित मिले। अभी 2 लाख 5 हजार 415 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12 लाख 97 हजार 252 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 40 हजार 701 लोगों की मौत हो चुकी है।
5. उत्तर प्रदेश
राज्य में मंगलवार को 2957 नए मरीज मिले, 3.662 लोग ठीक हुए और 28 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1.2 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 4 लाख 42 हजार 118 संक्रमित मिले। अभी 38 हजार 82 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3 लाख 97 हजार 570 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण ने 6466 लोगों की जान ले ली।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.