जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए दहशतगर्द अब नए हथकंडे अपना रहे हैं। वे अब आम IED की जगह हमलों के लिए परफ्यूम IED का इस्तेमाल कर रहे हैं। 13 दिन पहले यानी 21 जनवरी को नारवाल में 20 मिनट के अंदर हुए दो धमाकों में इसी परफ्यूम IED का इस्तेमाल किया गया था। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
DGP सिंह ने बताया कि हमने पहली बार धमाके में इस्तेमाल होने वाला परफ्यूम IED बरामद किया है। नारवाल धमाके में शामिल आरिफ नाम के आतंकी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह रियासी का रहने वाला है, जो पिछले 3 साल से सीमा पार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था। हाल में हुई कई आतंकी घटनाओं के लिए आरिफ ही जिम्मेदार है।
खोलने या दबाने पर विस्फोट हो जाता है परफ्यूम IED
DGP ने कहा कि परफ्यूम IED परफ्यूम की बोतल की तरह ही होता है। अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो IED विस्फोट हो जाएगा। इस तरह का IED पहली बार मिला है, इसलिए हम काफी सतर्क हो गए हैं। अब इस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी।
DGP बोले- पाकिस्तान सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम
DGP ने कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के निशाने पर है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहता है।
2016 में टीचर के पद पर नियुक्त हुआ था आरिफ
DGP ने बताया कि आतंकी आरिफ एक सरकारी स्कूल का टीचर है। DGP ने दावा किया कि कटरा बस में हुआ धमाका भी इसी ने किया था। पुलिस के मुताबिक, आरिफ 2016 में टीचर के पद पर नियुक्त हुआ था। उसके मामा पाकिस्तान में हैं। आरिफ को दिसंबर के आखिर में तीन IED की सप्लाई मिली थी, जिसे ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजा गया था। उसने मारवल इलाके में भी दो IED का इस्तेमाल किया था।
आतंकी हमले की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
जम्मू के नरवाल में 2 कारों में ब्लास्ट, 20 मिनट में दो धमाके, 9 लोग घायल
जम्मू के नरवाल में लगातार दो धमाके हुए थे। इनमें 9 लोग घायल हुए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस धमाकों की वजह पता करने की कोशिश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NIA की टीम इन धमाकों की जांच करेगी। ये ब्लास्ट जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के दो दिन बाद हुए हैं। हालांकि ब्लास्ट वाली जगह यात्रा से 58 किमी की दूरी पर है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
जम्मू में जहां 4 हिंदू मारे गए, वहीं धमाका, दो बच्चियों की मौत
जम्मू में राजौरी जिले के डांगरी गांव में IED ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई थी। 4 घायल हुए थे। धमाका उन 3 घरों में से एक में हुआ था, जहां आतंकवादियों ने पहले फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
राजौरी आतंकी हमले में 18 लोग हिरासत में लिए गए, इसमें महिलाएं भी शामिल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले के मामले में पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। राजौरी के SSP मोहम्मद असलम ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं 1 जनवरी की शाम को हुई फायरिंग में घायल एक और युवक प्रिंस शर्मा की मौत हो गई थी। इसके बाद मरने वालों की संख्या 7 पहुंच गई। इनमें 2 बच्चियां भी शामिल थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.