इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 15वीं मेगा ऑक्शन के पहले दिन 74 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। फ्रेंचाइजी ने टीम के खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई और 41 मार्की और कैप्ड खिलाड़ियों को 301.7 करोड़ में खरीदा। इस कैटेगरी में 15 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। दूसरी तरफ 33 अनकैप्ड खिलाड़ियों को 60.95 करोड़ में खरीदा गया। जबकि, 9 अनसोल्ड रहे।
यह IPL की 15वीं नीलामी थी और यह पहला मौका रहा, जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ से ज्यादा महंगे किसी खिलाड़ी को खरीदा।
ईशान किशन बने महंगे खिलाडी
IPL ऑक्शन-2022 में सबसे ऊपर बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर के ईशान किशन हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ के क्लब में शामिल किया है। वे IPL सीजन-15 के सबसे महंगे खिलाड़ी चुने गए हैं। पिछले सीजन में ईशान 6.2 करोड़ में मुंबई से जुड़े थे। इस बार उन्हें पिछली बार से करीब ढाई गुना ज्यादा राशि मिली।
14 करोड़ के साथ दीपक रहे दूसरे नंबर पर
दूसरे नंबर पर गेंदबाद दीपक चहर रहे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 14 करोड़ के क्लब में शामिल किया। इससे पहले चेन्नई ने 2018 में 80 लाख रुपए में खरीदा था। इसके बाद वो लगातार टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए। इस बार दीपक की कीमत करीब 18 गुना बढ़ी है। दीपक चहर को 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 10 लाख में खरीदा था।
पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में श्रेयस को 75% का फायदा
तीसरे नंबर पर भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रहे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इस रकम के बाद श्रेयस IPL सीजन-15 के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में श्रेयस को 75% का फायदा हुआ। पिछली बार अय्यर को दिल्ली ने 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।
2 करोड़ बेस प्राइस के मार्की खिलाड़ी
2022 के IPL ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की खिलाड़ी में सबसे पहला नाम श्रेयस अय्यर का है। KKR ने उन्हें 12.25 करोड़ में खरीदा। पिछले सीजन में दिल्ली ने 7 करोड़ में खरीदा था। पिछले साल के मुकाबले इस साल उन्हें 5.25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.